Kashi to get transport port, 7 high-speed rail corridors pass through UP. Central budget 2026 gifts for Uttar Pradesh.
केंद्र सरकार के 2026 के बजट में चुनावी राज्य यूपी को कई सौगातें मिली हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में वाराणसी में जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का ऐलान किया है। 7 में से दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात मिली है। पहला दिल्ली से वाराणसी के बीच होगा। दूसरा वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच बनेगा। सभी 75 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। छोटे तीर्थ स्थलों को भी विकसित किया जाएगा। कंटेनर निर्माण के लिए 10 हजार करोड़ का बजट मिला है। केंद्र ने सेमीकंडक्टर 2.
0 की शुरुआत की है। नोएडा में सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है। प्रदेश को इसका फायदा होगा। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप किया जाएगा। इनमें अयोध्या, गोरखपुर समेत 15 शहर आएंगे। जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी। सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खुलेंगे।महात्मा गांधी हैंडलूम योजना का शुभारंभ, यूपी के एक जिला, एक उत्पाद को फायदा मिलेगा महात्मा गांधी हैंडलूम योजना का शुभारंभ किया गया है। एक जिला, एक उत्पाद को फायदा मिलेगा। यूपी से ही इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद देश भर में इसे लागू किया गया है। खेलकूद के सामान देश में ही बनें, इसके लिए आत्मनिर्भर बनने की योजना है। मेरठ खेल सामानों के मामले में अग्रणी जिला है। इसका फायदा यूपी को मिलेगा। राष्ट्रीय जलमार्ग बनाए जा रहे हैं। यूपी में पहले से पांच नदियों पर इसका काम चल रहा है। गंगा में परिवहन जारी है।5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में 12.2 लाख करोड़ से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा।इन शहरों में अयोध्या, नोएडा, सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, उन्नाव हैं।देश में सी प्लेन बनाने वालों को सपोर्ट दिया जाएगा। 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनमें मुंबई से पूना, पूना से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे।इस बार यूपी सरकार ने बजट में क्या-क्या मांगाबुंदेलखंड में IIT की स्थापनामेट्रो रेल विस्तार : लखनऊ, कानपुर, आगरा में मौजूदा नेटवर्क का विस्तार और नए शहरों तक मेट्रो पहुंचाने के लिए 32,075 करोड़ रुपए की केंद्रीय सहायता मांगी गई है।: प्रदेश में अभी अयोध्या ही सोलर सिटी है। यूपी सरकार ने प्रदेश के 17 नगर निगमों को सोलर सिटी बनाने के लिए 1,005 करोड़ रुपए मांगे हैं।: ग्राम पंचायतों में 60 हजार तालाबों के पुनरुद्धार के लिए 6,000 करोड़ रुपए मांगे हैं।: 31 हजार करोड़ के इस प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे निर्माण की आवश्यकता और सहायता के लिए राशि मांगी गई है।21 मिनट पहलेपिछली बार बजट में यूपी को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तौर पर 2.55 लाख करोड़ और बाद में 38 हजार करोड़ रुपए मिले थे। इस तरह यूपी को कुल 2.93 लाख करोड़ रुपए मिले थे।2025 में बिहार को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में लगभग ₹1.43 लाख करोड़, अनुदान के रूप में 54,575 करोड़ मिले थे। यह राशि राज्य की कुल राजस्व प्राप्तियों की लगभग 74 % थी। बजट में बिहार को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लंबी अवधि के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपए का ब्याज-रहित कर्ज भी मिला था।वेस्टर्न कोशी कैनाल ERM प्रोजेक्ट: इसके लिए 11,500 करोड़ की राशि दी गई थी। इससे 50,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन की सिंचाई होगी।नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट।तीन नए एआई केंद्र और 5 साल में मेडिकल की 7500 सीटें जोड़ने की घोषणा हुई थी।नालंदा विवि, विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के लिए बजट मिला।
Varanasi Transport Port High-Speed Rail Railway Corridors Pilgrimage Sites Uttar Pradesh Union Budget
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2026: Historic 75-year practice to end with major shift in FM’s speechThis will be Nirmala Sitharaman’s ninth consecutive Union Budget presentation. In her first Budget in 2019, she made headlines by replacing the traditional leather briefcase, long used to carry Budget documents with a red cloth-wrapped ‘bahi-khat
Read more »
भारतीय अर्थव्यवस्था: 75 वर्षों की यात्रा और वित्त मंत्रियों का योगदानआजादी के बाद से लेकर अब तक, भारत की अर्थव्यवस्था ने लंबी यात्रा तय की है। इस सफर में कई वित्त मंत्रियों ने अहम भूमिका निभाई है। इस लेख में, हम भारत के पहले बजट से लेकर वर्तमान तक की आर्थिक प्रगति और वित्त मंत्रियों के योगदान पर चर्चा करेंगे।
Read more »
भारतीय अर्थव्यवस्था: 75 वर्षों की यात्रा और केंद्रीय बजट का महत्वआजादी के बाद से लेकर 2026 तक, भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कैसे पड़ी और केंद्रीय बजट ने देश की आर्थिक दिशा कैसे तय की, इस पर एक नजर। पहले वित्त मंत्री से लेकर वर्तमान तक, सभी का योगदान।
Read more »
Budget 2026: इस बार बजट में टूटेगी 75 साल की परंपरा, बदलेगा वित्त मंत्री का स्पीच फॉर्मेटBudget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में 75 साल पुरानी परंपरा टूट सकती है, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का स्पीच फॉर्मेट बदल सकता है. इस बार अपने बजट भाषण में पार्ट-ए की बजाय पार्ट-बी पर ज्यादा फोकस करेंगी.
Read more »
Budget 2026: 75 ವರ್ಷಗಳ ಬಜೆಟ್ ಇತಿಹಾಸದಲ್ಲಿ ಹೊಸ ದಾಖಲೆ! ಇತಿಹಾಸ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದ ನಿರ್ಮಲಾ ಸೀತಾರಾಮನ್?Budget 2026 : ಕೇಂದ್ರ ಹಣಕಾಸು ಸಚಿವೆ ನಿರ್ಮಲಾ ಸೀತಾರಾಮನ್ ಅವರು 2026ರ ಫೆಬ್ರುವರಿ 1ರಂದು ಮಂಡಿಸಲಿರುವ ಕೇಂದ್ರ ಬಜೆಟ್ ದೇಶದ ಬಜೆಟ್ ಇತಿಹಾಸದಲ್ಲೇ ಹೊಸ ದಾಖಲೆ ಬರೆಯಲಿದೆ ಎಂಬ ಚರ್ಚೆ ಜೋರಾಗಿದೆ.
Read more »
Union Budget 2026: ছকভাঙা নির্মলা! ৭৫ বছরের ঐতিহ্য ভেঙে নতুন পথে বাজেট পেশ অর্থমন্ত্রীর...Union Budget 2026: finance Minister Nirmala Sitharaman Union Budget is set to break with a 75 year tradition
Read more »
