बजट 2024 में राजस्थान का नाम नहीं आया, फिर भी 4.46 करोड़ लोगों को मिला बड़ा फायदा! जानिए कैसे

Union Budget 2024 News

बजट 2024 में राजस्थान का नाम नहीं आया, फिर भी 4.46 करोड़ लोगों को मिला बड़ा फायदा! जानिए कैसे
Budget 2024Budget 2024 HighlightsRajasthan Budget 2024 Highlights
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

Budget 2024 : निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के कार्यकाल में अपना सातवां बजट पेश किया। इस बजट में राजस्थान को कोई विशिष्ट सौगात नहीं मिली। हालांकि, राज्य के 4.

जयपुर : मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार को पेश किया। इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने अपने कार्यकाल का लगातार सातवां बजट पेश किया है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके दिवंगत मुरारी जी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपना सातवां बजट पेश किया। इससे पहले देसाई ने लगातार 6 बार बजट पेश किया था। इस बजट में राजस्थान को काफी उम्मीदें थी, लेकिन बजट में राजस्थान को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई। हालांकि इसके बावजूद भी राजस्थान के 4.

46 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात मिली है। इस बजट के माध्यम से उन्हें अगले 5 साल तक मुफ्त राशन योजना का लाभ मिलता रहेगा। भले ही राजस्थान का नाम नहीं आया... केंद्रीय बजट को लेकर मंगलवार सुबह से राजस्थान के लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी। लोगों को आशा थी कि केंद्रीय बजट में राजस्थान को कोई न कोई बड़ी सौगात मिल सकती है। इसको लेकर आमजन और विशेषजन भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन केंद्रीय बजट में राजस्थान का नाम तक नहीं आया। लेकिन फिर भी केंद्र की फ्री राशन योजना की घोषणा को लेकर राजस्थान के 4.46 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिलेगा। बजट में फ्री राशन योजना के तहत देश के 80 करोड लोगों के लिए घोषणा की गई हैं। इनमें राजस्थान के 4.46 करोड़ लोग भी शामिल है। राजस्थान के करोड़ों लोगों को 5 साल तक मिलेगा राशन फ्री केंद्रीय बजट में राजस्थान के 4.46 करोड़ लोगों को अगले 5 साल तक फ्री राशन योजना का लाभ मिलता रहेगा। केंद्र सरकार ने यह योजना कोरोना काल में शुरू की थी। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मुफ्त राशन की स्कीम चलाई जा रही है। सरकार कोरोना काल से 80 करोड लोगों को हर माह मुफ्त राशन देती आई है। मंगलवार को बजट में मोदी सरकार ने इस योजना को फिर से एक्सटेंशन देने की बात साफ कर दी। इसे 5 साल और बढ़ा दिया है, यानी अब लोगों को 5 साल तक इस योजना का लाभ मिलता रहेगा।मोदी सरकार का बजट चार जातियों पर फोकस : निर्मला सीतारमण केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का सातवां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2024-25 का बजट को देश की चार जातियों पर फोकस किया है। इनमें वित्त मंत्री ने चार जातियां गरीब, महिला, युवा और किसानों को माना है। उनका कहा कि इन्हीं जातियों को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया। इस बजट को लेकर उन्होंने 9 प्रमुख प्राथमिकताएं भी बताई। उन्होंने कहा कि बजट 2024 की थीम रोजगार, स्किलिंग, MSME, मिडल क्लास पर आधारित है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Budget 2024 Budget 2024 Highlights Rajasthan Budget 2024 Highlights Modi Government Budget 2024 यूनियन बजट 2024 नरेंद्र मोदी न्यूज निर्मला सीतारमण न्यूज Nirmla Sitaraman Announced Budget 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan Budget 2024: जल और बिजली संकट दूर करने राजस्थान बजट में खास क्या? 53 हजार किमी सड़क बनाएगी सरकारRajasthan Budget 2024: जल और बिजली संकट दूर करने राजस्थान बजट में खास क्या? 53 हजार किमी सड़क बनाएगी सरकारRajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट में राजस्थान में 53 हजार किमी सड़क बनाने का एलान किया है।
Read more »

अल्काराज को रैंकिंग में नहीं मिला विंबलडन जीतने का फायदा, जोकोविच हारकर भी दूसरे नंबर परअल्काराज को रैंकिंग में नहीं मिला विंबलडन जीतने का फायदा, जोकोविच हारकर भी दूसरे नंबर परविंबलडन चैंपियन बारबोरा क्रेजिकोवा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गई हैं. फाइनल हारने वालीं जैस्मीन पाओलिनी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंच गईं.
Read more »

Budget 2024: कौन है भारतीय बजट का पितामह, जानें कैसे मिला यह नामBudget 2024: कौन है भारतीय बजट का पितामह, जानें कैसे मिला यह नामBudget 2024: क्या आप जानते हैं कि भारतीय बजट का पितामह कौन है, इस शख्स को कैसे मिला है यह नाम.
Read more »

Budget 2024: रेल यात्रियों को मिल सकता बड़ा तोहफा, रिफंड और लग्जरी ट्रेनों को लेकर वित्त मंत्री ले सकती है बड़े फैसलेBudget 2024: रेल यात्रियों को मिल सकता बड़ा तोहफा, रिफंड और लग्जरी ट्रेनों को लेकर वित्त मंत्री ले सकती है बड़े फैसलेBudget 2024: केंद्रीय बजट में रेल यात्रियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, इस बार जानें रिफंड को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकती है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Read more »

Budget 2024: हिमाचल प्रदेश को बजट में बड़ा तोहफा, जानें क्या-क्या मिलाBudget 2024: हिमाचल प्रदेश को बजट में बड़ा तोहफा, जानें क्या-क्या मिलावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्री ने हिमाचल में बारिश से हुए नुकसान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस नुकसान के केंद्र सरकार धनराशि देगी।
Read more »

Budget 2024: एक लाख करोड़ घरों को मिलेगी फ्री बिजली, बजट में सरकार का बड़ा ऐलानBudget 2024: एक लाख करोड़ घरों को मिलेगी फ्री बिजली, बजट में सरकार का बड़ा ऐलानBudget 2024 : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकाक्षी योजना है. इस योजना का लक्ष्य लोगों को घरों का बिजली कम करने के अतिरिक्त ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:06:39