केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले वित्त मंत्रालय हलवा समारोह का आयोजन करता है। यह समारोह बजट को अंतिम रूप दिए जाने और छपाई शुरू होने का संकेत देता है। इसमें बजट बनाने में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया जाता है। हलवा समारोह के दौरान, वित्त मंत्री विशेष कड़ाही से हलवा परोसकर बजट की छपाई के लिए हरी झंडी दिखाती है।
बजट पेश होने से पहले क्यों होता है ' हलवा समारोह '? वित्त मंत्रालय की ओर से केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले एक हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। हलवा समारोह के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसके छपने का काम शुरू गया है। इस समारोह में बड़ी संख्या में बजट तैयार करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। दरअसल, वित्त मंत्रालय के बजट विभाग के जितने भी अधिकारी बजट बनाने के कार्य में जुटे होते हैं, उन्हें संसद में बजट पेश होने तक अपने परिवारों से संपर्क नहीं करने दिया जाता। ऐसे में सरकार उनकी मेहनत को देखते हुए उनके प्रति आभार प्रकट के लिए हलवा समारोह का आयोजन करती है। कैसे मनाई जाती है हलवा सेरेमनी? हलवा सेरेमनी एक परंपरागत कार्यक्रम है जिसे बजट की छपाई से पहले मनाया जाता रहा है। कहा जाता है लंबे समय तक चलने वाली बजट बनाने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद मीठा खाकर बजट की छपाई को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाती है। वित्त मंत्री जिस कड़ाही में हलवा तैयार किया जाता है उसे छूकर व अधिकारियों को हलवा परोसकर बजट की छपाई के लिए हरी झंडी दिखाती हैं। यह समारोह वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है। यहां बजट की छपाई के लिए एक विशेष प्रिंटिंग प्रेस मौजूद है। बजट तैयार करने के दौरान क्यों बरती जाती है पूरी गोपनीयता ? संसद में बजट पेश होने से पहले कुछ दिनों तक बजट से जुड़े वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहते हैं। जहां पूरी गोपनीयता रखी जाती है। दावों के मुताबिक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की चौबीसों घंटे निगरानी रहती है, उन्हें प्रियजनों से संपर्क करने की भी अनुमति नहीं होती। यहां तक की उन्हें फोन करने की भी इजाजत नहीं होती है। सीसीटीवी के एक मजबूत नेटवर्क और जैमर के जरिए उन्हें बाहरी संपर्क से काट कर रखा जाता है। बताया जाता है 1950 तक बजट दस्तावेज की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती रही लेकिन उसी वर्ष बजट के लीक हो जाने के बाद इसे मिंटो रोड और बाद में नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थानांतरित कर दिया गया। उसके बाद बजट की छपाई स्थायी रूप से इसी प्रिंटिंग प्रेस में होने लगी।.
