Mini Kitchen Farm Ideas: मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहकर भी आप आसानी से अपना मिनी किचन फार्म बना सकते हैं. बालकनी या छोटी जगहों में ग्रो बैग, पॉट्स और वर्टिकल प्लान्टर की मदद से मिर्च, टमाटर, धनिया, पालक और मेथी जैसी पांच ज़रूरी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. यह तरीका किफायती, आसान और रोज़मर्रा की ताज़ी सब्जियों के लिए बेहद उपयोगी है.
अगर आप मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहते हैं और सोचते हैं कि छोटे स्पेस में किचन गार्डन कैसे बनाया जाए, तो यह खबर आपके लिए है. आजकल शहरों में रहते हुए भी लोग अपनी सेहत और ताज़ा सब्जियों के लिए घर में ही छोटा ग्रीन कॉर्नर तैयार कर रहे हैं.
बालकनी, खिड़की या घर की धूप वाली जगह का सही इस्तेमाल करके आप आसानी से कुछ ऐसी सब्जियां उगा सकते हैं, जो कम जगह में भी खूब फलती हैं और रोजमर्रा के खाने में इस्तेमाल होती हैं. टमाटर की, जो हर रसोई की जान है. टमाटर के पौधे को थोड़ा गहरा और बड़ा पॉट चाहिए होता है ताकि जड़ें फैल सकें. धूप इन पौधों के लिए सबसे जरूरी तत्व है, कम से कम 5–6 घंटे की धूप मिले तो टमाटर खूब लाल-लाल और रसीले तैयार होते हैं. नियमित पानी और हफ्ते में एक बार जैविक खाद डालने से पौधा तेजी से बढ़ता है और आपका किचन गार्डन रंगों से भर जाता है. हरी मिर्च उगाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा स्पेस की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप 8–10 इंच के किसी भी पॉट में मिर्च के बीज या छोटे पौधे लगा सकते हैं. दिन में 4–5 घंटे की धूप और हल्की सिंचाई के साथ दो महीने के अंदर पौधे पर मिर्चें लगनी शुरू हो जाती हैं.खास बात यह है कि एक बार लगा पौधा कई महीनों तक लगातार फल देता है. धनिया हर किचन का स्वाद बढ़ाने वाला सबसे जरूरी हरा मसाला है.इसे उगाने के लिए मिट्टी को हल्का नम रखना जरूरी है.बीज बोने से पहले उन्हें हल्का क्रश कर दें, इससे अंकुरण जल्दी होता है. 20–25 दिनों में हरी पत्तियां कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं. बालकनी में एक छोटी ट्रे भी आपके लिए कई हफ्तों तक ताजा धनिया दे सकती है. पालक, जिसे उगाना सबसे आसान माना जाता है. पालक की खासियत यह है कि यह कम धूप में भी बढ़ जाती है और 25–30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है. आप उथले ट्रे या छोटे गमले में इसकी बुवाई कर सकते हैं.पौधे के बड़े होने का इंतजार नहीं करना पड़ता, बस पत्तियां बनने लगें और आप आसानी से कटाई शुरू कर सकते हैं. यह हेल्दी भी है और देखभाल में भी बेहद आसान. बैंगन का पौधा थोड़ा बड़ा होता है, इसलिए इसके लिए कम से कम 12–14 इंच का गमला चुने. धूप और अच्छी मिट्टी होने पर यह पौधा भी घर में शानदार तरीके से फलता है.बैंगन में कीड़े जल्दी लगते हैं, इसलिए हफ्ते में एक बार नीम का छिड़काव करने से पौधा स्वस्थ रहता है. इन पांच सब्जियों के साथ आपका छोटा-सा किचन गार्डन न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा बल्कि आपको ताज़ा, केमिकल-फ्री सब्जियां भी देगा. मल्टी स्टोरी फ्लैट में रहते हुए भी थोड़ी देखभाल और सही तरीके से पौधों को लगाने पर आपका घर एक हरा-भरा मिनी गार्डन बन सकता है
Rajasthan News Gardening Tips Udaipur News Mini Kitchen Farm Ideas Balcony Vegetable Gardening Urban Gardening India लोकल18 न्यूज राजस्थान न्यूज़ उदयपुर न्यूज़ मिनी किचन फार्म आइडिया बालकनी वेजिटेबल गार्डनिंग अर्बन गार्डनिंग इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों से नहीं की जाएगी लोन की वसूली, बिजली का बिल भी किया गया माफMaharashtra Government suspends farm loan recovery in flood and rain affected tehsils इस राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों से नहीं की जाएगी लोन की वसूली, बिजली का बिल भी किया गया माफ
Read more »
गारंटी है! जब कढ़ाई में ये 1 जादुई चीज डालोगे, रिजल्ट देख कर हैरान रह जाओगेKitchen Cleaning Tips: बस डालिए ये एक चीज और जले बर्तन चमक उठेंगे, जानिए कमाल की ट्रिक जो काम आएगी
Read more »
होटल बिजनेस के लिए नहीं है बड़ी जगह? छोटे स्पेस में भी हो जाएगा काम, कमाई किसी रेस्टोरेंट से कम नहींCloud Kitchen शुरू करने के लिए सिंगल ब्रांड मॉडल चुनें, मार्केट रिसर्च करें, लोकेशन और लागत पर ध्यान दें, FSSAI लाइसेंस लें, जोमैटो स्विगी से जुड़ें, डिजिटल मार्केटिंग करें.
Read more »
पुराना काला तवा अब बनेगा नया! केमिकल नहीं, अपनाएं ये देसी ट्रिकKitchen Hack: पुराना काला तवा अब बनेगा नया! केमिकल नहीं, अपनाएं ये देसी ट्रिक, किचन हैक जो इंटरनेट पर छाया!
Read more »
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर बॉयफ्रेंड को दें ये खास सरप्राइज, यहां से लें यूनिक Ideasअंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर बॉयफ्रेंड को दें ये खास सरप्राइज, यहां से लें यूनिक Ideas
Read more »
कहीं आप भी तो नहीं करते हैं बचे हुए साबुन को फेंकने की गलती? पहले जान लें किन-किन कामों में कर सकते हैं इस्तेमालLeftover Soap Reuse Ideas: अगर आप बचे हुए साबुन को फेंकने की गलती करते है,तो आपको बताते हैं आप कैसे इसको कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं.
Read more »
