Himachal Flood हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची है। चंबा और मंडी में बादल फटने से पांच पुल बह गए जिससे कई गांव प्रभावित हुए हैं। ऊना में बाढ़ जैसे हालात हैं जहां कई घरों और उद्योगों में पानी घुस गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में अभी तक 78 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी...
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Disaster: मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच रविवार को चंबा में दो और मंडी में एक स्थान पर बादल फटा। वहीं ऊना में बाढ़ जैसे हालात रहे। चंबा के चुराह में रविवार सुबह पंचायत बघेईगढ़ के कंगेला नाला व टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाला में बादल फटे। मंडी की चौहारघाटी की पंचायत सिल्हबुधाणी के कोरतंग गांव में शनिवार रात 12 बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे गांव में तबाही मच गई। दोनों जिलों में बादल फटने से पांच पुल बह गए। चंबा की टिकरीगढ़ पंचायत में बादल फटने से नकरोड़-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला पर बना पुल बह गया, यहां देर शाम वैकल्पिक रास्ता बना दिया। पानी और पत्थरों की गड़गड़ाहट सुन भागे लोग मंडी जिले के कोरतंग गांव में बाढ़ में चार फुटब्रिज और लोक निर्माण विभाग की एक पुलिया बह गई। सिल्ह, बुधाणी और कोरतंग में उपजाऊ जमीन बह गई। आधी रात को पानी व पत्थरों की गड़गड़ाहट सुनकर लोगों ने भाग कर जान बचाई। यहां छह मकान खतरे की जद में हैं। जिला ऊना में भारी वर्षा से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। लोगों के घरों तथा स्कूलों में पानी घुस गया। नंगल सलांगड़ी में एक उद्योग में जलभराव होने से 45 कामगार फंस गए। अग्निशमन विभाग व होमगार्ड ने इन्हें बचाया। झलेड़ा गांव का पट्रोल पंप जलमग्न हो गया। गगरेट के कई उद्योगों में पानी भर गया। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 78 लोगों की मौत मौसम विभाग ने सात जुलाई को चंबा व कुल्लू में भारी वर्षा का यलो, जबकि लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ अन्य जिलों में बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी है। आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में अभी तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। बड़सर में महिला बही, सुजानपुर में किशोरी का शव मिला हमीरपुर के बड़सर की शुक्र खड्ड में अन्य राज्य की महिला पानी में बह गई। शुक्र खड्ड में राशन से भरा ट्रक फंस गया। सुजानपुर के नजदीक गांव बजाहर के पास ब्यास में 14 से 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। आशंका है कि शव मंडी से बहकर आए किसी का हो सकता है। 243 सड़कें अभी भी बंद प्रदेश में 243 सड़कें बंद प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन से 243 सड़कें बंद हैं। मंडी में 183, कुल्लू में 36, कांगड़ा में 12, ऊना में छह, चंबा में चार, सिरमौर में दो सड़कें बाधित हैं। मंडी में 182, ऊना में 41, किन्नौर में 12, चंबा व कुल्लू में तीन-तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में 278 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।.
