बजाज की सीएनजी बाइक की बिक्री शुरू, बस 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ करा सकते हैं फाइनैंस

‌Bajaj Freedom 125 CNG Bike Finance News

बजाज की सीएनजी बाइक की बिक्री शुरू, बस 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ करा सकते हैं फाइनैंस
‌Bajaj Freedom 125 Par Loan Kaise MilegaBajaj Ki CNG Motorcycle Ki Keemat Khasiyat‌Bajaj Freedom 125 Ki Mileage Kitni Hai
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Bajaj Freedom 125 CNG Bike Finance Options: बजाज ऑटो ने हाल ही में देश-दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकल बजाज फ्रीडम 125 लॉन्च की, जिसकी कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है। अब इसकी बिक्री के साथ ही डिलीवरी भी शुरू हो गई है। जो लोग इस सीएनजी बाइक को फाइनैंस कराने की सोच रहे हैं, उनके लिए हम लोन और किस्त समेत सारी जानकारी लेकर आए...

Bajaj Freedom 125 CNG Bike Finance Details: बजाज ऑटो ने बीते दिनों कुछ ऐसा किया है कि इसकी दुनियाभर में चर्चा चल रही है। जी हां, यहां बात हो रही है दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकल बजाज फ्रीडम 125 की और अब इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। पुणे में इसकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। लॉन्च के बाद से ही बजाज की इस सीएनजी बाइक की काफी चर्चा है और काफी सारे लोग ऐसे हैं, जो इसे फाइनैंस विकल्पों के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे में हमने सोचा कि क्यों ना आपको आज बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी मोटरसाइकल के तीनों वेरिएंट की फाइनैंस डिटेल में लोन, किस्त और ब्याद दर समेत सारी डिटेल देते हैं।कीमत और खासियत फिलहाल सबसे पहले आप बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी मोटरसाइकल की कीमत और खासियत के साथ ही माइलेज के बारे में भी जान लें, ताकि इसे फाइनैंस कराने के बाद अफसोस ना हो। बजाज फ्रीडम 125 एनजी04 के कुल 3 वेरिएंट हैं, जो कि ड्रम एलईडी, डिस्क एलईडी और ड्रम ऑप्शन में हैं और इनकी एक्स शोरूम प्राइस 95 हजार रुपये से लेकर 1.

10 लाख रुपये तक है। बजाज की सीएनजी बाइक देखने में अच्छी हैं और इसमें कंपनी ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समेत और भी खूबियां भर-भरकर दी है। बाद बाकी इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक और सीट के नीचे 2 किलोग्राम का सीएनजी टैंक लगा है, जो कि कुल मिलाकर 330 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है।Bajaj Freedom 125 NG04 Drum वेरिएंट फाइनैंस डिटेल बजाज फ्रीडम 125 के बेस वेरिएंट फ्रीडम 125 NG04 Drum की एक्स शोरूम प्राइस 95 हजार रुपये और ऑन-रोड कीमत करीब 1.10 लाख रुपये है। आप अगर 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ इस वेरिएंट को फाइनैंस कराते हैं तो फिर आपको 90 हजार रुपये लोन मिलेगा। लोन अगर 3 साल के लिए कराते हैं और ब्याज दर 9 फीसदी है तो फिर अगले 36 महीनों तक के लिए आपको 2,862 रुपये ईएमआई के रूप में चुकाने होंगे। ऊपरी शर्तों के अनुसार बजाज फ्रीडम 125 एनजी04 को फाइनैंस कराने पर 13 हजार रुपये ब्याज लग जाएंगे।Bajaj Freedom 125 NG04 Drum LED वेरिएंट फाइनैंस डिटेल बजाज फ्रीडम 125 सीएनजी मोटरसाइकल के ड्रम एलईडी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1.05 लाख रुपये और ऑन-रोड प्राइस 1.20 लाख रुपये है। 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ इस वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर आपको एक लाख रुपये लोन लेना होगा। 9 पर्सेंट ब्याज दर के हिसाब से 3 साल के लोन कराने पर करीब 3,180 रुपये ईमएआई अगले 3 साल के लिए चुकाने होंगे। बजाज फ्रीडम 125 एनजी03 ड्रम एलईडी वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर 14 हजार रुपये से ज्यादा ब्याज लग जाएंगे।Bajaj Freedom 125 NG04 Disc LED वेरिएंट फाइनैंस डिटेल बजाज फ्रीडम 125 एनजी04 डिस्क एलईडी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1.10 लाख रुपये है और ऑन-रोड कीमत 1.25 लाख रुपये है। इस वेरिएंट को 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के साथ फाइनैंस कराने पर 1.05 लाख रुपये बाइक लोन कराना होगा। मान लीजिए कि आप 3 साल के लिए लोन कराते हैं और ब्याज दर 9 फीसदी है तो फिर आपको अगले 36 महीने तक 3,339 रुपये मासिक किस्त के रूप में चुकाने होंगे। बजाज फ्रीडम 125 एनजी04 डिस्क एलईडी वेरिएंट को फाइनैंस कराने पर 15 हजार रुपये से ज्यादा ब्याज लग जाएंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

