फोनी की तबाही रोक भारत ने दुनिया को बताया जानलेवा तूफानों से निपटने का तरीका, UN ने भी की तारीफ-Navbharat Times

United States News News

फोनी की तबाही रोक भारत ने दुनिया को बताया जानलेवा तूफानों से निपटने का तरीका, UN ने भी की तारीफ-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 268 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 111%
  • Publisher: 51%

'फोनी': भारत ने दुनिया को बताया, ऐसे जानलेवा तूफानों से कैसे निपटे via NavbharatTimes FaniCyclone Fani

हाइलाइट्स:ओडिशा में आए भीषण चक्रवाती तूफान फोनी में 6 लोगों की मौत हुई है 220 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आए फोनी ने संपत्तियों को काफी नुकसाना पहुंचाया हालांकि बेहतर तैयारी की वजह से तूफान के कारण जनहानि बेहद कम हुई ओडिशा ने पूरी दुनिया को बता दिया कि इस तरह के बड़े तूफानों से कैसे निपटा जाता हैभुवनेश्वर भीषण चक्रवाती तूफान फोनी के प्रकोप का सामना करने वाले ओडिशा ने दुनिया को एक बड़ी सीख दी है। राज्य प्रशासन ने अपनी बेहतर प्लानिंग से जनहानि को कई गुना कम करके एक मिसाल पेश की है। ओडिशा ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि विनाशकारी चक्रवाती तूफानों से कैसे निपटा जाए। संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रयासों की जमकर तारीफ की है। शुक्रवार को आया तूफान फोनी भी दुनियाभर में भारी नुकसान करने वाले चक्रवाती तूफानों जैसा ही था, मगर बेहतर प्लानिंग की वजह से भारत ने जानमाल के नुकसान को बहुत हद तक कम कर दिया। आम तौर पर फोनी जैसे भीषण तूफान सैकड़ों लोगों की जान लेता रहा है।क्योंकि इससे पहले आए ऐसे ही भीषण तूफान में राज्य में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। लेकिन इस बार मौत का आंकड़ा 12 तक ही सिमट गया। राज्य सरकार ने पूरी मशीनरी झोंक दी ओडिशा सरकार ने लोगों को सचेत करने में और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी। तूफान से पहले करीब 26 लाख टेक्स्ट मैसेज भेजे गए, 43 हजार वॉलंटियर्स, 1000 आपातकालीन कर्मी, टीवी पर विज्ञापन, तटीय इलाकों में लगे साइरन, बसें, पुलिस अधिकारी और सार्वजनिक घोषणा जैसे तमाम उपाय राज्य सरकार ने किए और यह काम भी कर गया। ओडिशा ने ऐसे पेश की मिसालशुक्रवार को ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया तूफान फोनी के दौरान 220 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। बस, कार, क्रेन, पेड़ कुछ भी तूफान के आगे नहीं टिक पाया। तूफान के बाद तबाही के मंजर की तस्वीरें देखकर दिल दहल जाए, लेकिन जिस तरह की तबाही थी उस तरह की जनहानि नहीं हो पाई और यहीं ओडिशा ने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। 'लोगों ने सरकारी मशीनरी से गंभीरता की उम्मीद नहीं की थी' तूफान से जो सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते थे, उन्हें समय रहते ही वहां से निकाल लिया गया। एक्सपर्ट की मानें तो यह एक अद्भुत उपलब्धि है। खासतौर पर भारत के लिए उस राज्य के लिए जिसकी गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। पूर्व नौसेना अधिकारी और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के मैरिटाइम पॉलिसी इनिशिएटिव हेड अभिजीत सिंह ने कहा, 'बहुत ही कम लोगों ने सरकारी मशीनरी से इस तरह की गंभीरता की उम्मीद की थी। यह एक बहुत बड़ी सफलता है।' 