बचपन में पिता का निधन, कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी, फर्स्ट अटेम्प्ट में UPPSC क्लियर... जानिए अलंकार अग्निहोत्री की लाइफ स्टोरी

Alankar Agnihotri News

बचपन में पिता का निधन, कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी, फर्स्ट अटेम्प्ट में UPPSC क्लियर... जानिए अलंकार अग्निहोत्री की लाइफ स्टोरी
Alankar Agnihotri Life StoryAlankar Agnihotri EducaionAlankar Agnihotri Resigned
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का सफर संघर्षपूर्ण रहा है. पिता के निधन के बाद उन्होंने 10 साल आईटी सेक्टर में नौकरी कर भाई-बहनों को संभाला. पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद, उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस परीक्षा पास की और डिप्टी कलेक्टर बने.

बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के करियर की पृष्ठभूमि में पारिवारिक जिम्मेदारियां भी रहीं. कम उम्र में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों का दायित्व उन पर आ गया.

पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने छोटे भाई-बहनों की आवश्यकताओं को देखते हुए निजी क्षेत्र में नौकरी की. अलंकार अपने परिवार में सबसे बड़े पुत्र हैं और उनके चार भाई तथा एक बहन हैं. और पढ़ेंआपको बता दें कि अलंकार अग्निहोत्री की जीवन यात्रा चुनौतियों से होकर गुजरी है. बहुत कम उम्र में पिता का निधन हो जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधों पर आ गई थीं. कठिन हालातों के बीच उन्होंने न सिर्फ पढ़ाई जारी रखी, बल्कि अपने छोटे भाई-बहनों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी भी की.परिवार को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से अलंकार अग्निहोत्री ने आईटी सेक्टर में कंसल्टेंसी की नौकरी की और करीब एक दशक तक वहां काम किया. जब परिवार की स्थिति स्थिर हो गई और भाई-बहन आत्मनिर्भर हो गए, तब उन्होंने प्रशासनिक सेवा की तैयारी का फैसला लिया. इसके बाद उन्होंने प्राइवेट जॉब छोड़कर यूपीपीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बने. Advertisement वर्ष 1998 की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अलंकार अग्निहोत्री ने प्रदेश स्तर पर 21वां स्थान प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने आईआईटी-बीएचयू से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की. सिविल सेवा में जाने की इच्छा पहले से थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने पहले नौकरी को प्राथमिकता दी. वर्ष 2014 में परिस्थितियां अनुकूल होने पर उन्होंने पूरी तरह से पीसीएस की तैयारी में जुटने का निर्णय लिया. इस दौरान आर्थिक जोखिम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक वर्ष की सैलरी पहले ही बचा ली थी, ताकि तैयारी के समय परिवार पर कोई दबाव न पड़े. यूपी पीसीएस परीक्षा में उन्होंने 15वीं रैंक प्राप्त की और पहले ही प्रयास में सफलता दर्ज की.मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अलंकार अग्निहोत्री बरेली से पहले लखनऊ, उन्नाव और बलरामपुर में एसडीएम पद पर कार्य कर चुके हैं. प्रशासनिक हलकों में वे स्पष्ट निर्णय लेने और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं.अलंकार के परिवार के घर कानपुर में जब कुछ पत्रकार बातचीत करने पहुंचे तो परिवार ने कुछ भी कहने से मना कर दिया. वहीं पड़ोसियों ने बताया कि अलंकार शुरुआत से मेहनती और अपने में रहने वाले व्यक्ति रहे हैं. परिवार का किसी तरीके का कोई राजनीतिक कनेक्शन या झुकाव नहीं रहा है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Alankar Agnihotri Life Story Alankar Agnihotri Educaion Alankar Agnihotri Resigned Bareilly City Magistrate Who Is Alankar Agnihotri अलंकार अग्निहोत्री बरेली सिटी मजिस्ट्रेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Prayagraj Student Protest: नहीं थमा UPPSC के खिलाफ अभ्यर्थ‍ियों में आक्रोश, प्रोटेस्ट कर रहे 10 छात्रों पर FIR, हिरासत में सपा नेताPrayagraj Student Protest: नहीं थमा UPPSC के खिलाफ अभ्यर्थ‍ियों में आक्रोश, प्रोटेस्ट कर रहे 10 छात्रों पर FIR, हिरासत में सपा नेताUPPSC Exam Controversy: लोकसेवा आयोग के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है. अभ्यर्थी PCS और RO-ARO प्री परीक्षा दो दिन कराने के फैसले का विरोध कर रहे हैं. विरोध प्रदर्शन में शामिल दो बाहरी नामजद व कई अन्य युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
Read more »

UPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 22 दिसंबर होगा एग्जामUPPSC PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, 22 दिसंबर होगा एग्जामUPPSC PCS (Prelims) Exam 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के लेटेस्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, UPPSC PCS 2024 प्रीलिम्स परीक्षा 22 दिसंबर को दो सेशन में आयोजित की जाएगी.
Read more »

Gujarat Earthquake: गुजरात में आया भयंकर भूकंप, तीव्रता जान हो जाएंगे हैरान!Gujarat Earthquake: गुजरात में आया भयंकर भूकंप, तीव्रता जान हो जाएंगे हैरान!UPPSC Student Protest: UPPSC के फैसले से छात्र क्यों हैं नाराज इसलिए नहीं बनी छात्रों की बात!
Read more »

Weather Forecast 16 November 2024: देखिए क्या है आपके यहां के मौसम का हालWeather Forecast 16 November 2024: देखिए क्या है आपके यहां के मौसम का हालUPPSC Student Protest: UPPSC के फैसले से छात्र क्यों हैं नाराज इसलिए नहीं बनी छात्रों की बात!
Read more »

Republic Day 2026 Quiz: भारतीय राष्ट्रगान का संगीत किसने तैयार किया? ऐसे सवालों के जवाब जानते हैं आप?Republic Day 2026 Quiz: भारतीय राष्ट्रगान का संगीत किसने तैयार किया? ऐसे सवालों के जवाब जानते हैं आप?Republic Day 2026 Quiz: 26 जनवरी को देश का संविधान लागू हुआ जिसके बाद से हर साल इस तारीख को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है लेकिन देश के इतिहास से जुड़े तमाम ऐसे सवाल है जिसके जवाब काफी कम लोगों को पता होते हैं कई बार ऐसे सवाल UPSC, UPPSC, MPPSC जैसी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं.
Read more »

UGC Act 2026 को काला कानून बता PCS अलंकार ने छोड़ी नौकरी, पहली बार में UPPSC क्रैक, जानें कौन हैं ये?UGC Act 2026 को काला कानून बता PCS अलंकार ने छोड़ी नौकरी, पहली बार में UPPSC क्रैक, जानें कौन हैं ये?PCS officer Alankar Agnihotri Success Story: सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नए यूजीसी एक्ट के विरोध में नौकरी से इस्तीफा दे दिया है, आइए पीसीएस अलंकार के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:27:34