वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश किया है जिसमें मिडिल क्लास को दोतरफा राहत दी गई है। टैक्स में कटौती और मोबाइल फोन और टीवी पर कस्टम ड्यूटी में कमी से इनकी कीमतें कम होंगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 को संसद में पेश कर दिया है। इस बजट में सरकार ने कई बड़े ऐलान किये हैं, जो विशेष रूप से मिडिल क्लास को लाभ पहुंचाएंगे। वित्तमंत्री ने 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर टैक्स न वसूलने का ऐलान किया है, जिससे लोगों को सेविंग में बढ़ोतरी होगी और खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी। मोबाइल फोन और टीवी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में भी कटौती की गई है। केंद्र सरकार ने ओपन सेल्स और अन्य कंपोनेंट पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी में 5 फीसद की कटौती कर दी है। साथ ही कोबाल्ट
पाउडर और लीथियम बैटरी, लीड, जिंक और 12 अन्य क्रिटिकल मिनिरल्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी है। इससे स्मार्टफोन बनाने में इस्तेमाल होने वाली बैटरी के निर्माण में लागत कम आएगी। ओपन सेल्स और कंपोनेंट में कटौती से एलईडी और एलसीडी टीवी की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी। इसका सीधा फायदा स्मार्टफोन और टीवी की कीमत पर देखने को मिलेगा। स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री के लिए सरकार ने केवल ओपन सेल मैन्युफैक्चरिंग पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देकर अच्छा कदम उठाया है। दुनिया ओपन सेल के लिए चीन पर निर्भर है और केवल 5 ओपन सेल निर्माता हैं जिनमें से 3 के पास अपने स्वयं के खुदरा ब्रांड हैं। यह नीति चीनी ब्रांडों और अन्य ओईएम ब्रांडों के लिए अनुकूल होगी।
बजट 2025 निर्मला सीतारमण मिडिल क्लास टैक्स कटौती कस्टम ड्यूटी स्मार्टफोन टीवी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बजट 2025: मिडिल क्लास को टैक्स राहत की उम्मीदमीडल क्लास को 2025 के बजट से टैक्स राहत मिल सकती है. सरकार इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है और 10 लाख रुपये तक की आय वालों के लिए टैक्स दरों को कम किया जा सकता है.
Read more »
Budget 2025: क्या बजट में मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, इनकम टैक्स में होगी कटौती?Budget 2025 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से मिडिल क्लास को काफी उम्मीदें हैं। खासकर इनकम टैक्स के मोर्चे पर। ग्रांट थॉर्नटन इंडिया ने एक सर्वे किया है जिसमें शामिल लोगों में से करीब 57 फीसदी लोगों का मानना है कि बजट में इंडिविजुअल इनकम टैक्स की दरें कम की जानी...
Read more »
Budget 2025: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, जानिए हर अपडेटBudget 2025: No income tax till Rs 12 lakh, वित्त मंत्री सीतारमण ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत, 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, जानिए हर अपडेट
Read more »
₹12 लाख से ज्यादा है आपकी सैलरी तो जानिए कितनी होगी बचत? 15 से 25 लाख तक का ये है पूरा गणितFM Nirmala Sitharaman ने बजट 2025 में बड़ा ऐलान करते हुए मिडिल क्लास को बढ़ी राहत दी और 12.75 लाख रुपये की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है.
Read more »
यूनियन बजट 2025: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्रीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया है. इस बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया है. इसके साथ ही 36 जीवन रक्षक दवाईओं पर भी टैक्स को हटाने का ऐलान किया गया है.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी ने बजट की तारीफ की, कहा- 'विकसित भारत का रोडमैप'बजट 2025 में मिडिल क्लास को राहत और पर्यटन को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है।
Read more »
