बड़ा साइज, कमाल के फीचर्स और सेफ्टी! देखें कितनी बदली Kia Seltos

Kia Seltos News

बड़ा साइज, कमाल के फीचर्स और सेफ्टी! देखें कितनी बदली Kia Seltos
Kia Seltos PriceKia Seltos FeaturesNew Kia Seltos Launch
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 63%

New Kia Seltos: किआ सेल्टॉस में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए है. ये कार पहले से और भी ज्यादा बड़ी हो गई है.

किआ ने आज अपनी मशहूर एसयूवी Kia Seltos के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इसमें कई बड़े बदलाव किए जाने का दावा किया है.6 साल पहले सेल्टॉस को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया था. उसके बाद 2023 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा गया.

अब कंपनी ने इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल का ग्लोबल प्रीमियर किया है. तो आइये देखें नई सेल्टॉस में क्या ख़ास है और ये एसयूवी कितनी बदली है.नई सेल्टॉस 95 मिमी ज्यादा लंबी है, इसकी लंबाई 4,460 मिमी है. वहीं चौड़ाई अब 30 मिमी बढ़कर 1,830 मिमी हो गई है.केबिन में बेहतर स्पेस के लिए कंपनी ने इसके व्हीलबेस को भी 80 मिमी तक बढ़ाया है, जिसके बाद ये कार 2,690 मिमी व्हीलबेस के साथ आती है.किआ सेल्टॉस को डिजिटल टाइगर फेस दिया गया है. जो कार को एग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है.इसके साथ ऑटोमैटिक स्ट्रिमलाइन डोर हैंडल्स जो ड्राइव के दौरान बाहर निकल आते हैं और स्टाइल के साथ एयरोडायनामिक्स को भी बेहतर बनाते हैं.बिल्कुल फ्रेश और बोल्ड डिजाइन के साथ आने वाली सेल्टॉस में आइस क्यूब एलईडी प्रोजेक्शन हेडलैम्प्स दिए गए हैं.इसमें 30 इंच का ट्रिनिटी पैनारोमिक डिस्प्ले दिया गया है. जो ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्पले और इंफोटेंमेंट सिस्टम दोनों का काम करता है.सेल्टॉस में Bose के 8 स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा केबिन में 64 एम्बीएंट लाइटिंग भी दी गई है.सेल्टॉस में 10 अलग तरीकों से एडजस्ट होने वाला पावर ड्राइवर सीट दिया गया है. जो लंबर सपोर्ट के साथ आता है.कंपनी ने इसे 10 अलग-अलग रंगों में पेश किया है. जिसमें दो नए कलर ऑप्शन भी शामिल हैं.सेल्टॉस में कंपनी 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दे रही है. जिसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, हिल असिस्ट, पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.किआ सेल्टॉस में कंपनी ने 28 ऑटोनॉमस फीचर्स के साथ लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की भी सुविधा दी है.नई किआ सेल्टॉस को कंपनी ने कुल 3 इंजन ऑप्शन में पेश किया है. जिसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलेगा. सभी 1.5 लीटर इंजन हैं.इन इंजनों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.इसमें डुअल-पैन पैनारोमिक सनरूफ, सनशेड कर्टन, थ्री-प्वाइंटेड सीट-बेल्ट, कप-होल्डर, पिछली सीट के यात्रियों के लिए हैड रेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.नई किआ सेल्टॉस की बुकिंग आज रात यानी 10-11 दिसंबर की मध्यरात्री से शुरु हो जाएंगी. इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.इस एसयूवी की कीमतों का ऐलान आगामी 2 जनवरी 2026 को होगा और महीने के दूसरे सप्ताह के बाद कार की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Kia Seltos Price Kia Seltos Features New Kia Seltos Launch Kia Seltos Bookings Kia Seltos Changes Kia Seltos Delivery Kia Seltos Engine Kia Seltos Interior Kia Seltos Price Announcement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कल पेश होगी नई जेनरेशन Kia Seltos, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, सोशल मीडिया पर मिली महत्‍वपूर्ण जानकारियांकल पेश होगी नई जेनरेशन Kia Seltos, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, सोशल मीडिया पर मिली महत्‍वपूर्ण जानकारियांकिआ भारतीय बाजार में अपनी मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस की नई जेनरेशन को कल पेश करेगी। टीजर के अनुसार, इसमें एलईडी डीआरएल, नई एलईडी हेडलाइट और बेहतर इंटीरियर जैसे फीचर्स होंगे। 10 दिसंबर को होने वाले इस अनावरण के बाद, कीमत की घोषणा की जाएगी। इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा और होंडा एलिवेट जैसी एसयूवी से...
Read more »

नई Kia Seltos लॉन्च: दमदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स से लैसनई Kia Seltos लॉन्च: दमदार डिजाइन और एडवांस फीचर्स से लैसKia अपनी लोकप्रिय SUV, Seltos के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को 10 दिसंबर को लॉन्च करने जा रही है. नया मॉडल बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम केबिन, उन्नत तकनीक और बेहतर प्रदर्शन पर केंद्रित होगा। यह दूसरी पीढ़ी का मॉडल है जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी की भारत रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Read more »

New Kia Seltos: डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक, जानें पुराने मॉडल से कितनी अलग होगी नई सेल्टोसNew Kia Seltos: डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक, जानें पुराने मॉडल से कितनी अलग होगी नई सेल्टोसNext-Gen Kia Seltos: आज यानी 10 दिसंबर को किआ सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च होने वाला है। कंपनी कुछ ही पलों में अपनी इस कार से पर्दा उठाने वाली है। लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि नई सेल्टोस में क्या खास होगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते...
Read more »

Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में पेश हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन, अब होगी Creta, Sierra कों टेंशनKia Seltos की नई जेनरेशन भारत में पेश हुई, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन, अब होगी Creta, Sierra कों टेंशनवाहन निर्माता किआ की ओर से भारत में नई जेनरेशन Kia Seltos को पेश कर दिया है। किआ की ओर से इस एसयूवी में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किन एसयूवी से इसका सीधा मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।
Read more »

Kia Seltos की दमदार वापसी, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में मचाने वाली है तहलका, जानें पूरा अपडेटKia Seltos की दमदार वापसी, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में मचाने वाली है तहलका, जानें पूरा अपडेटNew Kia Seltos:हमारे देश में कई सारी ऑटोमोबाइल में कंपनियां हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं इन दिनों मार्केट धूम मचाने वाली ऑटोमोबाइल कार कंपनी KIA के बारे में. तकरीबन 6 सालों बाद अपनी सबसे पॉपुलर SUV को नए और दमदार लुक में पेश करने जा रही है.आइए जानते हैं इसके नए अपडेट के बारे में.
Read more »

KIA Seltos 2026: इतने सारे हाईटेक फीचर्स के साथ सामने आई नई KIA सेलटोस, इतनी हो सकती है कीमतKIA Seltos 2026: इतने सारे हाईटेक फीचर्स के साथ सामने आई नई KIA सेलटोस, इतनी हो सकती है कीमतKIA Seltos 2026: इतने सारे हाईटेक फीचर्स के साथ सामने आई नई किआ सेलटोस, इतनी होगी इसकी कीमत Unique HiTech Features of KIA Seltos 2026 Launched in Indian With Latest Design
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:52:57