UP News: नोएडा में पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश घायल हो गया। रविवार को सेक्टर-53 में एक बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा में पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में मोबाइल और चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बीते रविवार को दोपहर में नोएडा के सेक्टर-53 में मार्केट से लौट रही बुजुर्ग महिला के साथ गिरफ्तार बदमाश ने चेन लूट की घटना की वारदात को अंजाम दिया था। नोएडा पुलिस की गोली खाने के बाद बदमाश गिड़गिड़ाते हुए बोला कि.
.. 'बाबू जी, इस बार माफ कर दो, अब कभी कोई लूट नहीं करूंगा, और न ही कभी नोएडा आऊंगा..!' कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके पास से तमंचा, चेन के टुकड़े और नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल बदमाश पर अलग-अलग थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। बदमाश के अन्य साथियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।एडीसीपी ने दी जानकारीएडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर-14 के पीछे गंदे नाले की ओर जाने वाली सड़क पर चैकिंग कर रही थी। तभी दिल्ली के अशोक नगर की तरफ से चैकिंग कर रही पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, टीम को संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह नहीं रुका। रुकने की बजाय मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भगाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया, तो मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई।लुटेरे ने पुलिस पर की फायरिंगएडीसीपी नोएडा ने आगे बताया कि इसके बाद बदमाश अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस .315 बोर, चोरी के 5 मोबाइल फोन, स्नैचिंग की गई पीली धातु की चेन का गला हुआ टुकड़ा, 10 हजार रूपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।कई थानों में दर्ज केसपूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह अपने सह आरोपी के साथ चेन छीनने की घटना हाल ही में की थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बरामद फोन, स्नैचिंग के संबंध में थाना सेक्टर-24 नोएडा व थाना फेस-1 नोएडा पर केस दर्ज है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अरूण कुमार के खिलाफ दिल्ली के थाने में 14 केस और नोएडा के अलग-अलग थानों में 3 केस दर्ज है।
उत्तर प्रदेश यूपी क्राइम नोएडा क्राइम Noida News Uttar Pradesh Police Encounter In Noida Noida Police Up Crime नोए़डा में चेन लुटेरा गिरफ्तार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमृतसर पुलिस ने बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तारअमृतसर पुलिस ने बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Read more »
Bakrid: इस मुस्लिम देश में बकरीद नहीं होगी कुर्बानी, घर-घर जाकर बकरे-भेड़ जब्त कर रही है पुलिसMorocco King decides to ban killing animals on Bakrid Bakrid: इस मुस्लिम देश में बकरीद नहीं होगी कुर्बानी, घर-घर जाकर बकरे-भेड़ जब्त कर रही है पुलिस विदेश
Read more »
यूपी की बड़ी खबरें: सहारनपुर में एनकाउंटर; दो हिस्ट्रीशीटरों के पैर में लगी गोली, 3 बदमाश फरारUttar Pradesh Breaking News Updates; सहारनपुर में एनकाउंटर, दो हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, आजमगढ़ में पुलिस टीम पर हमला
Read more »
कमल कौर कौन हैं, जिनकी हत्या के बाद डरे हुए हैं पंजाब के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर्सपंजाब पुलिस ने कहा है कि मुख्य अभियुक्त फ़रार है. अब तक हत्या के मामले में दो लोग गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.
Read more »
गाजियाबाद लूट कांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तारगाजियाबाद लूट कांड: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
Read more »
गाजियाबाद के मुरादनगर में एनकाउंटर, पुलिस ने घायल इनामी बदमाश को गिरफ्तार कियागाजियाबाद के मुरादनगर में एनकाउंटर, पुलिस ने घायल इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
Read more »