20 साल पहले ऐसे ही तूफान ने मचाई थी तबाही ये हालात 20 साल पहले के इसी इलाके में आए चक्रवाती तूफान से बहुत अलग हैं। उस वक्त आए चक्रवाती तूफान ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। कई लोग अपने घरों के मलबे में दबे मिले, कई लोगों की लाशें उनके घर से मीलों दूर मिलीं। इसके बाद से ओडिशा में कई छोटे-बड़े तूफान आए, मगर इस तरह की त्रासदी दोबारा नहीं हुई। फोनी जैसे भीषण तूफान में इतनी कम जनहानि ने तो नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। राज्य के विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने कहा, 'हम इसको लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि तूफानों में एक भी आदमी की जान नहीं जानी चाहिए। यह एक दिन या एक महीने भर का काम नहीं है, बल्कि इसमें हमने पिछले 20 साल खपाए हैं।' शेल्टर होम बने लोगों के लिए वरदान 1999 में आए तूफान के बाद जो सबसे बड़ी चीज हुई, वह थी तूफान से बचने के लिए शेल्टरों का निर्माण। समुद्र तटीय इलाकों से कुछ किमी की दूरी पर बने ये शेल्टर तूफान के दौरान लोगों को बचाने का सबसे बड़ा जरिया होते हैं। ये देखने में आकर्षक नही लगते हैं। एक पुरानी सी दिखने वाली दो मंजिला इमारत यूं तो भले ही रहने लायक ना लगे, लेकिन आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन की गई ये इमारतें चक्रवाती तूफानों को झेलने में सक्षम हैं। फोनी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर थी तैयारी फोनी तूफान आने से पहले ओडिशा में स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गई थीं। एनडीआरएफ ने तूफान से निपटने की लिए 65 टीमें उतारी थीं, जो इसकी किसी क्षेत्र में अभी तक की सबसे बड़ी तैनाती है। एक टीम में 45 लोग शामिल थे। पिछले तीन दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सड़कें दुरुस्त करने, कानून-व्यवस्था और भोजन की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गईं। फोनी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी थी। पुरी के गोपालपुर में सेना की तीन टुकड़ियां स्टैंडबाय पर थीं और पनागर में इंजिनियरिंग टास्क फोर्स थी। नौसेना ने राहत कार्यों के लिए 6 जहाजों को तैनात किया, जबकि मेडिकल और डाइविंग टीम अलर्ट पर थीं। इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने दो सी -17, दो सी-130 और चार एएन-32 को स्टैंडबाय पर रखा था। संयुक्त राष्ट्र ने भी की तारीफ आपदा के खतरे में कमी लाने वाली यूएन की एजेंसी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की फोनी के बारे में सटीक चेतावनी की जमकर तारीफ की है। बता दें कि सही समय पर चेतावनी के कारण ओडिशा में आए भयंकर चक्रवाती तूफान में जनहानि काफी कम हुई। डिजास्टर रिस्क रिडक्शन फॉर यूनाइटेड नेशंस सेक्रटरी जनरल की विशेष प्रतिनिधि और जिनेवा स्थित यूएन ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन की हेड मामी मिजोटरी ने कहा कि भारत का कम से कम नुकसान के दृष्टिकोण ने तबाही में काफी कमी ला पाने में सफलता पाई। कब-कब आए तूफान, कितनी गई जान फोनी के पहले भारत में आए चक्रवाती तूफानों में सैकड़ों की मौतें हुई थीं। 1988 में 04B नाम के बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान ने 29 नवंबर को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर टकराया था। इस तूफान में 6,240 लोगों की मौत हो गई थी। 1990 में आंध्र प्रदेश में सुपर साइक्लोन 9 मई को तट से टकराया था। इसमें 967 लोगों की मौत हो गई थी। 4 दिसंबर 1993 में पुड्डुचेरी के तट से BOB 02 तूफान टकराया था इसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी। 2000 में 29 नंवबर को BOB 05 नामक बेहद खतरनाक तूफान ने तमिलनाडु के तट पर दस्तक दिया था। इस तूफान में 12 लोग मारे गए थे। 2013 में 12 अक्टूबर को फालिन नाम तूफान ने दस्तक दी थी। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। 2014 में अक्टूबर में आए बेहद खतरनाक तूफान हुदहुद ने विशाखापत्तनम को पार किया था। हालांकि बेहतर तैयारियों के कारण इस तूफान में भी किसी की जान नहीं गई थी।.

