उत्तर प्रदेश के बहराइच के महराजगंज में हुई हिंसा की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि महराजगंज में रविवार को जो हुआ
'अब कभी गलती नहीं करेंगे, हम लोग भागना चाह रहे थे.; बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर हो गया, इसके बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पुलिस कर्मी पहले कहता है कि गलत काम कर रहे हो तुम, पुलिस के ऊपर हमला कर रहो.
'अब कभी गलती नहीं करेंगे, हम लोग भागना चाह रहे थे...; बहराइच के महाराजगंज में हुए हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों का एनकाउंटर हो गया, इसके बाद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक पुलिस कर्मी पहले कहता है कि गलत काम कर रहे हो तुम, पुलिस के ऊपर हमला कर रहो...। इस पर एक आरोपी कहता है कि अब कभी गलती नहीं करेंगे, हमल लोग फायर करके भागना चाह रहे थे। इसके बाद पुलिस कर्मी कहते हैं कि पहले तो अपराध किया और फिर दूसरा अपराध कर रहे हो। इसके जवाब में आरोपी कहता है कि गलती हो गई सर...। इसके बाद एक पुलिसकर्मी कहता है कि हम लोग प्यार से लेकर आ रहे थे इतना भरोसा नहीं था कि तुम लोग इस तरह करोगे। हत्यारोपियों के मंसूबे खतरनाक थे महराजगंज कस्बे में रेहुवा निवासी रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या के बाद भी हत्यारोपियों के मंसूबे खतरनाक थे। तभी तो उन्होंने हत्या में प्रयुक्त बंदूक को लोड कर छिपाया था। उसके साथ एक अन्य अवैध असलहा भी रखा था, ताकि जरूरत पड़ने पर वह फिर से दहशत फैला सकें। इसका प्रमाण भी उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दे दिया। नेपाल सीमा के पास से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा पुलिस ने नानपारा बायपास पर हांडा बसेहरी नहर के पास आरोपियों की घेराबंदी की। जहां पुलिस व आरोपियों के बीच जवाबी फायरिंग हुई जिसमें दो आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के नाम मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालीम हैं। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी हिंसा के आरोपी थे। उन्होंने कहा कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। छावनी में बदला मेडिकल कॉलेज घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस बीच मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। परिसर में चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल की तैनाती की गई है। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। जिले की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि घायल होने वाले आरोपी मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिम हैं। पुलिस के अनुसार, नानपारा इलाके में हुई मुठभेड़ में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिस पर पुलिस ने उनके पैरों में गोली मारी है। ये आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आए यूपी पुलिस ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि रविवार को महराजगंज में एक युवक की गोली मार कर हत्या करने के केस में आज बहराइच पुलिस द्वारा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम मोहम्मद फहीन, मोहम्मद तालीम, मोहम्मद सरफराज, मोहम्मद हमीद और मोहम्मद अफजल हैं। पहले दो की निशानदेही पर मर्डर में प्रयुक्त हुए हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम लेकर गई तो इनके द्वारा वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हत्या में उपयोग किया गया हथियार बरामद हत्या में उपयोग किया गया हथियार बरामद हो गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो लोग भी इन आरोपियों को संरक्षण दे रहे थे उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के पास अवैध हथियार भी मिले हैं। सरफराज की बहन ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल वहीं, बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार बता रही है कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है। सरफराज की बहन बोली- मेरे पति और देवर को भी उठाया जा चुका रुखसार के मुताबिक उसके पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने परिजनों की सुरक्षा की अपील की है। रिलेटेड वीडियो-
Bahraich Encounter Up Police Bahraich News Ramgopal Mishra News Bahraich Violence News Bahraich News In Hindi Latest Bahraich News In Hindi Bahraich Hindi Samachar बहराइच हिंसा यूपी पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC Success Story: नोट्स न बनाने पड़ें इसलिए फाड़ ली किताबें, ऐसी है अक्षिता के IAS बनने की कहानीआईएएस अधिकारी अक्षिता ने तीसरे अटेंप्ट में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी और वह अपना सारा खाली समय यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगाती थीं.
Read more »
जब वी मेट में करीना कपूर नहीं सलमान खान की इस एक्ट्रेस को किया था साइन, कई साल बाद छलका दर्द बोली- मुझे बहुत बुरा लगा थामशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म जब वी मेट को लेकर काफी प्लानिंग की थी लेकिन आखिर में कुछ और ही हुआ और जो हुआ वो बेस्ट ही हुआ.
Read more »
बहराइच हिंसा पर डिप्टी CM का बड़ा बयानबहराइच में हिंसा को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। बृजेश पाठक ने कहा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Salman Khan House Firing Case: सलमान खान मामले में Police की Chargesheet में बड़ा खुलासाSalman Khan House Firing Case: सलमान खान को मारने की साजिश के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने जो चार्जशीट दायर की है उसमें बड़ा खुलासा सामने आया है...
Read more »
पैर में गोली, चेहरे पर दर्द... बहराइच हिंसा के आरोपी सरफराज और तालिब के एनकाउंटर का सामने आया वीडियोउत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी सरफराज और उसके साथी तालिब का एनकाउंटर हुआ है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: यूपी पुलिस ने कहा- दो अभियुक्त एनकाउंटर में गोली लगने से ज़ख़्मीउत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि बहराइच हिंसा में पाँच अभियुक्तों की तलाश थी और ये नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे.
Read more »
