साइबर ठगी का एक नया केस मुंबई से सामने आया है, जहां महिला के बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए गए हैं. साइबर ठगों ने खुद की पहचान बिजली विभाग के कर्मचारी के रूप में बताई और फिर उनके बैंक खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए.
साइबर ठगी का एक नया केस मुंबई से सामने आया है, जहां एक 78 वर्षीय महिला को शिकार बनाया गया है. साइबर ठगों ने महिला को बड़ी ही चालाकी से शिकार बनाया. महिला ने पुलिस कंप्लेंट दर्ज करा दी है. और पढ़ेंपुलिस ने बताया है कि साइबर ठगों ने महिला को WhatsApp मैसेजिंग के जरिए संपर्क किया और फिर एक एक फाइल डाउनलोड करने को कहा, जिसको वॉट्सऐप के जरिए भेजा गया था.
पुलिस ने बताया है कि मार्च महीने के दौरान वह केरल घूमने गईं थीं. इस दौरान उनको को एक अनजान शख्स का कॉल आया, जिसने बताया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है. इसके बाद उसने कहा कि बिजली कनेक्शन पर नाम अपडेट कराने के लिए सिर्फ 13 रुपये की पेमेंट करनी होगी. APK फाइल सेंड और KYC करने को कहा साइबर ठगों ने विक्टिम को एक APK फाइल सेंड की और डाउनलोड करने के बाद केवाईसी कंप्लीट करने को कहा है. विक्टिम ने जैसे ही एपीके फाइल को डाउनलोड किया, उसके बाद स्कैमर्स को महिला के फोन का एक्सेस मिल गया, जिसे फोन हाईजैक भी कह सकते हैं. Advertisement यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर के नाम पर चल रही साइबर ठगी, लोग ऐसे रहें सावधान... न करें ये गलतियांबैंक खाते से उड़ा लिए 25 लाख रुपये कटौतीआरोपी ने इसके बाद महिला को अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स एंटर करने को कहा. इसके बाद बैंक खाते की डिटेल्स एंटर करने को कहा. फिर महिला के अकाउंट से 25 लाख रुपये कटौती हो गई. महिला को जैसे ही 25 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला, उसके बाद वह समझ गईं कि साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं. बुजुर्ग महिला ने 21 मार्च को मुंबई में आकर कंप्लेंट दर्ज कराई है. साइबर ठगों से इन तरीकों से रहें सावधान साइबर ठग आम लोगों को शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. आइए इन तरीके और उनसे बचाव के उपाय जानते हैं. फिशिंग लिंक: साइबर ठग विक्टिम को लूटने के लिए फर्जी SMS, ईमेल या APK फाइल को सेंड करते हैं. इसके बाद डेटा चोरी करते हैं. मैलवेयर ऐप्स : साइबर स्कैमर्स लोगों को लूटने के लिए नकली ऐप का भी यूज करते हैं, जिसे वे थर्ड पार्टी या WhatsApp के जरिए APK फाइल सेंड करते हैं. इसके बाद फोन का कुछ एक्सेस मिल जाता है. OTP/कॉल स्कैम: साइबर ठग भोले-भाले लोगों का बैंक खाता खाली करने के लिए OTP स्कैम का भी सहारा लेते हैं. आरोपी अलग-अलग ट्रिक का यूज करके आपका बैंक खाता खाली कर सकता है. इसके लिए जरूरी है कि बैंकिंग ओटीपी किसी भी अन्य शख्स के साथ शेयर ना करें. सिम स्वैम : सिम स्वैपिंग के भी कई केस सामने आए हैं, जहां विक्टिम के सिम कार्ड का डुप्लीकेट सिम जारी करा लिया जाता है. इसके बाद बैंकिंग संबंधित सभी ओटीपी आदि हैकर्स के पास पहुंचने लगती हैं. साइबर ठगों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि अनजान नंबर से आने वाले कॉल, मैसेज, ईमेल आदि के दावों पर आंख बंद करके यकीन ना करें. उसको लेकर किसी एक्सपर्ट से बातचीत करें. इसके बाद उसकी रिएलिटी चेक करें. किसी भी शख्स के साथ बैंक OTP और बैंकिंग डिटेल्स शेयर ना करें. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Woman Loses Money Cyber Fraud Mumbai News APK Scam How Phone Hijack How Woman Loses Money How To Stop Phone Number Hijacking How To Stop Scammer How To Check Phone Hacked
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
13 साल का इंतजार, 13 दिन का फैसला और फिर अंतिम विदाई, हरीश राणा की संघर्षभरी कहानी ने सबको रुला दियाGhaziabad Harish Rana News: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद गाजियाबाद के हरीश राणा का AIIMS दिल्ली में निधन हो गया। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के 13 दिन बाद उनकी मृत्यु हुई।
Read more »
बलरामपुर में तेंदुए ने 25 दिन की बच्ची को बनाया शिकार, जबड़े में दबने से मौतबलरामपुर के मिनौहनी गांव में एक तेंदुए ने आंगन से 25 दिन की बच्ची संगीता को उठा लिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भागा, लेकिन उसके जबड़े में दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
Read more »
देश में नहीं LPG की कोई कमी, सरकार ने 25 दिन में लगाए लाखों पाइप कनेक्शनदेश में बढ़ती एलपीजी आपूर्ति चिंता के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर कहा है कि भारत में पर्याप्त एलपीजी है. यही नहीं सरकार ने तनाव के बीच इसके विकल्प पर भी काम किया है.
Read more »
सरकारी कर्मचारियों को DDA का गिफ्ट, फ्लैट पर मिलेगी 25% की छूट!दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए किफायती रेट पर घर खरीदने का सुनहरा मौका है. जानें आवेदन प्रक्रिया और कनेक्टिविटी से जुड़ी हर अहम जानकारी.
Read more »
एक क्लिक में पढ़ें 25 मार्च 2026, बुधवार की अहम खबरेंaajtak.in is the fastest, most reliable, and most popular website of news in Hindi. It provides readers with the news of India and worldwide along with every significant information related to everyday life with complete authenticity.
Read more »
पढ़ें 25 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूजDiscussion on various aspects of composites और पढ़ें
Read more »
