बड़े ही नहीं, बच्‍चों के लिए भी फायदेमंद हैं आयुर्वेदिक नुस्‍खे, सर्दी से लेकर पेट दर्द की शिकायत हो जाएगी दूर

Baccho Ke Liye Ayurvedic Upay News

बड़े ही नहीं, बच्‍चों के लिए भी फायदेमंद हैं आयुर्वेदिक नुस्‍खे, सर्दी से लेकर पेट दर्द की शिकायत हो जाएगी दूर
Ayurveda For Kidsबच्‍चों के लिए आयुर्वेदिक नुस्‍खेबच्‍चों की सर्दी जुकाम दूर करेंगे आयुर्वेदिक नुस्
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

आज आयुर्वेद दिवस है। आयुर्वेद भारत की एक पारंपरिक चिकित्‍सा पद्धति, जिसका इस्‍तेमाल आज भी लोग करते हैं। पर माता-पिता के मन में अक्‍सर यह सवाल होता है कि क्‍या बच्‍चों के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है। आइए जानते हैं बच्‍चों के लिए आयुर्वेद कितना सुरक्षित है और उनके स्‍वास्‍थ्‍य को ठीक रखने के लिए आयुर्वेदिक उपाय...

पल पल पर बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के चलते बच्‍चे बहुत जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। बीते कुछ सालों में इनका इम्‍यून सिस्‍टम भी उतना स्‍ट्रांग नहीं रहा, जिस कारण इनका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं है। देखा गया है कि कुछ माता-पिता बच्‍चों को आयुर्वेद दवाओं का सेवन कराने लगे हैं, ताकि छोटे बच्‍चों को डॉक्‍टर की हैवी डोज और इससे होने वाले नुकसानों से बचाया जा सके। पर क्‍या आयुर्वेद बच्‍चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। आज भी कई माता-पिता बच्‍चों को आयुर्वेद दवा देने से डरते हैं। अगर आपका बच्‍चा भी बार-बार बीमार पड़ता है और आपको नहीं पता कि बच्‍चे को आयुर्वेद मेडिसिन दें या नहीं, तो आयुर्वेद एक्‍सपर्ट डॉ.

आरके कोदवानी से जानते हैं इसका जवाब और बच्‍चों के लिए आयुर्वेद नुस्‍खे भी।तनाव दूर करने के लिए अश्वगंधा बच्‍चे बीमार पड़ते ही तनावपूर्ण स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में बच्‍चे के लिए अश्वगंधा फायदेमंद जड़ी बूटी है। सुबह के समय अश्वगंधा पाउडर को शहद के साथ मिलाकर दे सकते हैं। इसे बच्‍चे को रात में सोने से पहले भी दें, तो अच्‍छा है। बच्‍चे को अच्‍छी नींद आएगी। डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।पेट दर्द का आयुर्वेदिक इलाज छोटे बच्चे को पेट दर्द के लिए कई सिरप दिए जाते हैं। इसके बजाय आप उन्‍हें हर्बल चाय बनाकर पिला सकते हैं। पेट दर्द और सूजन के लिए सौंफ की चाय, कब्ज के लिए अदरक की चाय कम मात्रा में बनाकर पिलाएं। हर्बल चाय पेट दर्द के लक्षणों से राहत दिलाने में बहुत मदद कर सकती है। कान के दर्द का आयुर्वेदिक नुस्‍खा बच्‍चों के कान में दर्द बहुत होता है। ऐसे में कान का तेल बहुत प्रभावी उपचार है। इसे आप घर में बना सकते हैं। लहसुन के तेल और टी ट्री ऑयल की कुछ बूंद जैतून के तेल में मिला लें और इसे ड्रॉपर बोतल में रखें। तेल को गर्म करने के लिए बोतल को एक गिलास गर्म पानी में रख लें। जब यह गर्म हो जाए, तो बच्‍चे के कान में दो से तीन बूंद तेल डाल दें। बहुत आराम मिलेगा। बच्‍चों के लिए आयुर्वेदिक दवा के फायदे आयुर्वेद दवा बच्‍चों के शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अच्‍छी होती है। इन दवाओं के सेवन से बच्‍चों की लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव किए जा सकते हैं। आयुर्वेद मेडिसिन बच्‍चों के लिए बेहतरीन इम्‍यूनिटी बूस्‍टर है। इसेस बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहता है। बच्‍चे की अच्‍छी ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए आयुर्वेदिक दवा असरदार हैं। बच्‍चों के लिए आयुर्वेदिक नुस्‍खे एक्‍सपर्ट के अनुसार, जैसे ही बच्चे को सर्दी होने लगे, उन्‍हें हल्‍दी और शहद का पेस्‍ट देना चाहिए। इसके लिए आपको कच्‍चे शहद और हल्‍दी पाउडर को को बराबर मात्रा में मिलाना है। बेहतर अवशोषण के लिए इसमें चुटकी भर काली मिर्च मिला सकते हैं। दो से तीन दिन तक रोजाना हर दो से तीन घंटे में यह पेस्‍ट बच्‍चों को चटाएं । सर्दी बिना दवा के ठीक हो जएगी। ध्‍यान रखें, दो साल से कम उम्र के बच्‍चों को इसे देने से बचना है। क्‍या बच्‍चों के लिए आयुर्वेद सुरक्षित है? एक्‍सपर्ट के अनुसार, वैसे तो यह दवाइयां प्राकृतिक होती हैं। लेकिन इनके भी कुछ साइड इफेक्ट होते हैं। इन दवाओं में मरकरी, लेड और अर्सेनिक जैसे हैवीमेटल्‍स पाए जाते हैं। खासतौर से बच्चों केलिए इनका इस्‍तेमाल बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए। क्‍योंकि इन्‍हें देते वक्‍त सही मात्रा और डोज का बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है। जरा सी ज्‍यादा डोज बच्‍चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ayurveda For Kids बच्‍चों के लिए आयुर्वेदिक नुस्‍खे बच्‍चों की सर्दी जुकाम दूर करेंगे आयुर्वेदिक नुस् बच्‍चों के लिए आयुर्वेद के फायदे क्‍या बच्‍चों के लिए आयुर्वेद सेफ है बच्‍चों को आयुर्वेद दवा कैसे दें आयुर्वेद

