बाबा अमरनाथ दर्शन के यात्रियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम है : संजीदा जैन
जम्मू, 11 जुलाई । बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू हो चुकी है। पिछले 31 साल से लगातार भोलेनाथ के दर्शन को आ रहे संजीदा जैन ने गुरुवार को कहा कि इस बार सरकार ने बहुत अच्छा इंतजाम किया है।संजीदा जैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, मैं बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को 1990-91 से आ रहा हूं। यह मेरी 31वीं यात्रा है। मेरे साथ यह रामकली है। यह इसकी दूसरी यात्रा है। सुरक्षा का बहुत ही अच्छा इंतजाम किया गया है। किसी भी तरह की कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हम यही चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग यहां आए और सभी भक्तों को भोलेनाथ दर्शन दें।ऑपरेशन सिंदूर पर संजीदा जैन ने कहा कि इसकी धमक पूरे विश्व में दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो किया है, वैसा किसी ने भी नहीं किया है।अमरनाथ यात्रा 2025, 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा को बाबा बर्फानी की यात्रा भी कहा जाता है। हिंदुओं के लिए यह महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रही इस यात्रा के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है।यात्रा के दो मार्ग हैं। पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग। पहलगाम मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है और आसान है जबकि बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है, लेकिन कठिन है। यात्रा मार्ग पर 35 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 74 हजार सीसीटीवी कैमरे और फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।--आईएएनएसपीएके/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजामचार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Read more »
सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमरनाथ यात्रा और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कीसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अमरनाथ यात्रा और कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Read more »
Amarnath Yatra 2025 LIVE: बाबा बर्फानी के पहले जत्थे के साथ अमरनाथ यात्रा का आगाज, 8 हजार जवानों का सुरक्षा घेरा,Amarnath Yatra 2025 LIVE Updates: बाबा अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हो चुकी है. दूर-दूर से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. शिव भक्त भोले बाबा के नारे लगा रहे हैं. K-9 डॉग्स की टीम के साथ करीब 8 हजार सुरक्षाकर्मियों का घेरा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में लगा है.
Read more »
बाबा बर्फानी के जयकारे के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन, पहले दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाबजम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पहले दिन बालटाल मार्ग से हजारों श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए और जय बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने जत्थे को रवाना किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। यात्रा 38 दिनों तक चलेगी जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं का...
Read more »
Amarnath Yatra 2025 : घर बैठे करें बाबा अमरनाथ के दर्शन, बाबा बर्फानी की बरसेगी कृपा, देखें अमरनाथ यात्रा क...Amarnath Yatra 2025 : बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन की पवित्र यात्रा, अमरनाथ यात्रा, हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, साहस और श्रद्धा का प्रतीक होती है. यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आत्मा को छू जाता है. आइए देखते हैं अमरनाथ यात्रा की रोचक तस्वीरें जहां भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए.
Read more »
अमरनाथ यात्रा: अब तक 21,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शनअमरनाथ यात्रा: अब तक 21,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Read more »