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Disaster: मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच रविवार को चंबा में दो और मंडी में एक स्थान पर बादल फटा। वहीं ऊना में बाढ़ जैसे हालात रहे। चंबा के चुराह में रविवार सुबह पंचायत बघेईगढ़ के कंगेला नाला व टिकरीगढ़ पंचायत के बंधा नाला में बादल फटे। मंडी की चौहारघाटी की पंचायत सिल्हबुधाणी के कोरतंग गांव में शनिवार रात 12 बजे पहाड़ी में बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिससे गांव में तबाही मच गई। दोनों जिलों में बादल फटने से पांच पुल बह गए। चंबा की टिकरीगढ़ पंचायत में बादल फटने से नकरोड़-चांजू मार्ग पर कंगेला नाला पर बना पुल बह गया, यहां देर शाम वैकल्पिक रास्ता बना दिया। पानी और पत्थरों की गड़गड़ाहट सुन भागे लोग मंडी जिले के कोरतंग गांव में बाढ़ में चार फुटब्रिज और लोक निर्माण विभाग की एक पुलिया बह गई। सिल्ह, बुधाणी और कोरतंग में उपजाऊ जमीन बह गई। आधी रात को पानी व पत्थरों की गड़गड़ाहट सुनकर लोगों ने भाग कर जान बचाई। यहां छह मकान खतरे की जद में हैं। जिला ऊना में भारी वर्षा से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। लोगों के घरों तथा स्कूलों में पानी घुस गया। नंगल सलांगड़ी में एक उद्योग में जलभराव होने से 45 कामगार फंस गए। अग्निशमन विभाग व होमगार्ड ने इन्हें बचाया। झलेड़ा गांव का पट्रोल पंप जलमग्न हो गया। गगरेट के कई उद्योगों में पानी भर गया। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 78 लोगों की मौत मौसम विभाग ने सात जुलाई को चंबा व कुल्लू में भारी वर्षा का यलो, जबकि लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ अन्य जिलों में बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बाढ़ आने की चेतावनी है। आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश में अभी तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। बड़सर में महिला बही, सुजानपुर में किशोरी का शव मिला हमीरपुर के बड़सर की शुक्र खड्ड में अन्य राज्य की महिला पानी में बह गई। शुक्र खड्ड में राशन से भरा ट्रक फंस गया। सुजानपुर के नजदीक गांव बजाहर के पास ब्यास में 14 से 15 वर्षीय किशोरी का शव मिला है। आशंका है कि शव मंडी से बहकर आए किसी का हो सकता है। 243 सड़कें अभी भी बंद प्रदेश में 243 सड़कें बंद प्रदेश में वर्षा और भूस्खलन से 243 सड़कें बंद हैं। मंडी में 183, कुल्लू में 36, कांगड़ा में 12, ऊना में छह, चंबा में चार, सिरमौर में दो सड़कें बाधित हैं। मंडी में 182, ऊना में 41, किन्नौर में 12, चंबा व कुल्लू में तीन-तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में 278 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
Himachal Pradesh Cloudburst Flash Floods Bridge Collapse Heavy Rainfall Disaster Management Weather Alert Himachal Pradesh Disaster Landslides Flood Damage Rescue Operations Himachal Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रयागराज में बिजली गिरने से पति-पत्नी, 2 बेटियां जिंदा जलीं: घर में सो रहे थे, शव कंकाल बन गए; बिजली-हीटस्...उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बीते मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जून तक इन इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में लू चलने और 47यूपी के पश्चिमी-पूर्वी जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों लू और 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।...
Read more »
पाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौतपाकिस्तान : स्वात नदी में अचानक आई बाढ़ में 18 पर्यटक बह गए, 7 लोगों की मौत
Read more »
बारिश बनी कातिल? इन राज्यों में मचा हाहाकार, मॉनसून की तबाही में पहाड़ों से मैदान तक विनाश, मंजर देख फटने लगेगा कलेजाहिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जबरतस्त तबाही मचाई है. कुल्लू और कांगड़ा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने घर, सड़कें, और पुलों को बहा दिया. अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, और लगभग 20 लोग लापता हैं. मंडी और सिरमौर जैसे जिलों में सड़कें मलबे से बंद हो गई हैं, और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं.
Read more »
हिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में बादल फटने से भारी नुकसान, एक की मौत, सात लापताहिमाचल प्रदेश: मंडी जिले में बादल फटने से भारी नुकसान, एक की मौत, सात लापता
Read more »
Himachal Flood: 16 की मौत, 246 सड़कें बंद... हिमाचल में आज पांच जिलों में बाढ़ की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनीHimachal Flood Update शिमला में ढली-कैथलीघाट फोरलेन का डंगा गिरने से पांच भवनों को खतरा है। चंबा में मकान ध्वस्त होने से एक की मौत हो गई। मंडी जिले में बादल फटने से लापता एक और व्यक्ति का शव मिला जिससे मृतकों की संख्या 16 हो गई है 57 लापता हैं। जंजैहली के होटल में 60 पर्यटक सुरक्षित...
Read more »
टेक्सास में बाढ़ से 78 की मौत, 41 लोग अब भी लापताअमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई है और 41 लोग लापता हैं.
Read more »
