बजट दिवस 2025: शेयर बाजार शनिवार को खुलेगा

अर्थव्यवस्था News

बजट दिवस 2025: शेयर बाजार शनिवार को खुलेगा
बजट 2025शेयर बाजारNSE
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 63%

बजट दिवस 2025 पर, शेयर बाजार 1 फरवरी को खुला रहेगा। ये तीसरा मौका होगा जब बजट वाले शनिवार को बाजार खुला रहेगा।

हर साल बजट पेश होने के दिन बाजार में हलचल तेज हो जाती है, लेकिन इस बार एक बड़ा सवाल सबके मन में है: 1 फरवरी 2025 को शेयर बाजार खुलेगा या नहीं? आमतौर पर, शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है, लेकिन इस बार कुछ अलग होने वाला है। \बजट के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए राहत की खबर है। 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को NSE और BSE में सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग होगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का

केंद्रीय बजट पेश करेंगी।\कैसे होगा ट्रेडिंग शेड्यूल? शेयर बाजार में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी। प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक रहेगा। कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। T+0 सेटलमेंट सेशन नहीं होगा, क्योंकि यह सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। क्या MCX भी रहेगा खुला? शेयर बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा। MCX की ट्रेडिंग टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगी। इससे ट्रेडर्स को बजट घोषणाओं के आधार पर रियल-टाइम हेजिंग और रिस्क मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी। बजट के दिन बाजार क्यों खोला जाता है? बजट के फैसले सीधे तौर पर शेयर बाजार को प्रभावित करते हैं। बजट घोषणाओं का असर सेक्टर्स पर सीधा पड़ता है, इसलिए इन्वेस्टर्स उसी समय रिएक्ट कर पाएं, इसके लिए बाजार खोला जाता है। इससे मार्केट में पारदर्शिता बनी रहती है और सही प्राइस डिस्कवरी हो पाती है। पहली भी बजट वाले शनिवार को खुले थे बाजार बता दें कि यह तीसरा मौका होगा जब शनिवार को शेयर बाजार खुलेगा। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बजट वाले शनिवार को बाजार खुला था।निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश करेंगी। पिछली बार लोकसभा चुनाव के कारण अंतरिम बजट फरवरी में आया था और फिर 23 जुलाई 2024 को पूर्ण बजट पेश किया गया था। अब देखना यह होगा कि बजट 2025 में सरकार किस सेक्टर के लिए क्या ऐलान करती है और इसका बाजार पर क्या असर पड़ता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

बजट 2025 शेयर बाजार NSE BSE MCX निर्मला सीतारमण ट्रेडिंग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय शेयर बाजार 2025 में शानदार शुरुआतभारतीय शेयर बाजार 2025 में शानदार शुरुआतभारतीय शेयर बाजार 2025 में शानदार शुरुआत के साथ बुधवार को खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज उछाल देखने को मिला।
Read more »

शेयर बाजार में भारी गिरावट, 3.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसानशेयर बाजार में भारी गिरावट, 3.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसानबुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार क्रैश के कारण निवेशकों के 3.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
Read more »

बजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों और FII-DII फ्लो से शेयर बाजार की चाल तय होगीबजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों और FII-DII फ्लो से शेयर बाजार की चाल तय होगी1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2025, कंपनियों के तिमाही नतीजों, डोमेस्टिक और ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा, FII-DII फ्लो और अपकमिंग IPO पर बाजार की नजर रहेगी।
Read more »

बजट दिवस: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का इतिहासबजट दिवस: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का इतिहासबजट सार्वजनिक नीति के महत्वाकांक्षी घोषणाओं के साथ आता है और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण बनता है. पिछले दशकों में बजट दिवस पर शेयर बाजार की परफॉर्मेंस का विश्लेषण करते हुए, इस लेख में बजट के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की प्रवृत्तियों का पता चला है.
Read more »

बजट 2025: शेयर बाजार के लिए क्या तैयारी?बजट 2025: शेयर बाजार के लिए क्या तैयारी?आम बजट 2025 शेयर बाजार को प्रभावित करने वाला है. पिछले साल के बजट में पूंजीगत लाभ और ट्रेडिंग डेरिवेटिव पर कर बढ़ाने का प्रस्ताव रखने के बाद बाजार में गिरावट देखी गई. इस बार बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और कृषि जैसे क्षेत्रों के लिए अहम ऐलान हो सकते हैं.
Read more »

बजट दिवस पर भी खुला रहेगा शेयर बाजार और एमसीएक्सबजट दिवस पर भी खुला रहेगा शेयर बाजार और एमसीएक्सदेश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। इस बार बजट शनिवार को पेश किया जाएगा। आम तौर पर शनिवार को शेयर बाजार और कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार बंद रहते हैं, लेकिन इस बार शेयर बाजार और एमसीएक्स खुले रहेंगे। एमसीएक्स में जिंस बाजार में एक विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:50:40