Personality Test: बात करते वक्त आपके कंधों का सीधा रहना न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी मजबूत दिखाता है. लेकिन इसके उलट झुके हुए कंधे नेगेटिवटी की निशानी हैं.
Hunched Shoulder s Body Language Meaning: हमारी बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बयां करती है. अक्सर लोग जो शब्दों से नहीं कह पाते, वही उनकी चाल-ढाल और हावभाव से झलक जाता है. खासकर बातचीत के दौरान आपके कंधों की पोजिशन आपके कॉन्फिडेंस, सोच और मूड को बयां करती है.
अगर किसी इंसान की आदत है कि वो बात करते समय कंधे झुका लेता है, तो ये सिर्फ एक शारीरिक आदत नहीं बल्कि उनकी पर्सनालिटी और मेंटल कंडीशन के बारे में भी कई बातें बताती है. आइए जानते हैं कि बात करते हुए झुके हुए कंधे आपकी पर्सनालिटी के बारे में कौन सी 5 बातें जाहिर करते हैं. 1. कॉन्फिडेंस की कमी झुके हुए कंधे अक्सर लो कॉन्फिडेंस का इशारा देते हैं. जब आप सामने वाले से बातचीत करते समय सीधे खड़े या बैठे नहीं रहते और आपके कंधे नीचे की ओर झुके रहते हैं, तो इससे लगता है कि आप खुद को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं हैं. ऐसे लोग अक्सर अपनी राय खुलकर रखने से कतराते हैं और दूसरों की मौजूदगी में असहज महसूस करते हैं. 2. स्ट्रेस और थकान का असर झुके हुए कंधे ये भी बताते हैं कि वो इंसान मेंटल स्ट्रेस या शारीरिक थकान से गुजर रहा है. काम का बोझ, पर्सनल लाइफ की परेशानियां या नींद की कमी भी आपके बॉडी पोश्चर पर असर डालती हैं. बातचीत के दौरान अगर कंधे झुके हों तो ये सामने वाले को ये संकेत देता है कि आप भीतर ही भीतर किसी दबाव से जूझ रहे हैं. 3. नेगेटिव सोच का इशारा हावभाव इस बात का आईना होते हैं कि आपके विचार किस दिशा में जाते हैं. झुके हुए कंधे इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि इंसान के अंदर नेगेटिविटी ज्यादा है. ऐसे लोग अक्सर मुश्किल हालात में पॉजिटिव साइड की बजाय नेगेटिव पहलू पर ज्यादा ध्यान देते हैं. 4. इंट्रोवर्ट नेचर जिन लोगों के कंधे बातचीत के दौरान झुके रहते हैं, वो ज्यादातर इंट्रोवर्ट नेचर के होते हैं. ये लोग ज्यादा बोलने की बजाय चुप रहना पसंद करते हैं और अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने खुलकर बयां नहीं कर पाते. उनकी बॉडी लैंग्वेज से झलकता है कि वो लोगों के बीच अपने विचारों को रखने से कतराते हैं. 5. सेल्फ केयर की कमी कंधों का झुकना ये भी दिखाता है कि शख्स अपनी फिजिकल फिटनेस और सेल्फ-केयर पर उतना ध्यान नहीं देता. लंबे समय तक इस आदत के बने रहने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है और सामने वाले को ये मैसेज जाता है कि आप खुद को लेकर सजग नहीं हैं.
Shoulder Personality Test Hunched Shoulder Hunched Shoulders Meaning Hunched Shoulders Body Language Meaning
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पर्सनैलिटी का आईना है टैटू या सिर्फ एक गलतफहमी? जानें इस बारे में साइंस क्या कहती हैआप भी लोगों के टैटू देखकर किसी व्यक्ति के बारे में कोई न कोई धारणा तो बनाई ही होगी Tattoo and Personality Test। लेकिन टैटू को देखकर बनाई गई धारणा सही हो ऐसा जरूरी नहीं। इसी बारे में एक स्टडी की गई है। आइए जानें इस स्टडी में क्या-क्या पता चला है।
Read more »
टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे कम स्कोर: वेस्टइंडीज 27 पर सिमटा, ऑस्ट्रेलिया 176 रन से जीता; सीरीज 3-0 से क्ली...West Indies vs Australia Lowest Test Score Udpate; Follow AUS VS WI Test Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
मैनचेस्टर में जो रूट के 5 रिकॉर्ड्स: टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर; पोंटिंग, कैलिस और द्रव...5 records set by Root in Manchester Test dainik bhaskar ind vs eng 4th test updates
Read more »
मैनचेस्टर टेस्ट में गिल के 5 रिकॉर्ड्स: 4 शतक लगाकर ब्रैडमैन-गावस्कर की बराबरी, इंग्लैंड सीरीज में 722 रन ब...5 records of Gill in Manchester Test dainik bhaskar ind vs eng 4th test records
Read more »
चेतेश्वर के पुजारी से पुजारा बनने की कहानी: टेस्ट में भारतीय बैटिंग की बैक बोन कहलाए; आज इंटरनेशनल क्रिकेट ...Cheteshwar Pujara Retirement Test Cricket Journey Explained; Follow Pujara Records And Test Statistics And Total Matches On Dainik Bhaskar.
Read more »
आपके पैरों का आकार खोलता है राज़, आपकी आध्यात्मिक सोच और गहराई से जुड़ी बातेंPersonality Prediction: आपके पैरों का आकार खोल सकता है राज़ आपकी आध्यात्मिक सोच और गहराई से जुड़ी बातें!
Read more »