‌Bajaj Freedom 125 Par Loan Kaise Milega Bajaj Ki CNG Motorcycle Ki Keemat Khasiyat ‌Bajaj Freedom 125 Ki Mileage Kitni Hai बजाज फ्रीडम 125 फाइनैंस विकल्प बजाज की सीएनजी बाइक को लोन कैसे कराएं बजाज फ्रीडम 125 प्राइस फीचर्स माइलेज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ambani Family: अंबानी परिवार ने कराया गरीब कन्याओं का विवाह, राधिका-अनंत की शादी की रस्में भी हुईं शुरूAmbani Family: अंबानी परिवार ने कराया गरीब कन्याओं का विवाह, राधिका-अनंत की शादी की रस्में भी हुईं शुरूमुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्में गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ शुरू हो गई हैं।
Read more »

Ashadha Amavasya 2024: जानिए कब है आषाढ़ अमावस्या, इस शुभ योग में करेंगे पूजा तो पितर हो जाएंगे प्रसAshadha Amavasya 2024: जानिए कब है आषाढ़ अमावस्या, इस शुभ योग में करेंगे पूजा तो पितर हो जाएंगे प्रसआषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन आप स्नान दान के साथ साथ तर्पण करके अपने पितरों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
Read more »

Tea Time Snack: शाम की चाय के साथ पेयर करने के लिए बेस्ट है रवा कटलेट, नोट करें आसान रेसिपीTea Time Snack: शाम की चाय के साथ पेयर करने के लिए बेस्ट है रवा कटलेट, नोट करें आसान रेसिपीRava Cutlets Recipe: अगर आप भी शाम की चाय के साथ स्पाइसी और टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी खाना चाहते हैं तो चीज़ी रवा कटलेट को ट्राई कर सकते हैं.
Read more »

क्या CNG मोटरसाइकल से खतरा? Bajaj Freedom 125 को लेकर लोगों में सेफ्टी की चिंताक्या CNG मोटरसाइकल से खतरा? Bajaj Freedom 125 को लेकर लोगों में सेफ्टी की चिंताHow Safe Is CNG Motorcycle: बीते हफ्ते बजाज ऑटो लिमिटेड ने दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकल बजाज फ्रीडम 125 लॉन्च की, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 95 हजार रुपये है। हालांकि, सीएनजी बाइक की सुरक्षा लेकर भी लोगों में काफी चिंताएं हैं कि क्या सीट के नीचे लगा सीएनजी टैंक राइडर को नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए, आपको इस बारे में विस्तार से बताते...
Read more »

अलीगढ़ के इस कारोबारी के एक, दो नहीं पूरे 5 हजार हैं बच्चे! एक इशारे में मानते हैं बात, जिता चुके हैं कई ट्रॉफियांअलीगढ़ के इस कारोबारी के एक, दो नहीं पूरे 5 हजार हैं बच्चे! एक इशारे में मानते हैं बात, जिता चुके हैं कई ट्रॉफियांAligarh के कारोबारी ने पाल रखे हैं 5 हजार कबूतर, बच्चों की तरह रखते हैं ख्याल
Read more »

कितने दिन बाद करवानी चाहिए Bike की सर्विसिंग, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं गलती?कितने दिन बाद करवानी चाहिए Bike की सर्विसिंग, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं गलती?Bike Mileage Increase: बाइक सर्विसिंग करवाने का सही समय जान लिया जाए तो आप माइलेज बढ़ा सकते हैं साथ ही इंजन की परफॉर्मेंस को बूस्ट कर सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:55:47