हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में ही शुरू किए जाते हैं. विवाह, मुंडन से लेकर घर और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. बसंत पंचमी के दिन भी अबूझ मुहूर्त होता है और इस दिन गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ माना जाता है.
Basant Panchami 2025 ; Good for Griha Pravesh: हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ मुहूर्त में ही शुरू किए जाते हैं. विवाह, मुंडन से लेकर घर और वाहन की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है. हालांकि वर्ष में कुछ ऐसे दिन होते हैं जिन्हें अत्यंत शुभ माना जाता है और उस दिन बगैर मुहूर्त पर विचार किए शुभ व मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं.
इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. अबूझ मुहूर्त के दिन विवाह, मुंडन, भूमि और वाहन की खरीदारी के लिए मुहूर्त पर विचार करने की बाध्यता नहीं होती है. बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा के दिन भी अबूझ मुहूर्त होता है और इस दिन गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ माना जाता है. हर वर्ष माघ महीने में शुक्ल पक्ष की पांचवी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित होता है. इस बंसत ऋतु की शुरुआत भी माना जाता है. आइए जानते हैं बंसत पंचमी के दिन गृह प्रवेश को क्यों अच्छा माना जाता है और इस दिन और कौन कौन से कार्य किए जा सकते हैं.बसंत पंचमी पर वास्तु के अनुरूप करें ये 10 चीजें, खिंची चली आएंगी सरस्वती मैयाकब है बंसत पंचमी इस वर्ष माघ माह में शुक्ल पांचवी तिथि 2 फरवरी रविवार को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन अगले दिन 3 फरवरी सोमवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा. देशभर में 2 फरवरी रविवार को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर शनि देव सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस दिन शिव योग, सिद्ध योग साध्य योग और रवि योग बन रहे हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});बंसत पंचमी पर कर सकते हैं ये काम गृह प्रवेशगृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त का बहुत महत्व होता है. माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में नए घर में प्रवेश करने से जीवन में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है. बसंत पंचमी का दिन गृह प्रवेश के अत्यंत शुभ माना जाता है. बसंत पंचमी का दिन वर्ष में आने वाले कुछ अबूझ मुहूर्त में शामिल है. ये दिन इतने शुभ माने जाते हैं कि बगैर मुहूर्त का विचार किए इस दिन हर तरह के शुभ कार्य किए जा सकते हैं. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन गृह प्रवेश करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है.विवाहहिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त होने के कारण विवाह के लिए बेहद शुभ दिन है. बसंत पंचमी के दिन शादी विवाह से जुड़े सभी तरह के कार्य किए जा सकते हैं.भूमि पूजनबसंत पंचमी का दिन भूमि पूजन और भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अति शुभ दिन माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन वाहन, भवन या भूमि की खरीददारी भी शुभ होती है.मुंडन संस्कार और पूजा पाठबसंत पंचमी का दिन बच्चों के मुंडन व नामकरण संस्कार के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन घर में पूजापाठ और हवन भी करवाया जा सकता है.नए कार्य की शुरुआतबसंत पंचमी का दिन नया कार्य शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. देश भर में इस दिन बच्चों को विद्या आरंभ करवाया जाता है. यह दिन व्यापार, नौकरी, दुकान आदि शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है.
Grih Pravesh बसंत पंचमी 2025 Faith Astro Basant Panchami Basant Panchami Date Basant Panchami Kab Manai Ja Rhi Basant Panchami Tithi Kb Hai Basant Panchami Par Kaun Se Kam Kiye Jate Hain Basant Panchami 2025 Ke Din Kya Kare Basant Panchami Par Kya Kare What To Do On Basant Panchami बसंत पंचमी पर कौन-कौन से काम किए जाते हैं बसंत पंचमी बसंत पंचमी 2 बसंत पंचमी के दिन क्या काम किए जाते हैं बसंत पंचमी पर क्या करना चाहिए बसंत पंचमी पर क्या करना शुभ होता है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सबकुछ जल गया लेकिन मां गंगा पर कम नहीं हुआ विश्‍वास, जानिए महाकुंभ में लगी आग पर क्‍या बोले चश्‍मदीदFire Breaks Out At Mahakumbh: महाकुंभ में कैसे लगी आग? चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल
Read more »
90% लोग नहीं जानते चाय में कब डालनी चाहिए चीनी और कैसे डालें दूध, ये हैं स्‍वादिष्‍ट टी मेकिंग के 5 मजेदार ट‍िप्‍सकुछ लोग तो इतना चाय पीते हैं कि एक दिन में 6 से 8 कप भी कम पड़ते हैं. चाय केवल एक ड्रिंक नहीं है, बल्कि ये हमारे डेली रूटीन का हिस्सा है. कुछ घरों में मेहमानों के आने से लेकर शाम ढलने तक घर में कितनी बार चाय बनती होगी गिनती करना मुश्किल होता है.
Read more »
सरास्वती मंदिर : भारत के 5 अद्भुत और प्रसिद्ध मंदिरमाघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले बसंत पंचमी पर, आइए जानते हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध मां सरस्वती मंदिरों के बारे में.
Read more »
बसंत पंचमी शुभकामनाएं 2025बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजने के लिए कुछ खास संदेश।
Read more »
बसंत पंचमी: रात में ये उपाय करें, धन-ज्ञान में होगी वृद्धिबसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा और विशेष मंत्रों का जाप करने से धनधान्य में वृद्धि और विद्या-बुद्धि का वरदान प्राप्त होता है.
Read more »
बसंत पंचमी 2025: गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य के लिए बेहद शुभ मुहूर्तबसंत पंचमी, जिसे सरस्वती पूजा भी कहते हैं, हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है और यह दिन अबूझ मुहूर्त के रूप में माना जाता है। इस दिन गृह प्रवेश, विवाह, भूमि पूजन, मुंडन संस्कार और नए कार्य की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों को करने का विशेष महत्व होता है।
Read more »