हाइलाइट्स:ओडिशा में आए भीषण चक्रवाती तूफान फोनी में 6 लोगों की मौत हुई है 220 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आए फोनी ने संपत्तियों को काफी नुकसाना पहुंचाया हालांकि बेहतर तैयारी की वजह से तूफान के कारण जनहानि बेहद कम हुई ओडिशा ने पूरी दुनिया को बता दिया कि इस तरह के बड़े तूफानों से कैसे निपटा जाता हैभुवनेश्वर भीषण चक्रवाती तूफान फोनी के प्रकोप का सामना करने वाले ओडिशा ने दुनिया को एक बड़ी सीख दी है। राज्य प्रशासन ने अपनी बेहतर प्लानिंग से जनहानि को कई गुना कम करके एक मिसाल पेश की है। ओडिशा ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि विनाशकारी चक्रवाती तूफानों से कैसे निपटा जाए। संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रयासों की जमकर तारीफ की है। शुक्रवार को आया तूफान फोनी भी दुनियाभर में भारी नुकसान करने वाले चक्रवाती तूफानों जैसा ही था, मगर बेहतर प्लानिंग की वजह से भारत ने जानमाल के नुकसान को बहुत हद तक कम कर दिया। आम तौर पर फोनी जैसे भीषण तूफान सैकड़ों लोगों की जान लेता रहा है।क्योंकि इससे पहले आए ऐसे ही भीषण तूफान में राज्य में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। लेकिन इस बार मौत का आंकड़ा 12 तक ही सिमट गया। राज्य सरकार ने पूरी मशीनरी झोंक दी ओडिशा सरकार ने लोगों को सचेत करने में और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी। तूफान से पहले करीब 26 लाख टेक्स्ट मैसेज भेजे गए, 43 हजार वॉलंटियर्स, 1000 आपातकालीन कर्मी, टीवी पर विज्ञापन, तटीय इलाकों में लगे साइरन, बसें, पुलिस अधिकारी और सार्वजनिक घोषणा जैसे तमाम उपाय राज्य सरकार ने किए और यह काम भी कर गया। ओडिशा ने ऐसे पेश की मिसालशुक्रवार को ओडिशा के तटीय इलाकों से टकराया तूफान फोनी के दौरान 220 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। बस, कार, क्रेन, पेड़ कुछ भी तूफान के आगे नहीं टिक पाया। तूफान के बाद तबाही के मंजर की तस्वीरें देखकर दिल दहल जाए, लेकिन जिस तरह की तबाही थी उस तरह की जनहानि नहीं हो पाई और यहीं ओडिशा ने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। 'लोगों ने सरकारी मशीनरी से गंभीरता की उम्मीद नहीं की थी' तूफान से जो सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते थे, उन्हें समय रहते ही वहां से निकाल लिया गया। एक्सपर्ट की मानें तो यह एक अद्भुत उपलब्धि है। खासतौर पर भारत के लिए उस राज्य के लिए जिसकी गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। पूर्व नौसेना अधिकारी और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के मैरिटाइम पॉलिसी इनिशिएटिव हेड अभिजीत सिंह ने कहा, 'बहुत ही कम लोगों ने सरकारी मशीनरी से इस तरह की गंभीरता की उम्मीद की थी। यह एक बहुत बड़ी सफलता है।' 20 साल पहले ऐसे ही तूफान ने मचाई थी तबाही ये हालात 20 साल पहले के इसी इलाके में आए चक्रवाती तूफान से बहुत अलग हैं। उस वक्त आए चक्रवाती तूफान ने हजारों लोगों की जान ले ली थी। कई लोग अपने घरों के मलबे में दबे मिले, कई लोगों की लाशें उनके घर से मीलों दूर मिलीं। इसके बाद से ओडिशा में कई छोटे-बड़े तूफान आए, मगर इस तरह की त्रासदी दोबारा नहीं हुई। फोनी जैसे भीषण तूफान में इतनी कम जनहानि ने तो नए आयाम स्थापित कर दिए हैं। राज्य के विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने कहा, 'हम इसको लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि तूफानों में एक भी आदमी की जान नहीं जानी चाहिए। यह एक दिन या एक महीने भर का काम नहीं है, बल्कि इसमें हमने पिछले 20 साल खपाए