Patna Gold-Silver Price Today: पटना के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ₹15,000 का भारी उछाल आया है, जिससे जीएसटी सहित भाव ₹2,51,320 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,40,000 प्रति 10 ग्राम (बिना जीएसटी) हो गई है.
पटनाः दिसंबर के आखिरी दिनों में चांदी की कीमतें मानो रॉकेट पर सवार हो गई हैं. लगातार हर दिन इसमें तेज उछाल देखने को मिल रहा है. बाजार में पूरी तरह से हलचल मची हुई है. कल जहां चांदी के भाव में करीब 9 हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, वहीं आज इसमें और भी जबरदस्त उछाल आया कीमतें सीधे 15 हजार रुपये तक बढ़ गई.
इस भारी तेजी के बाद पटना के ज्वेलरी बाजार में चांदी का भाव ढाई लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है. चांदी की इस बेतहाशा बढ़त ने निवेशकों के साथ-साथ आम ग्राहकों को भी चौंका दिया है. दूसरी ओर सोने की चाल फिलहाल धीमी बनी हुई है. कल की तरह आज भी सोने के भाव में करीब एक हजार रुपये की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. बाजार एक्सपर्ट के अनुसार वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की बढ़ती रुचि चांदी की कीमतों को तेजी से ऊपर ले जा रही है, जबकि सोने में फिलहाल सीमित तेजी देखने को मिल रही है. 2025 खत्म होने में अभी भी कुछ दिन बाकी है. ऐसे में साल खत्म होते होते चांदी नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है. आज का क्या है रेट आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,39,000 रूपये से बढ़कर 1,40,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,42,200 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,06,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. हर तरफ चांदी ही चांदी पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,29,000 रूपये से बढ़कर 2,44,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,51,320 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,40,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,47,200 रूपये हो जाती है. आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है? 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,27,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 103,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 233 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 197 रूपये प्रति ग्राम है.
Patna Silver Price Patna Gold Rate Patna Silver Rate Gold Silver Price In Patna Sone Chandi Ke Bhao पटना सोने प्राइस पटना चांदी प्राइस पटना सोने का रेट पटना चांदी का रेट पटना में सोना चांदी का भाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भाई की मौत, पिता की बीमारी और डॉगी बीमार... लखनऊ के दो बहनों की कहानी जिन्होंने कुत्ते के लिए दे दी जानलखनऊ में 24 और 22 साल की दो सगी बहनों ने अपने बीमार पालतू डॉग के लिए जान दे दी. पिता छह महीने से गंभीर रूप से बीमार हैं, जबकि छोटे भाई की पहले ही ब्रेन हेमरेज से मौत हो चुकी है. दुखों से घिरी दोनों बहनें डिप्रेशन में चली गईं थी और अब फिनायल पी लिया. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.
Read more »
MadhyaPradesh School Horror: স্কুলে ঢুকতেই পর পর ২২ ছাত্রী অদ্ভুত ঘোরে! ডাক্তাররা ফেইল, অতৃপ্ত প্রেতের হামলা ঠেকাতে চলছে হনুমান চালিশা পাঠ...In MP school ghost fear has been emerged as a result 22 students got sick and Hanuman Chalisha reading has been organised by authority
Read more »
चीन ने खोली दुनिया की 22 किमी की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग, कई घंटों की यात्रा को मात्र 20 मिनट में होगी पूरीचीन ने उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग का उद्घाटन कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। 22.
Read more »
शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे की DPR तैयार, 22 जिलों को फायदा; 5 एक्सप्रेसवे से होगा कनेक्टShamli Gorakhpur Expressway DPR News: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्वांचल को पश्चिम यूपी से जोड़ने में यह अहम होगा।
Read more »
मास्टर नंबर: अंक ज्योतिष में 11, 22 और 33 का महत्वअंक ज्योतिष के अनुसार, मास्टर नंबर 11, 22 और 33 उच्च आध्यात्मिक चेतना, गहन समझ और विशेष ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह लेख इन मास्टर नंबर्स के महत्व, प्रभाव और जीवन पर उनके असर की व्याख्या करता है। यह भी बताता है कि आप अपना मास्टर नंबर कैसे जान सकते हैं।
Read more »
दुल्हन के जोड़े में 22 साल की एक्ट्रेस, इमोशनल हुआ Ex बॉयफ्रेंड, Videoईशा मालवीय और अभिषेक अलग होकर भी साथ हैं. ब्रेकअप के बाद दोनों को साथ में कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हुए.
Read more »
