बांका का रण: NDA की 'विकासनीति' पर महागठबंधन का ट्रंप कार्ड; किसका पलड़ा भारी?

Baanka Elections News

बांका का रण: NDA की 'विकासनीति' पर महागठबंधन का ट्रंप कार्ड; किसका पलड़ा भारी?
Bihar PoliticsRamnarayan MandalMahagathbandhan

बांका में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। भाजपा-राजद की परंपरागत लड़ाई में सीपीआई के आने से समीकरण बदल गए हैं। भाजपा के रामनारायण मंडल विकास पर भरोसा जता रहे हैं तो महागठबंधन को अपनी रणनीति पर पूरा यकीन है। जनसुराज के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। मतदाता क्‍या सोचते हैं पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट..

बांका और अमरपुर-बांका जिले की राजनीति के दो ऐसे ध्रुव हैं, जहां सत्ता और संघर्ष की कहानी हर चुनाव में नए रंग भरती है। दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में इस बार फिर राजनीतिक तापमान चरम पर हैं। बांका में परंपरागत भाजपा-राजद की जंग का चेहरा बदल चुका है। राजद की यह सीट अब सीपीआई के पास है, जिससे समीकरणों में हलचल है। भाजपा के रामनारायण मंडल अपनी पुरानी पकड़ और विकास की राजनीति पर भरोसा जता रहे हैं, तो महागठबंधन में मतों की एकजुटता की परीक्षा है। हवा में उत्सुकता है कि क्या बाम मोर्चे का यह प्रयोग बांका की मिट्टी में अंकुरित होगा। पढ़ें बांका विधानसभा से संजय सिंह की ग्राउंड रिपोर्ट.

.. बांका सीट: परंपरागत मुकाबला, लेकिन बदल गया समीकरण बांका विधानसभा की राजनीतिक जमीन हमेशा भाजपा और राजद के बीच के पारंपरिक मुकाबले की साक्षी रही है। यह वही सीट है, जहां कभी भाजपा के रामनारायण मंडल और राजद के जावेद इकबाल अंसारी आमने-सामने रहते थे। दोनों ही नेता इलाके की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं। छह बार जीत चुके रामनारायण मंडल और तीन बार विधायक रह चुके जावेद इकबाल, दोनों ही मंत्री रह चुके हैं। लेकिन इस बार का चुनाव समीकरणों के लिहाज से पूरी तरह बदला हुआ है। राजद ने यह सीट महागठबंधन में अपने सहयोगी दल सीपीआई को दे दी है। पार्टी ने पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार को मैदान में उतारा है। सीपीआई पहली बार इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही है। शुरुआत में यह फैसला महागठबंधन के लिए रणनीतिक माना गया, लेकिन जमीन पर इसका असर कुछ उलट दिख रहा है। गैर-मुस्लिम उम्मीदवार मिलने से राजद का पारंपरिक मुस्लिम वोटर वर्ग नाराज है। RJD के कार्यकर्ता भ्रमित, BJP नेता आश्वस्त! राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी टिकट कटने के बाद से सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं दिख रहे। इससे कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, निर्दलीय मैदान में उतरे राजद नेता जमीरूद्दीन ने एक दिन पहले सीपीआई प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, लेकिन मुस्लिम वोटरों में जोश और एकजुटता अब भी नहीं दिखती। स्थानीय स्तर पर कई मुस्लिम मतदाता अब भी असमंजस की स्थिति में हैं कि किसे वोट दें। दूसरी ओर, सीपीआई अपने परंपरागत कैडर वोट और वाम समर्थक मतदाताओं को जोड़ने में जुटी है। भाजपा के मौजूदा विधायक रामनारायण मंडल इस बार भी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। उनका कहना है कि मोदी-नीतीश सरकार के कामों और विकास योजनाओं का असर हर गांव में दिख रहा है। पिछले चुनाव में उन्होंने राजद के जावेद इकबाल को लगभग 17 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। इस बार वे अपने विकास कार्यों के साथ डबल इंजन सरकार की नीतियों को मुख्य मुद्दा बना रहे हैं। खासकर सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कामों का हवाला दे रहे हैं। जनसुराज ने रोचक किया मुकाबला इस बीच, जनसुराज के उम्मीदवार कौशल सिंह भी चुनावी माहौल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। वे परंपरागत दो ध्रुवीय मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। निर्दलीय जवाहर झा की खासकर युवा मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पैठ बनती दिख रही है। उनके समर्थक उन्हें नए विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं। बांका विधानसभा क्षेत्र में यादव, मुस्लिम, वैश्य, सवर्ण और अतिपिछड़ा मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। बांका की हवा अभी किसी एक दिशा में नहीं बह रही, लेकिन यह तय है कि इस बार जीत का रास्ता आसान नहीं होगा। यह चुनाव बांका के मतदाताओं के लिए सिर्फ दलों का नहीं, बल्कि भरोसे और भविष्य की दिशा तय करने वाला चुनाव है। यह भी पढ़ें- सबसे पहले किस सीट की होगी मतगणना, किसके लिए करना होगा अधिक इंतजार, सामने आई व्यवस्था

