बजट सत्र का 11वां दिन: सदन में बजट पर चर्चा जारी; विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोट...

Parliament Live Updates News

बजट सत्र का 11वां दिन: सदन में बजट पर चर्चा जारी; विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोट...
Parliament Live Updates TodayParliament Session Live UpdatesIndian Parliament Live Updates
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

Parliament Budget Session 11 February 2026 Latest News and Updates; Follow Parliament [Lok Sabha, Rajya Sabha] Live News, Budget Debates Reports And Latest Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).

सदन में बजट पर चर्चा जारी; विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कियासंसद के बजट सत्र का बुधवार को 11वां दिन है। लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हो रही थी। हालांकि मंगलवार को दो बार स्थगन के बाद दोपहर 2 बजे से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यूनियन बजट पर बहस की शुरुआत की। अब बिजनेस एडवाइजरी कमेटी ने बजट चर्चा के लिए कुल 18 घंटे तय किए हैं और उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को इस पर जवाब देंगी। इसी बीच मंगलवार को विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के पहले सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।10 फरवरी : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश विपक्ष ने संसद की कार्यवाही के 10वें दिन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे।बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई थी। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं।6 फरवरी: लोकसभा हंगामे के कारण पूरे दिन स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज PM की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे।5 फरवरी : लोकसभा में PM की स्पीच के बिना धन्यवाद प्रस्ताव पास, राज्यसभा में पीएम ने 97 मिनट का भाषण दिया बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में यहां भी हंगामा किया और फिर वॉकआउट कर गए।4 फरवरी : स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस, भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं।लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, 'कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे ऑथेंटिकेट करें। मैं आज इसे ऑथेंटिकेट कर रहा हूं। राहुल ने आर्टिकल टेबल किया। राहुल ने जैसे ही कहा- मैंने जैसा कल कहा था कि राष्ट्रपति की स्पीच में नेशनल सिक्योरिटी का महत्वपूर्ण मुद्दा है। वैसे ही हंगामा होने लगा। राहुल बोले- मुझे परमिशन नहीं दी जा रही है। मैं विपक्ष का नेता हूं।2 फरवरी : राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका, स्पीकर ने माइक बंद कराया लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देते हुए कहा- 4 चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर के पास पहुंच गए थे। राहुल के ऐसा कहते ही पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फिर गृह मंत्री शाह ने उन्हें टोका। इसके बाद स्पीकर ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोका।1 फरवरी : बजट 2026-27 पेश- ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा, इनकम टैक्स में बदलाव नहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश कर दिया। वे संसद में 85 मिनट बोलीं, लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया। हालांकि टैक्स फाइल करने में सहूलियत, रेलवे प्रोजेक्ट और 3 नए आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई बातें कही हैं।29 जनवरी : देश का 'आर्थिक रिपोर्ट कार्ड' संसद में पेश, पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का 'आर्थिक रिपोर्ट कार्ड' यानी इकोनॉमिक सर्वे लोकसभा में पेश किया गया। इस सर्वे में बताया गया है वित्त वर्ष 2026-2027 में जीडीपी ग्रोथ 6.

8% से 7.2% की रेंज में रहने का अनुमान है। पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था- हमारी सरकार की पहचान रही है, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं।28 जनवरी : राष्ट्रपति ने 45 मिनट स्पीच दी, कहा- ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून मुद्दों का जिक्र किया संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने अपनी 45 मिनट की स्पीच में ऑपरेशन सिंदूर, VB- जी राम जी कानून, दुनिया में भारत की भूमिका जैसे मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।बोले- पायलट का रिकॉर्ड सवालों के घेरे में था; DGCA ने ऑडिट के आदेश दिएआर्टिकल 370 हटने से ऐसा नहीं हुआ; राज्य बजट में अमरनाथ मंदिर को 180 करोड़राज्य में अब 2.49 करोड़ वोटर; बंगाल में फाइनल लिस्ट की तारीख 14 दिन बढ़ीपूर्व सेना प्रमुख ने पब्लिकेशन की पोस्ट शेयर की; राहुल बोले- कंपनी झूठ बोल रही या नरवणेराजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिशफरवरी में ठंड ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड...पारा 7.6°Cगोरखपुर में सुबह-शाम लग रही ठंडीहिमाचल में आज रात बारिश-बर्फबारी के आसारहरियाणा के 15 जिलों में 10 डिग्री से कम तापमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Parliament Live Updates Today Parliament Session Live Updates Indian Parliament Live Updates Parliament Of India Live Updates Parliament Budget Session Live Updates Prime Minister Narendra Modi Narendra Modi Lok Sabha Live News Lok Sabha Live News Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Kerala Heatwave Alert: സംസ്ഥാനത്ത് ചൂട് കടുക്കുന്നു, വില്ലനായി അൾട്രാവയലറ്റ് രശ്മികൾ; അഞ്ച് ജില്ലകളിൽ അതീവ ജാഗ്രത!Kerala Heatwave Alert: സംസ്ഥാനത്ത് ചൂട് കടുക്കുന്നു, വില്ലനായി അൾട്രാവയലറ്റ് രശ്മികൾ; അഞ്ച് ജില്ലകളിൽ അതീവ ജാഗ്രത!പകൽ 11 മണി മുതൽ 3 മണി വരെയുള്ള സമയത്ത് പുറത്തിറങ്ങുന്നവർ നേരിട്ട് വെയിൽ ഏൽക്കാതിരിക്കാൻ കുടകളും മറ്റും ഉപയോ​ഗിക്കുക.
Read more »

आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाआज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का एहसास, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना11 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज: तापमान, बारिश की संभावना, विभिन्न शहरों का मौसम पूर्वानुमान और आगामी दिनों का मौसम अपडेट।
Read more »

Horoscope Today: বিনা পরামর্শে কোনও নথিতে সই করলে ডুববে মেষ, অতিরিক্ত আবেগ বিপদ ডেকে আনবে মিথুনেরHoroscope Today: বিনা পরামর্শে কোনও নথিতে সই করলে ডুববে মেষ, অতিরিক্ত আবেগ বিপদ ডেকে আনবে মিথুনেরHoroscope 2026 February 11: Astrology aries taurus gemini cancer leo virgo libra scorpio sagittarius capricorn aquarius pisce
Read more »

Aaj Ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल? यहां जानिएAaj Ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल? यहां जानिएAstrology News | Aaj Ka Rashifal | Astrology News in Hindi | Rashifal | Horoscope Today | 11 February Ka Rashifal | Horoscope | Astrology | Aaj Ka Panchang | Horoscope 11 February 2026 | Zodiac Signs | Horoscope | Rashi | ज्योतिष
Read more »

आज पहला मैच SA vs AFG: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पिछला सेमीफाइनल हराया; प्रोटियाज इस बार बेस्ट स्कोर भ...आज पहला मैच SA vs AFG: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पिछला सेमीफाइनल हराया; प्रोटियाज इस बार बेस्ट स्कोर भ...South Africa Vs Afghanistan ICC Men's T20 World Cup 2026 Live Updates; Follow SA Vs AFG Playing 11, Ahmedabad Narendra Modi Stadium Pitch Report, Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »

SA Playing 11: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11SA Playing 11: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11South Africa vs Afghanistan Live Score: साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:37:23