बदायूं में दलित आशा वर्कर का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस, सीओ और एसएसपी बृजेश कुमार सिंह पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात के पर्दाफाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की...
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव खखोंली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां आशा वर्कर राजकुमारी पत्नी राघवेंद्र जाटव निवासी हयातनगर का शव मक्के के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला है। मामले की सूचना के बाद हडकंप मच गया है। शव मिलने की सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस और सीओ दातागंज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव अर्धनग्न अवस्था में पाया। पुलिस वारदात को लेकर अलग-अलग एंगल पर छानबीन में जुटी हुई है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया अभी तक की जांच में ये पता चला है कि मृतका राजकुमारी सोमवार सुबह गांव कुंदननगला में टीकाकरण के लिए गई थीं। शाम को अपनी परिचित एएनएम के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव पहुंची थी। जिसके बाद से वो लापता हो गईं थी। वहीं मृतका आशा वर्कर राजकुमारी के पति राघवेन्द्र ने अपनी पहली पत्नी रीता की मृत्यु के बाद साल 2003 में मृतका राजकुमारी के साथ दूसरी शादी की थी। जिससे दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस का कहना है कि परिवार का दो लोगों से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर भी न्यायालय में वाद विचाराधीन है। पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। अब सवाल ये है कि वारदात को अंजाम किसने और क्यों दिया है ये बड़ा सवाल बना हुआ है। मामले की जानकारी पर बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.
बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के वर्क आउट के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। एसएसपी ने कहा जांच जारीमृतका आशा वर्कर का शव जिस अवस्था में मिला है उससे रेप के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का अभी इस एंगल पर कुछ भी नही कहा है. वहीं बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का अर्धनग्न शव बीती दिन शाम को मक्के के खेत में मिला था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति द्वारा जमीनी विवाद को लेकर तहरीर दी गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Budaun Police Rape Up News Rape & Murder Forensic Team यूपी समाचार रेप के बाद हत्या शव मिला महिला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिससिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवक के गले पर चोट के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बांसी कोतवाली के गुलहरिया महुवी नानकार निवासी सलाहुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन के रूप में हुई...
Read more »
खूंटी में गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालवालों पर हत्या का आरोपJharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के तपकारा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता काजल कुमारी का शव ससुराल में फंदे से झूलता मिला.
Read more »
कौशाम्बी में युवती की गला रेत कर हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंकाUP News: कौशाम्बी के कोल्हुआ गांव में एक युवती का शव उसके घर की छत पर खून से लथपथ पाया गया। गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
Uttar Pradesh: गला रेता, हाथों की नस काटी... छत पर सो रही लड़की का मिला निर्वस्त्र शव, रेप के बाद हत्या की आशंकाउत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव छत पर सो रही 25 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसके दोनों हाथों की नस भी कटी मिली है. उसका निर्वस्त्र शव छत के कमरे में चारपाई पर मिला है. उसकी बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.
Read more »
नोएडा: पड़ोसी के घर पंखे से लटका मिला 14 साल के राघव का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपनोएडा में एक नाबालिग लड़के का शव पड़ोसी के घर पंखे से लटका हुआ मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक राघव के परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. परिवार ने कहा कि दो दिनों पहले राघव का स्थानीय लड़कों से झगड़ा हुआ था जिसके बाद वो काफी टेंशन में था. आशंका जताई जा रही है कि राघव की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है.
Read more »
Haridwar: चार साल की मासूम बच्ची की हत्या, सुरंग में मिला शव; दरिंदगी की भी आशंकाUttarakhand Crime हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। हरकी पैड़ी के पास मनसा देवी मंदिर की सुरंग में उसका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दरिंदगी भी हुई है। एसएसपी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी...
Read more »