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bihar Politics Ramnarayan Mandal Mahagathbandhan CPI Candidate JDU Jayant Raj Congress Jitendra Singh Baanka Election 2025 Political Dynamics Bihar Election News Banka Assembly Election Bihar Election Phase 2 Ramnarayan Mandal BJP Jan Suraj Baunka

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Chunav News: बिहार में NDA टू थर्ड मेजोरिटी यानी 160 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा NDA, राजनाथ सिंह क...Bihar Chunav News: बिहार में NDA टू थर्ड मेजोरिटी यानी 160 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा NDA, राजनाथ सिंह क...Bihar Chunav News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने क्लियर दावा किया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन निश्चित रूप से 160 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है. प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए बिहार में सरकार बनाने जा रहा है.
Read more »

नीतीश ही होंगे NDA के CM फेस, कोई कंफ्यूजन नहीं है... धर्मेंद्र प्रधान का ऐलाननीतीश ही होंगे NDA के CM फेस, कोई कंफ्यूजन नहीं है... धर्मेंद्र प्रधान का ऐलाननीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस, कोई कंफ्यूजन नहीं है... धर्मेंद्र प्रधान का ऐलान, प्रशांत किशोर को लेकर कह दी बड़ी बात
Read more »

PM Modi Says Bihar Trusts NDA’s Track Record, Not RJD’s Package Of LiesPM Modi Says Bihar Trusts NDA’s Track Record, Not RJD’s Package Of LiesAhead of the phase 2 polls in Bihar, Prime Minister Narendra Modi on Friday launched a sharp attack on the Rashtriya Janata Dal (RJD) and the Congress, saying even the Congress no longer believes in the RJD’s promises.
Read more »

महागठबंधन के मुस्लिम वोटबैंक पर ओवैसी-पीके की नजर, सीमांचल में NDA की रणनीति आएगी काम?महागठबंधन के मुस्लिम वोटबैंक पर ओवैसी-पीके की नजर, सीमांचल में NDA की रणनीति आएगी काम?बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद, सीमांचल की 24 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन की नजर है। महागठबंधन अपना वर्चस्व वापस पाने की कोशिश कर रहा है, जबकि एनडीए 2020 के प्रदर्शन को दोहराना चाहता है। मुस्लिम युवाओं का रुझान एआईएमआईएम और जनसुराज की ओर है, जिससे महागठबंधन चिंतित है। राहुल गांधी ने एकजुट होकर वोट करने की अपील की है, क्योंकि बुजुर्गों का मानना...
Read more »

OPINION: बिहार में वोटिंग बढ़ने पर NDA, महागठबंधन, जनसुराज सब खुश, माथा घुमा देगी असली कहानीOPINION: बिहार में वोटिंग बढ़ने पर NDA, महागठबंधन, जनसुराज सब खुश, माथा घुमा देगी असली कहानीBihar voter turnout increased Reasons: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में वृद्धि की वजहों की पड़ताल करें तो कई बातें सामने आती हैं.
Read more »

बिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी ने NDA सरकार के विकास कार्यों पर जोर दियाबिहार चुनाव 2025: पीएम मोदी ने NDA सरकार के विकास कार्यों पर जोर दियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव 2025 पर बोलते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा और NDA सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर जी और भोला पासवान शास्त्री जी जैसे नेताओं को याद किया और कहा कि जंगलराज के कारण बिहार में बर्बादी आई। उन्होंने NDA सरकार द्वारा किए गए कार्यों, जैसे सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार का उल्लेख किया। मोदी ने निवेशकों के बिहार में आने की बात कही और इथेनॉल बनाने को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने फिर से NDA सरकार बनाने और विकास की गति को तेज करने का वादा किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-05 11:24:40