हैं।' शेल्टर होम बने लोगों के लिए वरदान 1999 में आए तूफान के बाद जो सबसे बड़ी चीज हुई, वह थी तूफान से बचने के लिए शेल्टरों का निर्माण। समुद्र तटीय इलाकों से कुछ किमी की दूरी पर बने ये शेल्टर तूफान के दौरान लोगों को बचाने का सबसे बड़ा जरिया होते हैं। ये देखने में आकर्षक नही लगते हैं। एक पुरानी सी दिखने वाली दो मंजिला इमारत यूं तो भले ही रहने लायक ना लगे, लेकिन आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन की गई ये इमारतें चक्रवाती तूफानों को झेलने में सक्षम हैं। फोनी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर थी तैयारी फोनी तूफान आने से पहले ओडिशा में स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गई थीं। एनडीआरएफ ने तूफान से निपटने की लिए 65 टीमें उतारी थीं, जो इसकी किसी क्षेत्र में अभी तक की सबसे बड़ी तैनाती है। एक टीम में 45 लोग शामिल थे। पिछले तीन दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सड़कें दुरुस्त करने, कानून-व्यवस्था और भोजन की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गईं। फोनी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी थी। पुरी के गोपालपुर में सेना की तीन टुकड़ियां स्टैंडबाय पर थीं और पनागर में इंजिनियरिंग टास्क फोर्स थी। नौसेना ने राहत कार्यों के लिए 6 जहाजों को तैनात किया, जबकि मेडिकल और डाइविंग टीम अलर्ट पर थीं। इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने दो सी -17, दो सी-130 और चार एएन-32 को स्टैंडबाय पर रखा था। संयुक्त राष्ट्र ने भी की तारीफ आपदा के खतरे में कमी लाने वाली यूएन की एजेंसी ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की फोनी के बारे में सटीक चेतावनी की जमकर तारीफ की है। बता दें कि सही समय पर चेतावनी के कारण ओडिशा में आए भयंकर चक्रवाती तूफान में जनहानि काफी कम हुई। डिजास्टर रिस्क रिडक्शन फॉर यूनाइटेड नेशंस सेक्रटरी जनरल की विशेष प्रतिनिधि और जिनेवा स्थित यूएन ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन की हेड मामी मिजोटरी ने कहा कि भारत का कम से कम नुकसान के दृष्टिकोण ने तबाही में काफी कमी ला पाने में सफलता पाई। कब-कब आए तूफान, कितनी गई जान फोनी के पहले भारत में आए चक्रवाती तूफानों में सैकड़ों की मौतें हुई थीं। 1988 में 04B नाम के बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान ने 29 नवंबर को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर टकराया था। इस तूफान में 6,240 लोगों की मौत हो गई थी। 1990 में आंध्र प्रदेश में सुपर साइक्लोन 9 मई को तट से टकराया था। इसमें 967 लोगों की मौत हो गई थी। 4 दिसंबर 1993 में पुड्डुचेरी के तट से BOB 02 तूफान टकराया था इसमें 70 लोगों की मौत हो गई थी। 2000 में 29 नंवबर को BOB 05 नामक बेहद खतरनाक तूफान ने तमिलनाडु के तट पर दस्तक दिया था। इस तूफान में 12 लोग मारे गए थे। 2013 में 12 अक्टूबर को फालिन नाम तूफान ने दस्तक दी थी। इसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। 2014 में अक्टूबर में आए बेहद खतरनाक तूफान हुदहुद ने विशाखापत्तनम को पार किया था। हालांकि बेहतर तैयारियों के कारण इस तूफान में भी किसी की जान नहीं गई थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पीसी चाको ने की यासीन मलिक की तारीफ, कहा- उनकी हिम्मत को सराहना चाहिएपीसी चाको ने की यासीन मलिक की तारीफ, कहा- उनकी हिम्मत को सराहना चाहिएकांग्रेस नेता पीसी चाको भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधने हुए अलगाववादी नेता यासीन मालिक की तारीफ कर बैठे.
Read more »

