गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खत लिखकर सतर्क रहने को कहा है | aajtakjitendra Coronavirus Covid19
कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करवाने का दिया निर्देश देश में कोरोना की लहर एक बार फिर जोरों पर है. वहीं अगले सप्ताह से त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है. ऐसे में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खत लिखकर सतर्क रहने को कहा है.
मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए खत में लिखा है कि आने वाले त्योहारों- होली, शब-ए-बारात, बैसाखी पर्व, ईद-उल-फितर को देखते हुए सभी राज्य भीड़ पर सख्ती रखे. राज्य इस बात का ख्याल रखें कि लोग कोविड प्रोटोकॉल का ठीक से ख्याल रख रहे हैं कि नही. लोग भीड़ भाड़ वाले जगहों पर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन कर रहे हैं कि नहीं. होली के त्योहार से पहले देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. देश की राजधानी दिल्ली हो या महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, हर जगह कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. कोरोना का संकट फिर से पिछले साल के डरावने वक्त को दोहराता दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में करीब 59 हजार नए कोरोना मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है, जहां 24 घंटे में करीब 36 हजार नए केस सामने आए हैं. अकेले मुंबई में कोरोना के 5500 से ज्यादा केस आए हैं जबकि 47 लोगों की मौत हो गई है. ये पिछले 75 दिनों में दोगुना आंकड़ा है. वहीं एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा केस हैं. इधर दिल्ली में 1500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. कोरोना वायरस के खिलाफ एक बार फिर राज्यों ने व्यापक स्तर पर लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है. अब 29 मार्च को होली है, तमाम राज्य सरकारों ने होली के सार्वजनिक समारोहों पर पाबंदी लगा दी है.बता दें कि महाराष्ट्र में इस वक्त कोरोना के कारण सबसे बुरे हालात हैं. राज्य में पिछले तीन दिन में ही एक लाख से अधिक केस सामने आए हैं. बीते दिन भी राज्य में 35 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि उससे पहले भी दो दिन लगातार तीस हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे. देश में इस वक्त जितने भी केस आ रहे हैं, उनमें से 60 फीसदी से अधिक केस महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं. यही कारण है कि महाराष्ट्र में अभी से ही करीब आधा दर्जन से अधिक जिलों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू जैसी पाबंदियों को लगाया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवार्ड पर आया PM मोदी का रिएक्शन, बोले- 'थलाइवा को...'सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है.
Read more »
मंगल ग्रह पर आक्सीजन बनाने का किया कमाल, 18 फरवरी को ग्रह पर पहुंचा था पर्सिवेरेंसजीवन की तलाश में मंगल ग्रह पर 18 फरवरी को पहुंचे पर्सिवेरेंस ने ऑक्सीजन बनानेे में सफलता हासिल कर ली है। इसके प्रयासों से ग्रह पर मौजूद कार्बन डाईआक्साइड को सांस लेने योग्य आक्सीजन में बदला जा सकता है।
Read more »
चेन्नई रेलवे पुलिस का 'एन्जॉय एन्जामी' पर डांस, कोरोना पर जागरूकता का संदेशचेन्नई रेलवे पुलिस ने अभी काफी वायरल चल रहे गाने एन्जॉय एन्जामी (Enjoy Enjaami') पर भी डांस किया. इस गाने पर केरल पुलिस ने भी हाल ही में डांस किया था. यहां एन्जामी का मोटा माटी अर्थ 'मेरे प्रिय' शब्द से माना जा सकता है.
Read more »
