Bhojpur News-बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने सिर्फ एक मोबाइल फोन नहीं मिलने की जिद में अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कीटनाशक का सेवन कर लिया। इस दर्दनाक घटना में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि सबसे छोटा, 12 महीने का बच्चा, गंभीर हालत में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा...
बक्सर: बिहार में बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन नहीं मिलने की जिद में एक विवाहिता ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। विवाहिता ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस दर्दनाक घटना में मां समेत दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 12 माह का सबसे छोटा बच्चा गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर गांव निवासी सुनील कुमार राज मिस्त्री का काम करता हैं। उसकी 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया और अपने तीनों बच्चों को भी खिला दिया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक सभी की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में चारों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर किया गया।महिला और दो बच्चों की मौतसदर अस्पताल में इलाज के दौरान सविता देवी, उनकी पांच वर्षीय बेटी ज्योति और तीन वर्षीय बेटा आकाश की मौत हो गई। वहीं, 12 महीने का बेटा विकास गंभीर स्थिति में भर्ती था, जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।कुछ दिनों से मोबाइल फोन की मांग कर रही थीपति सुनील कुमार ने बताया कि सविता कुछ दिनों से मोबाइल फोन की मांग कर रही थी। जब उन्होंने फोन नहीं दिया, तो उसने यह कदम उठा लिया। उन्होंने बताया कि उनकी तीन शादियां हो चुकी हैं, जिनमें से दो पत्नियों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सविता उनकी तीसरी पत्नी थी, जबकि पहली पत्नी से हुई बेटी ज्योति की भी इसी घटना में मौत हो गई।सभी ने कीटनाशक का सेवन कियासदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ.
सरस्वती चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि सभी ने कीटनाशक का सेवन किया था। उन्होंने कहा कि 12 माह के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दिल दहला देने वाली घटना से नया भोजपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल जैसी छोटी सी बात पर तीन जिंदगियां इस तरह खत्म हो जाएंगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था।
Mother Consumes Poison Along With Three Children Buxar News Bhojpur News Crime News बिहार पुलिस तीन बच्चों के साथ मां ने जहर खा लिया बक्सर समाचार भोजपुर समाचार क्राइम न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भोजपुर में 12 साल के बच्चे की मौत: ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, बाढ़ के पानी में डूबने से गई जान12 year old child died after drowning in flood water at Bhojpur
Read more »
Bhojpur News: 400 कर्मचारियों ने मांगी चुनाव ड्यूटी से मांगी छुट्टी, डीएम ने बनाई जांच टीमआरा में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सैकड़ों चुनाव कर्मचारियों ने बीमारी का हवाला देते हुए ड्यूटी से छूट मांगी है। डीएम ने एक मेडिकल टीम गठित कर 6 से 11 अक्टूबर तक जांच शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने साफ़ किया है कि झूठे बहाने बनाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया...
Read more »
Bhojpur News: 1200 असलहों के लाइसेंस होंगे रद, नोटिस जारीआरा जिले में हथियार लाइसेंसधारकों के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। लगभग 1200 लोगों ने अपने हथियारों का सत्यापन नहीं कराया है, जिसके कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने हथियार जमा करने का आदेश दिया है, अन्यथा लाइसेंस रद करने की चेतावनी दी है। सबसे ज्यादा खतरा आरा सदर अनुमंडल के लाइसेंसधारियों पर है। मृतकों के लाइसेंस भी रद्द किए जा...
Read more »
Digha Bus Accident: দীঘা ঢোকার আগেই ভয়ংকর বাস দুর্ঘটনা! ৫০ যাত্রী নিয়ে উল্টে গেল বাস, পড়ল পাশের গর্তে...Digha Bus Accident Digha Bus Accident News Bus fell in roadside pit 12 passengers injured
Read more »
Bhojpur News: वोटिंग के दौरान EVM का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, भोजपुर में 11 लोगों पर FIRभोजपुर में वोटिंग के समय ईवीएम का वीडियो बनाने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, क्योंकि ईवीएम का वीडियो बनाना चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की बात कही...
Read more »
Breaking News LIVE Update: SIR-এ ১২ রাজ্যের মধ্যে সেরা পারফর্মার পশ্চিমবঙ্গ! সন্তোষ প্রকাশ...Breaking News LIVE Update: SIR-এ ১২ রাজ্যের মধ্যে 'সেরা' প�
Read more »
