बदायूं बायोगैस प्लांट हत्याकांड पर एक्शन मोड में सरकार, CM योगी के आदेश पर SIT गठित

बदायूं हत्याकांड News

बदायूं बायोगैस प्लांट हत्याकांड पर एक्शन मोड में सरकार, CM योगी के आदेश पर SIT गठित
बायोगैस प्लांट मर्डरयूपी SIT जांचयोगी आदित्यनाथ
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 95 sec. here
  • 32 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 142%
  • Publisher: 63%

बदायूं के सेजनी गांव स्थित बायोगैस प्लांट में दो वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने SIT गठित की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में टीम जांच करेगी. पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है.

यूपी के बदायूं जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एथेनॉल प्लांट में दो वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया है.

और पढ़ेंआधिकारिक बयान के अनुसार SIT का गठन बरेली मंडलायुक्त की अध्यक्षता में किया गया है. यह टीम घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच करेगी ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरे मामले का खुलासा किया जा सके.यह भी पढ़ें: UP के बदायूं में दिनदहाड़े मर्डर... HPCL एथेनॉल प्लांट में घुसकर GM और AGM की गोली मारकर हत्यामुख्य आरोपी गिरफ्तार, साजिश के एंगल की भी जांचमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में पहले ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी बड़ी साजिश या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्लांट की सुरक्षा भी बढ़ा दी है. बायोगैस प्लांट परिसर में एक पुलिस चौकी भी स्थापित कर दी गई है ताकि औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. Advertisement एसएसपी का तबादला, नई तैनातीइसी बीच राज्य सरकार ने शुक्रवार रात बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया. उन्हें लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है.उनकी जगह कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है. यह तबादला उस घटना के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें बदायूं जिले के मुसाजहाग थाना क्षेत्र के सेजनी गांव स्थित एथेनॉल प्लांट में दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.दो वरिष्ठ अधिकारियों की हुई थी हत्याइस घटना में प्लांट के जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता और असिस्टेंट जनरल मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक ब्लैकलिस्टेड वेंडर को गिरफ्तार किया है.वहीं, आंवला लोकसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने इस हत्याकांड की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से कराने की मांग की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

बायोगैस प्लांट मर्डर यूपी SIT जांच योगी आदित्यनाथ सेजनी गांव दो अधिकारियों की हत्या सुधीर कुमार गुप्ता हर्षित मिश्रा ब्लैकलिस्टेड वेंडर बदायूं पुलिस SSP तबादला अंकिता शर्मा औद्योगिक सुरक्षा यूपी क्राइम CBI जांच मांग Budaun Murders Biogas Plant Murder UP SIT Investigation Yogi Adityanath Sajni Village Murder Of Two Officials Sudhir Kumar Gupta Harshit Mishra Blacklisted Vendor Budaun Police SSP Transfer Ankita Sharma Industrial Security UP Crime Demand For CBI Inquiry

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM नीतीश कुमार ने थपथपाई सम्राट चौधरी की पीठ, बोले- ऊंचाइयां छुएगा बिहारCM नीतीश कुमार ने थपथपाई सम्राट चौधरी की पीठ, बोले- ऊंचाइयां छुएगा बिहारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया/कटिहार में कहा कि 2005 के बाद बिहार विकास के नए पथ पर है और नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास और सामाजिक सद्भाव में बदलाव की बात कही।
Read more »

Gujarat: जमीन माप विवाद सुलझाने के लिए गुजरात सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, तेजी से होगा मामलों का समाधानGujarat: जमीन माप विवाद सुलझाने के लिए गुजरात सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, तेजी से होगा मामलों का समाधानGujarat: जमीन माप विवाद सुलझाने के लिए गुजरात सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, तेजी से होगा मामलों का समाधान Gujarat CM Introduces Uniform Land Demarcation System to Resolve Disputes
Read more »

डिप्टी CM सम्राट चौधरी का स्थानीय अंदाज व CM नीतीश का हाथ पकड़कर अभिवादन, खगड़िया में सभा में चर्चा- कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?डिप्टी CM सम्राट चौधरी का स्थानीय अंदाज व CM नीतीश का हाथ पकड़कर अभिवादन, खगड़िया में सभा में चर्चा- कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?खगड़िया में समृद्धि यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्थानीय अंदाज में जनता का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उन पर विशेष ध्यान दिया और विकास कार्यों पर जोर दिया। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान की भी सराहना की गई। इ बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा देखने को...
Read more »

CM नीतीश के राज्यसभा नामांकन पर पटना में पोस्टर वार, राजद ने भाजपा को बताया ‘अजगर’CM नीतीश के राज्यसभा नामांकन पर पटना में पोस्टर वार, राजद ने भाजपा को बताया ‘अजगर’मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद पटना में राजद ने भाजपा के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया है। पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में भाजपा को 'अजगर' बताया गया है, जो अपने सहयोगियों को ठगता है।
Read more »

बेगूसराय में हेलीपैड में बैल के घुसने से मची अफरातफरी; पुलिसकर्मी ने भागकर बचाई जान, CM नीतीश की होनी थी सभाबेगूसराय में हेलीपैड में बैल के घुसने से मची अफरातफरी; पुलिसकर्मी ने भागकर बचाई जान, CM नीतीश की होनी थी सभाबिहार के सीएम नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय आने वाले हैं। उनके आने से पहले बनाए गए हेलीपैड पर एक बैल घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई।
Read more »

फारूक अब्दुल्ला पर हमले की जांच के लिए SIT का गठनफारूक अब्दुल्ला पर हमले की जांच के लिए SIT का गठनजम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए जानलेवा हमले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है कि हमले के पीछे कोई साजिश तो नहीं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:38:46