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

घर पर बनाएं तगड़ा हेल्‍थ शॉट, पेट के संक्रमण और आंतों की सूजन से मिलेगी राहत; जान लें बनाने का तरीकाघर पर बनाएं तगड़ा हेल्‍थ शॉट, पेट के संक्रमण और आंतों की सूजन से मिलेगी राहत; जान लें बनाने का तरीकाजयपुरः पेट खराब होने पर बैक्टीरिया बढ़ने से कई तरह के रोग हो सकते हैं. संक्रमण व आंतों में सूजन की इससे समस्या हो सकती है. कभी-कभी तो ऐसा होता है कि दर्द के कारण का सही पता भी नहीं चल पाता है. ऐसी स्थिति में घर बैठे ही दादी नानी के नुस्खे से इसका इलाज किया जा सकता है. पेट दर्द और आंतों के संक्रमण होने पर कुछ चीज खाने से भी बचना चाहिए.
Read more »

99% डायबिटीज के मरीज नहीं जानते, गार्डन में लगा ये फूल इंसुलिन से कम नहीं, इस तरह सेवन से कभी 200 नहीं पहुंचेगा शुगर99% डायबिटीज के मरीज नहीं जानते, गार्डन में लगा ये फूल इंसुलिन से कम नहीं, इस तरह सेवन से कभी 200 नहीं पहुंचेगा शुगरSadabahar For Diabetes: यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, और शुगर के बढ़ने से परेशान रहते हैं तो ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
Read more »

करीना कपूर मसल्स स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए करती हैं ये एक्सरसाइज, पर्सनल ट्रेनर ने शेयर की फोटोकरीना कपूर मसल्स स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए करती हैं ये एक्सरसाइज, पर्सनल ट्रेनर ने शेयर की फोटोKareena Kapoor Workout Photo: यदि आप दो बच्चों के बाद भी फीट नजर आना चाहते हैं, तो करीना कपूर का ये फिटनेस सीक्रेट आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.
Read more »

तरबूज ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, ब्लड प्रेशर के साथ वजन भी होगा कंट्रोलतरबूज ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, ब्लड प्रेशर के साथ वजन भी होगा कंट्रोलतरबूज ही नहीं इसके छिलके भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, ब्लड प्रेशर के साथ वजन भी होगा कंट्रोल
Read more »

इस एक फूल को खाने से होते हैं 7 बड़े हेल्थ बेनिफिट्स, डाइजेशन से लेकर स्किन हेल्थ के लिए है फायदेमंदइस एक फूल को खाने से होते हैं 7 बड़े हेल्थ बेनिफिट्स, डाइजेशन से लेकर स्किन हेल्थ के लिए है फायदेमंदइस एक फूल को खाने से होते हैं 7 बड़े हेल्थ बेनिफिट्स, डाइजेशन से लेकर स्किन हेल्थ के लिए है फायदेमंद
Read more »

घुटनों का दर्द कभी भी सताने लगता है, तो आज से ही इन 4 घरेलू नुस्खों को आजमाना कर दीजिए शुरू घुटनों का दर्द कभी भी सताने लगता है, तो आज से ही इन 4 घरेलू नुस्खों को आजमाना कर दीजिए शुरू Knee Pain Home Remedies: अगर आप भी अक्सर घुटने के दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किन चीजों के इस्तेमाल से यह दर्द दूर होने में मिल सकती है मदद.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:30