बजट 2025 में टैक्‍सपेयर्स के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है

बजट News

बजट 2025 में टैक्‍सपेयर्स के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है
टैक्‍स कटौतीबजट 2025इनकम टैक्‍स
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

सरकार बजट 2025 में पर्सनल टैक्‍स में कटौती की घोषणा कर सकती है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इनकम टैक्‍स में कटौती या देनदारी कम होने की संभावना है।

केंद्रीय बजट 2025 में टैक्‍सपेयर्स के लिए सरकार बड़ा ऐलान कर सकती है. उम्‍मीद की जा रही है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2025 पेश करते हुए पर्सनल टैक्‍स कटौती पेश कर सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि पर्सनल इनकम टैक्‍स में कुछ प्रमुख कटौती या देनदारी कम होने की संभावना है.

बोकरेज को इनकम टैकस में कुछ खास कटौती की गुंजाइश दिख रही है, लेकिन सबसे कम टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव की उम्‍मीद है. Advertisementरेलिगेयर ब्रोकिंग के रवि सिंह का मानना ​​है कि 2025 के बजट में ग्रामीण खर्च में बढ़ोतरी, टैक्‍स राहत और रोजगार पैदा करने की पहल समेत कई उपायों के माध्यम से खपत को बढ़ावा देने की क्षमता है. उन्‍होंने कहा कि टैक्‍स छूट से लेकर एग्रीकल्‍चर के लिए सब्सिडी और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में निवेश में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है. ऐसे में कुछ शेयरों को ज्‍यादा लाभ मिल सकता है. किन स्‍टॉक में आ सकती है उछाल? रवि सिंह ने कहा कि इस ऐलान से जिन शेयरों को लाभ हो सकता है, उनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर , मारुति सुजुकी और गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शामिल हैं, क्योंकि वे बढ़ती ग्रामीण मांग और कंज्‍यूमर खर्च का लाभ उठाने की अच्छी स्थिति में हैं. हालांकि इस बात की चिंता है कि अगर राजकोषीय घाटा प्रस्तावित प्रोत्साहनों को सीमित करती हैं, तो बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगा और इन शेयरों में गिरावट भी आ सकती है. Advertisementस्टॉक्सबॉक्स के रिसर्च प्रमुख मनीष चौधरी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी के कुछ संकेत दिख रहे हैं, खासतौर से शहरी क्षेत्र में और सरकार इनकम टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव कर सकती है और लोगों के हाथों में अधिक व्यय योग्य आय सुनिश्चित करने के लिए कई धाराओं के तहत टैक्‍स छूट बढ़ा सकती है. ये शेयर करा सकते हैं प्रॉफिटब्रोकरेज ने कहा कि इसके अलावा सरकार अर्थव्‍यवस्‍था में कमजोरी को दूर करने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास को प्राथमिकता देगी. मनरेगा और पीएम किसान योजनाओं के लिए भी आवंटन बढ़ा सकती है. साथ ही खर्च में सुधार हो सकता है, जिससे अर्थव्‍यवस्‍था के लिए रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी. एक्‍सपर्ट ने कहा कि मिड टर्म में हिंदुस्तान यूनिलीवर और डाबर इंडिया जैसे शेयर अच्‍छी तेजी दिखा सकते हैं.एलजीटी वेल्थ इंडिया के एमडी और सीआईओ राजेश चेरुवु ने कहा कि अगर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहन, सब्सिडी या टैक्‍स राहत की शुरुआत की जाती है तो खपत को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे एफएमसीजी, रिटेल और ऑटो शेयरों को फायदा होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

टैक्‍स कटौती बजट 2025 इनकम टैक्‍स ग्रामीण खर्च रोजगार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

₹40 हजार करोड़ का हो सकती है जियो का IPO: ये अब का सबसे बड़ा इश्यू होगा, साल की दूसरी छमाही में आ सकता है₹40 हजार करोड़ का हो सकती है जियो का IPO: ये अब का सबसे बड़ा इश्यू होगा, साल की दूसरी छमाही में आ सकता हैReliance Jio IPO 2025 Details Update; ₹40 हजार करोड़ का हो सकता है जियो का IPO/ये अब का सबसे बड़ा इश्यू होगा, साल की दूसरी छमाही में आ सकता है
Read more »

कंगुवा ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए Race में!कंगुवा ऑस्कर नॉमिनेशन के लिए Race में!बॉलीवुड फिल्म 'कंगुवा' ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेशन की रेस में शामिल हो गई है.
Read more »

Budget 2025 : बजट में टैक्स पेयर्स के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें क्या है सरकार का प्लान?Budget 2025 : बजट में टैक्स पेयर्स के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें क्या है सरकार का प्लान?Budget 2025 : There may be a big announcement in the budget for those with income less than Rs 10 lakh, बजट में इन लोगों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान
Read more »

पंत-मिल-पूरन नहीं, ये खिलाड़ी IPL 2025 में LSG के लिए होगा सबसे भरोसेमंद, SA20 में मचा रहा धूमपंत-मिल-पूरन नहीं, ये खिलाड़ी IPL 2025 में LSG के लिए होगा सबसे भरोसेमंद, SA20 में मचा रहा धूमSA20: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए एलएसजी में एक से बढ़कर एक स्टार क्रिकेटर मौजूद हैं लेकिन ये बल्लेबाज अगले सीजन टीम के लिए सबसे भरोसेमंद साबित हो सकता है.
Read more »

Budget 2025: किसानों की लॉटरी लगने की उम्मीद, बजट में हो सकता है ये अहम ऐलानBudget 2025: किसानों की लॉटरी लगने की उम्मीद, बजट में हो सकता है ये अहम ऐलानBudget 2025 PM Kisan Samman Nidhi Scheme Amount may rise किसानों की लॉटरी लगने की उम्मीद, बजट में हो सकता है ये अहम ऐलान यूटिलिटीज
Read more »

बजट 2025: रेलवे शेयरों में उछाल की उम्मीदबजट 2025: रेलवे शेयरों में उछाल की उम्मीदवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट 2025 पेश करेंगी। रेलवे के लिए बड़ा बजट देने की उम्मीद है। इससे रेलवे से जुड़े शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:05:54