फ्रांस में चाकू से हमले में एक की मौत, मैक्रों ने इसे "इस्लामी आतंकवाद" बताया

France News

फ्रांस में चाकू से हमले में एक की मौत, मैक्रों ने इसे "इस्लामी आतंकवाद" बताया
France Terror AttackFrance Islamic Terror AttackEmmanuel Macron
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

सूत्रों के अनुसार अल्जीरिया में जन्मे संदिग्ध को न्यायिक निगरानी और घर में नजरबंद कर दिया गया है, और फ्रांस से निष्कासन आदेश के तहत रखा गया है.

पूर्वी फ़्रांस में शनिवार को चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे "इस्लामी आतंकवाद" बताया है. प्रॉसिक्यूटर निकोलस हेइट्ज़ ने एएफपी को बताया कि मुलहाउस शहर में एक 37 वर्षीय संदिग्ध द्वारा किए गए हमले में तीन और अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गएय ये संदिग्ध एफएसपीआरटी नामक आतंकवादी रोकथाम निगरानी सूची में है.

संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है.फ्रांस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी अभियोजक इकाई , ने जांच की जिम्मेदारी संभाली है. इसकी तरफ से बताया गया कि संदिग्ध ने "अल्लाहु अकबर" चिल्लाते हुए नगर निगम पुलिस अधिकारियों पर हमला किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने एएफपी को पुष्टि की कि संदिग्ध ने कई बार इन शब्दों को चिल्लाया था. पीएनएटी ने एक बयान में कहा कि हस्तक्षेप करने वाला एक नागरिक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया.मुलहाउस प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, वह राहगीर 69 वर्षीय पुर्तगाली नागरिक था.मैक्रों ने कहा कि इसमें "कोई संदेह नहीं" है कि यह घटना "एक आतंकवादी घटना" थी, विशेष रूप से "एक इस्लामी आतंकवादी घटना."मैक्रों ने कहा कि हमारी सरकार "धरती पर आतंकवाद को खत्म करने के लिए सब कुछ" करना जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.एफएसपीआरटी वॉचलिस्ट "आतंकवादी" कट्टरपंथ को रोकने के उद्देश्य से व्यक्तियों पर विभिन्न अधिकारियों से डेटा संकलित करती है. इसे 2015 में व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो के कार्यालयों और एक यहूदी सुपरमार्केट पर घातक हमलों के बाद बनाया गया था. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});सूत्रों के अनुसार अल्जीरिया में जन्मे संदिग्ध को न्यायिक निगरानी और घर में नजरबंद कर दिया गया है, और फ्रांस से निष्कासन आदेश के तहत रखा गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

France Terror Attack France Islamic Terror Attack Emmanuel Macron Emmanuel Macron On Attack फ्रांस में आतंकी हमला फ्रांस में इस्लामिक आतंकी हमला इमैनुएल मैक्रॉन इमैनुएल मैक्रॉन पर हमला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पैसे के विवाद में चाकू हमले में सिवान में एक मौलाना की मौतपैसे के विवाद में चाकू हमले में सिवान में एक मौलाना की मौतसिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रपाली में शनिवार की देर रात दो मौलानाओं पर चाकू से हमला किया गया। पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों मौलानाओं पर हमला किया गया। एक मौलाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मौलाना का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पेरिस पहुंचेप्रधानमंत्री मोदी वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पेरिस पहुंचेप्रधानमंत्री मोदी फ्रांस पहुंचे हैं, जहां वे वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की और सम्मेलन से पहले रात्रि भोज में शिरकत की।
Read more »

मोदी ने मैक्रों को डोकरा कलाकृति भेंट कीमोदी ने मैक्रों को डोकरा कलाकृति भेंट कीभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक डोकरा कलाकृति भेंट की। इस कलाकृति में संगीतकारों की मूर्ति है जो जड़ित पत्थर के काम से सजा है।
Read more »

मुंबई की इमारत में भीषण आग, महिला की हुई मौत; आठवीं मंजिल तक फैला धुआंमुंबई की इमारत में भीषण आग, महिला की हुई मौत; आठवीं मंजिल तक फैला धुआंमुंबई में बहुमंजिला इमारत में भयानक आग लग गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 6.
Read more »

France Attack: फ्रांस में आतंकी हमला, चाकू हमले में एक की मौत; पुलिस अधिकारी समेत तीन घायलFrance Attack: फ्रांस में आतंकी हमला, चाकू हमले में एक की मौत; पुलिस अधिकारी समेत तीन घायलफ्रांस में शनिवार को एक प्रदर्शन के दौरान चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोग घायल हो गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह एक इस्लामी आतंकवादी कृत्य है। फ्रांस के आतंकवाद विरोधी अभियोजक के कार्यालय ने पुष्टि की कि वह मामले की जांच कर रहा...
Read more »

'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए किया चाकू से अटैक, 1 की मौत, फ्रांस में आतंकी हमला'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए किया चाकू से अटैक, 1 की मौत, फ्रांस में आतंकी हमलाFrance: 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाते हुए किया चाकू से अटैक, 1 की मौत, इमैनुएल मैक्रों ने बताया- इस्लामी आतंकी हमला
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:10:18