बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाले गए जेलेंस्की: प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, यूक्रेनी राष्ट्रपति का माफी मांग...

Zelenskyy Told To Leave After Heated Exchange With News

बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाले गए जेलेंस्की: प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, यूक्रेनी राष्ट्रपति का माफी मांग...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 30 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 15%
  • Publisher: 51%

Zelenskyy told to leave after heated exchange with Trump

यूक्रेन के राष्ट्रपति को वोलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ बहस के बाद व्हाइट हाउस से बाहर निकाल दिया गया। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को करीब 10 मिनट तक तीखी बहस हुई थी। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बहस के बाद यूक्रेन के डेलिगेट्स ओवल ऑफिस से निकलकर दूसरे कमरे में चले गए थे। अमेरिकी टीम वहीं रुकी रही। इस दौरान ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और NSA माइक वाल्ट्ज से बातचीत की। चर्चा के दौरान ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की बातचीत की हालत में नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने माइक वाल्ट्ज और रुबियो से कहा कि वे जाकर खुद जेलेंस्की को कह दें कि उनके जाने का वक्त हो गया है। ये दोनों अधिकारी वहां पहुंचे तो जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे चीजों को ठीक कर सकते हैं। जेलेंस्की ने फिर से ट्रम्प के साथ बातचीत करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया। दोनों नेताओं की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने वाली थी जिसे रद्द कर दिया गया।व्हाइट हाउस पहुंचने पर ट्रम्प ने जेलेंस्की का स्वागत किया।ट्रम्प और जेलेंस्की की बातचीत के आखिरी 10 मिनट में काफी तीखी बहस हुई।ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच जब बहस हो रही थी तब अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत ओक्साना मार्कारोवा चिंतित दिख रही थीं। वे माथे पर हाथ रखे थीं।जेलेंस्की ने ट्रम्प से बहस के बाद उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा कि जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती वे किसी पीस डील में शामिल नहीं होंगे। जेलेंस्की ने कहा कि वे ट्रम्प का सम्मान करते हैं लेकिन उन्होंने कुछ बुरा नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा यह बहस दोनों के लिए अच्छी नहीं रही। लेकिन ट्रम्प को यह समझने की जरूरत है कि यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता। जेलेंस्की ने कहा कि वे चाहते हैं कि ट्रम्प इस बहस के बाद भी यूक्रेन के लिए ज्यादा समर्थन दिखाएं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन एक साझेदार के तौर पर कभी भी अमेरिका को खोना नहीं चाहता। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तब तक रूस के साथ पीस डील में शामिल नहीं होगा जब तक कि उसे सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं मिल जाती।ट्रम्प भी व्हाइट हाउस से बाहर निकले। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जेलेंस्की शांति चाहते ही नहीं हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि पुतिन शांति के लिए काफी गंभीर हैं। यूक्रेन की मदद बंद करने के सवाल पर ट्रम्प ने कहा कि अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब वे तभी बातचीत करेंगे जब जेलेंस्की इस जंग को वाकई में खत्म करना चाहते हों। इस बीच यूरोप के कई नेताओं ने जेलेंस्की के प्रति अपना समर्थन जताया है। नॉर्वे, नीदरलैंड, पोलैंड, यूरोपीय यूनियन, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देशों के अलावा कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी जेलेंस्की के लिए समर्थन जताया है।ट्रम्प-जेलेंस्की से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें.

.. यूक्रेन जंग पर ट्रम्प-जेलेंस्की में तीखी बहस:US प्रेसिडेंट बोले- आपने अमेरिका का अपमान किया; जेलेंस्की बातचीत छोड़कर व्हाइट हाउस से निकले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में शुक्रवार देर रात मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई।यूक्रेन जंग पर ट्रम्प और जेलेंस्की में तीखी बहस:वर्ल्ड अपडेट्स:भोपाल में 4 साल पहले रिकॉर्ड 41° रहा था पाराझारखंड में इस बार भीषण गर्मी के आसारसहारनपुर में 2 डिग्री सेल्सियस गिरा पारायूपी के 8 जिलों में मौसम बदला...सहारनपुर में ओले गिरे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंसPM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की व्हाइट हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंसप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा की और 'मेगा साझेदारी' का प्रस्ताव रखा।
Read more »

व्हाइट हाउस से तुरंत निकलो... नोकझोंक के बाद ज़ेलेंस्की पर भड़क गए ट्रंपव्हाइट हाउस से तुरंत निकलो... नोकझोंक के बाद ज़ेलेंस्की पर भड़क गए ट्रंपव्हाइट हाउस से तुरंत निकलो... ज़ेलेंस्की पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, नोकझोंक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
Read more »

On-Camera क्यों लड़ पड़े ट्रंप-जेलेंस्की? 45 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े सवाल पर बिगड़ी बातOn-Camera क्यों लड़ पड़े ट्रंप-जेलेंस्की? 45 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े सवाल पर बिगड़ी बातअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच एक आमने-सामने की बातचीत व्हाइट हाउस में हुई, लेकिन यूक्रेन दोनों नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई.
Read more »

On Camera क्यों लड़ पड़े ट्रंप और जेलेंस्की? 45 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े सवाल पर बिगड़ी बातOn Camera क्यों लड़ पड़े ट्रंप और जेलेंस्की? 45 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े सवाल पर बिगड़ी बातअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बातचीत व्हाइट हाउस में हुई, लेकिन दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई.
Read more »

प्रेस कॉन्फ्रेंस में Trump और Zelensky में तीखी बहस, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- माफी नहीं मांगूंगा, लेकिन...प्रेस कॉन्फ्रेंस में Trump और Zelensky में तीखी बहस, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- माफी नहीं मांगूंगा, लेकिन...Zelensky Trump Clash व्हाइट हाउस में बैठक के बाद बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की में तीखी बहस देखने को मिली जिसके बाद ट्रंप खासा नाराज दिखे। अब जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ बहस के बाद बयान देते हुए कहा कि वो इस पर कोई माफी नहीं मांगेंगे। वहीं ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की युद्धविराम न करके लाखों लोगों की जिंदगी के...
Read more »

वाइट हाउस में खाना तक नहीं मिला... ट्रंप से बहस के बाद एक घंटे कमरे में इंतजार करते जेलेंस्की, जवाब आया- आप जा सकते हैंवाइट हाउस में खाना तक नहीं मिला... ट्रंप से बहस के बाद एक घंटे कमरे में इंतजार करते जेलेंस्की, जवाब आया- आप जा सकते हैंअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से तीखी बहस के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को वाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा गया। मिनरल्स डील के लिए जेलेंस्की का यह दौरा असफल रहा। वहीं रूस युद्ध पर भी कोई बात नहीं हो सकी। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को वाइट हाउस में भोजन भी नहीं कराया...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:56:49