बरेली में एक मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत हो...
जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बरेली में मांझा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाकरगंज में मांझा बनाते समय विस्फोट होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकरगंज के महबूबनगर में अतीक अपने मकान में माझा बनाने का काम करते थे। उनके साथ उनके दो कारीगर फैजान और सरताज भी रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक तेज धमाका हुआ और अतीक व फैजान के शरीर के चीथड़े उड़ गए। जबकि सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे भी पढ़ें- UP News: विवाहिता की गला काटकर हत्या में पति, सास-ससुर को फांसी की सजा बताया जा रहा है कि ये लोग मांझे में लगाने वाले केमिकल बना रहे थे। जिसमें गंधक और पोटाश के साथ कांच भी मिलाया जाता है। गंधक और पोटाश की मात्रा अधिक होने की वजह से विस्फोट हुआ है, हालांकि अभी पुलिस धमाके की असल वजह जानने में जुटी है। #WATCH | Bareilly', UP | Two persons dead and one injured in an explosion in a 'manjha' manufacturing unit in BareillySP Traffic Akmal Khan says, Around 10 am, we got information about an explosion here.
After reaching the spot, two people were found dead. As per… pic.twitter.com/2vO58NMovl— ANI UP/Uttarakhand February 7, 2025 एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत हो गई। जांच के अनुसार, यह कजा खान नामक व्यक्ति का घर है, जहां मांझा बनाया जाता है। यहां से कुछ रसायन जब्त किए गए हैं। इसे भी पढ़ें- अब नहीं देना पड़ेगा ज्यादा Toll Tax, नई योजना बना रहा NHAI; राजमार्ग पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
Bareilly Factory Eplosionx Two Dead One Injured Chemical Blast Uttar Pradesh News Breaking News Latest News India News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में एक ग्रामीण की मौत, तीन घायलछत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ये धमाके दो अलग-अलग जगहों पर हुए।
Read more »
गर्दन में मांझा फंसने से सिपाही की मौतएक पुलिस सिपाही की गर्दन में चाइनीज मांझा फंसने से मौत हो गई।
Read more »
Odisha News: सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कोयला हॉपर गिरने से 4 लोगों की मौत की आशंका, कई मजदूर दबेOdisha News: coal hopper collapsed at a cement factory in Rajgangpur Sundargarh, Odisha में सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कोयला हॉपर गिरने से 4 लोगों की मौत की आशंका
Read more »
नाइजीरिया में बड़ा हादसा, गैसोलीन टैंकर में विस्फोट से 70 लोगों की मौत; 56 घायलनाइजीरिया के नॉर्थ-सेंटर हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। देश की इमरजेंसी रिस्पांस एजेंसी के मुताबिक यह विस्फोट नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ जब कुछ लोग जनरेटर का इस्तेमाल करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहे...
Read more »
बिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायलबिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल
Read more »
आयरलैंड में कार दुर्घटना में दो भारतीयों की मौतआयरलैंड के काउंटी कार्लो में 31 जनवरी को एक कार दुर्घटना में दो भारतीयों की मौत हो गई। दुर्घटना में दो अन्य भारतीय भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read more »
