बजट: देश के अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाएगी मोदी सरकार

United States News News

बजट: देश के अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाएगी मोदी सरकार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 63%

Modinomics19 Budget2019 हमारी सरकार का केंद्र बिंदु गांव, किसान और गरीब हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं. अपने बजट भाषण में निर्मला सीतरमण ने किसानों की आर्थिक हालत में सुधार के लिए कई कदम उठाए जाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का केंद्र बिंदु गांव, किसान और गरीब है.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि अवसंरचना में अब निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. 10 हजार नए किसान उत्पादक संघ बनाने का ऐलान किया गया. निर्मला सीतारमण ने कहा कि दालों के उत्पादन के मामले में हमारा देश आत्मनिर्भर बना है और अब हमें तिलहन उत्पादन में निर्भर बनना है. आगे हमारा लक्ष्य आयात पर कम खर्च करना है. इसके साथ ही डेयरी के कामों को भी बढ़ावा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अन्नदाता अब ऊर्जादाता भी हो सकता है. किसान को उसकी फसल का सही दाम देना हमारा लक्ष्य है.वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि ढांचे में सुधार के लिए बड़े स्तर पर निवेश किया जाएगा. किसानों के उत्पाद से जुड़े कामों में प्राइवेट एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा. किसानों के उत्पाद को वैल्यू एडिशन देने के लिए निजी उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा. खासकर बांस, लकड़ी और रिन्यूएवबल एनर्जी के क्षेत्र में निजी उद्यम पर सरकार ज्यादा ध्यान देगी. निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'अन्नदाता को क्यों ऊर्जादाता नहीं बना सकते.' उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पानी के लिए जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है. जल आपूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है, 1500 ब्लॉक की पहचान की गई है. इसके जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा. सरकार का लक्ष्य 2024 तक हर घर जल पहुंचाने का है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, हमारी सरकार अपनी हर योजना में अंतोदय को बढ़ावा देने जा रही है. हमारी सरकार का केंद्र बिंदु गांव, किसान और गरीब है. हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक हर गांव में बिजली पहुंचेगी. उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना के जरिए देश में काफी बदलाव आया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बजट 2019: मोदी 2.0 सरकार से उम्मीद- स्टार्टअप्स के लिए विशेष फंडिंग का हो प्रावधानबजट 2019: मोदी 2.0 सरकार से उम्मीद- स्टार्टअप्स के लिए विशेष फंडिंग का हो प्रावधानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई यानी शुक्रवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। nsitharaman BJP4India narendramodi Budget2019 BudgetForNewIndia
Read more »

मोदी सरकार 2 का पहला बजट, निर्मला सीतारमण के सामने उम्मीदों का पहाड़मोदी सरकार 2 का पहला बजट, निर्मला सीतारमण के सामने उम्मीदों का पहाड़नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में अपना पहला आम बजट पेश करेंगी जिसमें वह अर्थव्यवस्था में तेजी लाने, किसानों की आय में बढ़ोतरी करने, सरकारी निवेश में बढ़ोतरी करने के साथ ही निजी निवेश आकर्षित करने के उपाय करने, उपभोग बढ़ाने की नीति अपनाने और वेतनभोगियों को आयकर तथा विभिन्न मदों में छूट के जरिये खुश करने की कोशिश कर सकती हैं।
Read more »

Live : बजट 2019-20 हाईलाइट्‍स, आम बजट से जुड़ी पल-पल की जानकारी...| Budget 2019-20 highlightsLive : बजट 2019-20 हाईलाइट्‍स, आम बजट से जुड़ी पल-पल की जानकारी...| Budget 2019-20 highlightsनई दिल्ली। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट 2019-20 से जुड़ी पल-पल की जानकारी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:24:55