UPSC success story: आईएएस बनने का सपना लिए बुद्धि अखिल ने 2019 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन वो प्री तक भी नहीं पहुंच पाए। इसके बाद 2021 में उनका नाम मेरिट लिस्ट में आया लेकिन रैंक कम थी। इसके बावजूद अखिल ने हार नहीं मानी। इस वक्त दिल्ली पुलिस में एसीपी की ट्रेनिंग कर रहे अखिल को अब 321 वीं रैंक मिली...
नई दिल्ली: दोपहर का वक्त था. चिलचिलाती गर्मी के बीच सूरज अपनी पूरी तपिश पर था। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले से करीब 17 किलोमीटर दूर कोंडापाका गांव में बुद्धि नरेश अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी, साइड में रखे उनके मोबाइल की घंटी बजी। नरेश ने मोबाइल देखा, तो बड़े बेटे बुद्धि अखिल का फोन था। मिट्टी में सने हाथ धोकर नरेश ने मोबाइल उठाया और कान पर लगाकर जैसे ही हेलो कहा, दूसरी तरफ से आवाज आई- बापू नेनु आईएएस अइया.
नई दिल्ली: दोपहर का वक्त था... चिलचिलाती गर्मी के बीच सूरज अपनी पूरी तपिश पर था। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले से करीब 17 किलोमीटर दूर कोंडापाका गांव में बुद्धि नरेश अपने खेतों में काम कर रहे थे। तभी, साइड में रखे उनके मोबाइल की घंटी बजी। नरेश ने मोबाइल देखा, तो बड़े बेटे बुद्धि अखिल का फोन था। मिट्टी में सने हाथ धोकर नरेश ने मोबाइल उठाया और कान पर लगाकर जैसे ही हेलो कहा, दूसरी तरफ से आवाज आई- बापू नेनु आईएएस अइया... । इतना सुनते ही बुद्धि नरेश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान खिल गई। नरेश तुरंत घर पहुंचे। पत्नी ललिता और छोटे बेटे अजय को खुशखबरी दी, तो पूरा परिवार खुशी में नाचने लगा।ये कहानी है बुद्धि अखिल की, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 321वीं रैंक हासिल की है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब अखिल को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में सफलता मिली है। तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में अखिल को 566वीं रैंक मिली थी। इसके बाद उनकी नियुक्ति दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुई। हालांकि, अखिल का मकसद था- आईएएस बनना। उन्होंने तय किया कि वो एक बार फिर से कोशिश करेंगे। अखिल ने इसके लिए अपने विभाग से एक साल की छुट्टी ले ली।ट्रेनिंग के बीच ही निकाला इंटरव्यू की तैयारी का समयलेकिन, बुद्धि अखिल के हिस्से में अभी और इंतजार लिखा था। 2022 का यूपीएससी रिजल्ट आया, तो अखिल बहुत मामूली अंतर से मेरिट लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए। दूसरी तरफ, उन्हें दिल्ली पुलिस में अपनी ट्रेनिंग भी ज्वॉइन करनी थी। इसके बावजूद, अखिल ने हार नहीं मानी और एक बार फिर से परीक्षा की तैयारी में जुट गए। एसीपी की ट्रेनिंग से जो भी वक्त बचता, अखिल उसी में इंटरव्यू की तैयारी करने बैठ जाते। अखिल की मेहनत रंग लाई। 16 अप्रैल को जब यूपीएससी का रिजल्ट घोषित हुआ, तो उनकी रैंक पिछले बार से कहीं ज्यादा बेहतर थी।बिना कोचिंग के बने आईएएस अधिकारीअखिल बताते हैं कि आईएएस बनना उनका सपना था और आज ये पूरा हो गया। साल 2018 में वारंगल के काकतीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद ही अखिल यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे। उनकी ये सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि अखिल ने बिना किसी कोचिंग के इतनी बड़ी रैंक हासिल की है। कोंडापाका में घर पर रहकर ही उन्होंने ऑनलाइन मौजूद कंटेंट से अपने नोट्स तैयार किए। टाइम टेबल के साथ उन्होंने सेल्फ स्टडी पर जोर दिया। अखिल पहली बार 2019 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे और अभी तक वो पांच प्रयास कर चुके हैं। पहले प्रयास में वो प्री तक भी नहीं पहुंच पाए थे। अपने पांच प्रयासों में उन्होंने तीन बार मेंस क्लियर किया। दो बार उन्हें इंटरव्यू में सफलता मिली। और आखिरकार, आईएएस बनने का उनका सपना पूरा हो गया।7 बार फेल, 8वें प्रयास में क्रैक की यूपीएससीआपको बता दें कि यूपीएससी का रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही सफलता की अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी सब-इंस्पेक्टर शांथप्पा के. की भी है। शांथप्पा का सेलेक्शन कर्नाटक पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर हो गया था। लेकिन उनका सपना था सिविल सेवा में जाने का। शांथप्पा ने यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन लगातार सात साल तक फेल होते रहे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। 16 अप्रैल को आए यूपीएससी रिजल्ट में उन्हें आठवें प्रयास में आखिरकार सफलता मिल गई।
यूपीएससी सफलता की कहानी यूपीएससी सक्सेस स्टोरी आईएएस सक्सेस स्टोरी यूपीएससी टॉपर 2024 यूपीएससी मेरिट लिस्ट बुद्धि अखिल Upsc Result 2024 Upsc Success Story Buddhi Akhil
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme P1 5G Series की भारत में जोरदार एंट्री, कम दाम में 5000mAh बैटरी, 6GB रैम और 50MP कैमराRealme P1 5G Series Launched: रियलमी पी1 5जी स्मार्टफोन को भारत में 5000mAh बैटरी और 45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ उपलब्ध कराया गया है। जानें फोन में क्या-कुछ है खास...
Read more »
एक फूंक से कैसे भस्म हो गया धूम्रलोचन, कैसे पड़ा देवी का नाम चामुंडा... जानिए सप्तशती की ये कहानीपूजा का सही और सरल मार्ग क्या है? जीवन क्या है? जीवन जीने का मार्ग क्या है? प्राण क्या है? कौन है? मैं कौन हूं? कहां हूं, क्यों हूं....सवालों का यह सिलसिला जितना लंबा चला उससे कहीं अधिक लंबा जवाबों का सिलसिला चला. बल्कि यह कहना अधिक सही रहेगा कि जवाब का सिलसिला तो अब तक चला ही आ रहा है.
Read more »
UPSC CSE Result 2023: परीक्षा पास करने के बाद किसे मिलेता है कौन सा पद? जानें कौन बनता है IASUPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रैंक पाने वाले उम्मीदवारों को किस तरह से मिलती है कौन सी नौकरी, जानें चयन करने का तरीका
Read more »
‘आप शादी कब कर रही हैं’, मलाइका अरोड़ा से बेटे अरहान ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- तुम ने अपनी वर्जिनिटी कब खोई…मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान इन दिनों अपने पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है।
Read more »
बदल दिया मोबाइल नंबर फिर भी WhatsApp पर आ जाएंगे सारे चैट, फोटो और वीडियो, बेहद आसान है तरीकाअगर आप अपना फोन नंबर वॉट्सऐप में बदल रहे हैं तो यहां जानें बिना डेटा गंवाए अपनी चैट हिस्ट्री को एक से दूसरे नंबर में माइग्रेट करने का तरीका.
Read more »