टीचर ने 12वीं की परीक्षा में '99' की जगह दिए '0' नंबर, बोर्ड ने किया सस्पेंडटीचर ने 12वीं की परीक्षा में '99' की जगह दिए '0' नंबर, बोर्ड ने किया सस्पेंडपरीक्षा परिणाम में कथित ‘गड़बड़ी’ को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था. कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली, इसके बाद परिजनों, छात्र संघों और विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तेलंगाना में इंटरमीडिएट की परीक्षा में कथित ‘‘गड़बड़ी’’ की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था. आयोग ने कहा कि उसने छात्रों की खुदकुशी को लेकर मीडिया में आयी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग ने तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस संबंध में चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था.
Read more »

फेडरेशन ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को खेल रत्न देने की सिफारिश कीफेडरेशन ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को खेल रत्न देने की सिफारिश कीरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की राहुल, हरप्रीत, दिव्या और पूजा को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश कोच भीम सिंह और जयप्रकाश को ध्यानचंद पुरस्कार देने के लिए खेल मंत्रालय को लिखा | Wrestling Federation of India (WFI) recommends Vinesh Phogat and Bajrang Punia for Rajeev Khel Ratna Award
Read more »

हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश को खेल रत्न देने की सिफारिश कीहॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश को खेल रत्न देने की सिफारिश कीहॉकी खिलाड़ी चिंगलेनसना सिंह, आकाशदीप सिंह और दीपिका ठाकुर को अर्जुन अवार्ड देने की सिफारिश इससे पहले विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, हिना सिद्धू, अंकुर मित्तल भी को खेल रत्न देने की सिफारिश की गई | Hockey India recommends PR Sreejesh for Rajiv Gandhi Khel Ratna Award, and Chinglensana Singh Kangujam, Akashdeep Singh, & Deepika Thakur for Arjuna Award.
Read more »

गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »

मायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई 31 जुलाई तक टलीमायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाके के डीएम के पास अर्जी लगाने को कहा है. याचिकाकर्ता छतर सिंह राछोया ने कहा, 'मायावती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद की तुलना भगवान से की है. लिहाजा कोर्ट पुलिस को मायावती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दे. हालांकि कोर्ट ने इस अर्जी पर कुछ करने के बजाय याचिकाकर्ता को ही इलाके के डीएम से संपर्क करने के निर्देश दिया है. साथ ही मामले की सुनवाई को टाल दिया है.
Read more »

Cyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परCyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परभीषण चक्रवाती तूफान फोनी (Cyclone Fani) के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है, जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.
Read more »

ज़ाकिर नाईक को बड़ा झटका, ED ने जब्त की 50 करोड़ की संपत्ति– News18 हिंदीज़ाकिर नाईक को बड़ा झटका, ED ने जब्त की 50 करोड़ की संपत्ति– News18 हिंदीनाईक 2016 में देश छोड़ कर भाग गया था. माना जा रहा है कि वह मलेशिया में शरण लिए हुए है
Read more »

शेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगशेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से एनडीए सरकार की बर्खास्तगी की मांग तक कर दी है.
Read more »

फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा... FaniCyclone CycloneFani
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:10:35