बजट पेश होने से पहले क्यों होता है 'हलवा समारोह'? वित्त मंत्रालय की ओर से केंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले एक हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है। हलवा समारोह के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसके छपने का काम शुरू गया है। इस समारोह में बड़ी संख्या में बजट तैयार करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। दरअसल, वित्त मंत्रालय के बजट विभाग के जितने भी अधिकारी बजट बनाने के कार्य में जुटे होते हैं, उन्हें संसद में बजट पेश होने तक अपने परिवारों से संपर्क नहीं करने दिया जाता। ऐसे में सरकार उनकी मेहनत को देखते हुए उनके प्रति आभार प्रकट के लिए हलवा समारोह का आयोजन करती है। कैसे मनाई जाती है हलवा सेरेमनी? हलवा सेरेमनी एक परंपरागत कार्यक्रम है जिसे बजट की छपाई से पहले मनाया जाता रहा है। कहा जाता है लंबे समय तक चलने वाली बजट बनाने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद मीठा खाकर बजट की छपाई को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई जाती है। वित्त मंत्री जिस कड़ाही में हलवा तैयार किया जाता है उसे छूकर व अधिकारियों को हलवा परोसकर बजट की छपाई के लिए हरी झंडी दिखाती हैं। यह समारोह वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है। यहां बजट की छपाई के लिए एक विशेष प्रिंटिंग प्रेस मौजूद है। बजट तैयार करने के दौरान क्यों बरती जाती है पूरी गोपनीयता? संसद में बजट पेश होने से पहले कुछ दिनों तक बजट से जुड़े वित्त मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में ही रहते हैं। जहां पूरी गोपनीयता रखी जाती है। दावों के मुताबिक मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की चौबीसों घंटे निगरानी रहती है, उन्हें प्रियजनों से संपर्क करने की भी अनुमति नहीं होती। यहां तक की उन्हें फोन करने की भी इजाजत नहीं होती है। सीसीटीवी के एक मजबूत नेटवर्क और जैमर के जरिए उन्हें बाहरी संपर्क से काट कर रखा जाता है। बताया जाता है 1950 तक बजट दस्तावेज की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती रही लेकिन उसी वर्ष बजट के लीक हो जाने के बाद इसे मिंटो रोड और बाद में नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थानांतरित कर दिया गया। उसके बाद बजट की छपाई स्थायी रूप से इसी प्रिंटिंग प्रेस में होने लगी।
बजट हलवा समारोह वित्त मंत्रालय बजट छपाई गोपनीयता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केंद्रीय बजट की तैयारी से पहले हलवा समारोह: क्यों मनाया जाता है?भारत सरकार का केंद्रीय बजट प्रस्तुत होने से ठीक पहले वित्त मंत्रालय हलवा समारोह का आयोजन करता है। यह समारोह बजट को अंतिम रूप देने और छपाई शुरू होने का संकेत देता है। इस समारोह में बजट तैयार करने में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को उनके कड़ी मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया जाता है।
Read more »
भारतीय बजट प्रक्रिया का विशेष भाग: हलवा समारोहहर वर्ष केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा समारोह का आयोजन किया जाता है. यह परंपरा भारतीय बजट प्रक्रिया का एक अहम भाग है. यह दर्शाता है कि बजट बनकर तैयार हो चुका है. इस आयोजन में बजट को तैयार करने वाले सभी अफसरों और वित्त मंत्रालय के अफसरों को शामिल किया जाता है. हलवा को सभी के बीच वितरित किया जाता है. हलवा समारोह के बाद बजट तैयार करने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मंत्रालय के अंदर ही रहना होता है.
Read more »
केंद्रीय बजट 2025 से पहले हलवा सेरेमनी: जानें इस परंपरा के बारे में सबकुछवित्त मंत्रालय में बजट के दस्तावेजों के प्रिंटिंग से पहले परंपरा के मुताबिक 'हलवा समारोह' का आयोजन होता है. यह कार्यक्रम बजट की अंतिम रूपरेखा के तैयार होने और छपाई प्रक्रिया की शुरुआत का संकेत है.
Read more »
हलवा समारोह: बजट तैयार करने की समाप्ति का प्रतीककेंद्रीय बजट पेश होने से ठीक पहले आयोजित हलवा समारोह का महत्व और परंपरा
Read more »
भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक हलवा समारोह की अध्यक्षता कीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्थ ब्लॉक में पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया। यह समारोह बजट की छपाई शुरू होने से पहले होता है और वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को सम्मानित करने का एक तरीका है। 'लॉक-इन' अवधि भी शुरू हो जाती है, जहां बजट टीम के सदस्य संसद में बजट पेश होने तक मंत्रालय परिसर में ही रहते हैं।
Read more »
हलवा समारोह, बजट 2025-26 तैयारियां शुरूवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पारंपरिक हलवा समारोह में भाग लिया, जिसके साथ वित्त वर्ष 2025-26 के बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने का काम शुरू हो गया है. आम बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश किया जाएगा.
Read more »
