बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण 17 फरवरी को, तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री

Bangladesh New Prime Minister News

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण 17 फरवरी को, तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री
PM Tarique RahmanBangladesh New Cabinetबांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री

बांग्लादेश में आम चुनाव में बड़ी जीत के बाद तारिक रहमान 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. समारोह संसद परिसर में होगा और क्षेत्रीय देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है. शुरुआती मंत्रिमंडल छोटा रहने की संभावना है, जिसे बाद में विस्तार दिया जा सकता है.

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार 17 फरवरी को शपथ लेने जा रही है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की इस जीत के बाद रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ अपने मंत्रिमंडल के साथ लेंगे.

और पढ़ेंसमारोह आमतौर पर राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित होता है, लेकिन इस बार इसे जातीय संसद भवन के दक्षिण प्रांगण में आयोजित किया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, इसलिए स्थान बदला गया है. परंपरागत रूप से शपथ ग्रहण बंगाभवन में होता है, जहां राष्ट्रपति मंत्रिमंडल को शपथ दिलाते हैं.यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: कैसा होगा नया बांग्लादेश? आजतक से BNP ने शेयर किया रोडमैप... भारत संग रिश्तों पर भी की बातसरकारी सूत्रों के मुताबिक दक्षिण एशिया के कई देशों के प्रधानमंत्रियों और प्रतिनिधियों को निमंत्रण भेजा गया है. हालांकि उनकी उपस्थिति अभी तय नहीं है. संकेत दिया गया है कि यदि प्रधानमंत्री शामिल नहीं हो पाए तो कम से कम विदेश मंत्री स्तर का प्रतिनिधित्व जरूर होगा.नवनिर्वाचित सांसद भी लेंगे शपथ Advertisement बीएनपी पार्टी सूत्रों का कहना है कि तारिक रहमान ने मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुरुआती चरण में मंत्रिमंडल छोटा रखा जाएगा और बाद में इसका विस्तार किया जा सकता है. संविधान के अनुसार मंत्रिमंडल के शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित सांसद भी उसी दिन शपथ लेंगे. सांसदों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी एएमएम नासिर उद्दीन निभाएंगे.बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की बड़ी जीतचुनाव परिणामों में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया. वहीं जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं. दो सीटों के नतीजे स्थगित कर दिए गए और एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान टाल दिया गया. मतदान प्रतिशत 59.44 दर्ज किया गया.यह भी पढ़ें: 'हम संबंध सुधारने को तैयार, लेकिन...', भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर बोले तारिक रहमान के सलाहकारयह चुनाव उस राजनीतिक अस्थिरता के बाद हुआ, जब छात्र आंदोलन के बाद अगस्त 2024 में शेख हसीना का 15 साल का शासन समाप्त हो गया था. इसके बाद उन्होंने भारत का रुख किया और कुछ दिन बाद मुहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी संभाली.---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

PM Tarique Rahman Bangladesh New Cabinet बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री PM तारिक रहमान बांग्लादेश की नई कैबिनेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bangladesh Elections: बांग्लादेश में BNP को मिला पूर्ण बहुमत, 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बन सकते हैं प्रधानमंत्रीBangladesh Elections: बांग्लादेश में BNP को मिला पूर्ण बहुमत, 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बन सकते हैं प्रधानमंत्रीBangladesh Elections: बांग्लादेश में BNP को मिला पूर्ण बहुमत, 17 साल बाद देश लौटे तारिक रहमान बन सकते हैं प्रधानमंत्री BNP Got majority in Bangladesh Elections tariq-rahman
Read more »

Tarique Rahman: 17 साल बाद वतन वापसी, BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेलTarique Rahman: 17 साल बाद वतन वापसी, BNP के तारिक रहमान ने दो महीने में पलट दिया बांग्लादेश का चुनावी खेलबांग्लादेश में होने वाले चुनाव से पहले वहां की सियासत में एक नए किरदार की एंट्री हुई थी। ये किरदार पिछले 17 साल से देश के बाहर था। 17 साल के वनवास के बाद वापस लौटा ये
Read more »

अमेठी में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, जिले में बनाए गए 32 क्रय केंद्रअमेठी में 17 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, जिले में बनाए गए 32 क्रय केंद्रअमेठी में 17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी, जिसके लिए 32 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा। विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और किसानों को सरकारी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल...
Read more »

UP Weather Today, 14 फरवरी: तेज हवाओं के बीच खिली रहेगी धूप, 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिशUP Weather Today, 14 फरवरी: तेज हवाओं के बीच खिली रहेगी धूप, 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिशUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 14 February 2026: मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के 19 जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।
Read more »

पंजाब- चंडीढ़ में आज चलेंगी ठंडीं हवाएं: 17 को बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल, फिरोजपुर में 26.6 डिग्री त...पंजाब- चंडीढ़ में आज चलेंगी ठंडीं हवाएं: 17 को बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल, फिरोजपुर में 26.6 डिग्री त...Punjab Chandigarh weather update: High temperatures expected, chance of rain Feb 17. Latest Updates.
Read more »

10ನೇ ತರಗತಿಯ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ ಗೈರು..!10ನೇ ತರಗತಿಯ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗೆ ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ ಗೈರು..!ಫೆಬ್ರವರಿ 17 ರಂದು ಸಿಬಿಎಸ್‌ಇ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳು ಆರಂಭವಾಗುವುದರಿಂದ ಈಗಾಗಲೇ ಪ್ರವೇಶ ಪತ್ರವನ್ನು ಸಹಿತ ಬಿಡುಗಡೆ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.ಆದರೆ ಇದೆ ವೇಳೆ ಈಗ ಬಂದಿರುವ ಮಾಹಿತಿ ಪ್ರಕಾರ ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ ಈ ವರ್ಷ 10ನೇ ತರಗತಿಯ ಬೋರ್ಡ್ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳಿಗೆ ಹಾಜರಾಗುವುದಿಲ್ಲ ಎಂದು ಮೂಲಗಳು ತಿಳಿಸಿವೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-29 20:00:42