फोटो स्टोरी: पति ने दर्द से छटपटाती गर्भवती पत्नी को गोद में उठाकर एंबुलेंस में पहुंचाया, कर्मचारी स्ट्रेचर पर कुर्सी ढोने में लगे रहे PhotoStory Jharkhand BannaGupta76 HemantSorenJMM
झारखंड के रांची में अव्यवस्था केवल रिम्स में ही नहीं सदर अस्पताल में भी है। यहां भी हर दिन मरीज और परिजन को कर्मचारी तो कभी डॉक्टर न होने की वजह से परेशान होना पड़ता है। शनिवार को इसकी बानगी देखने को मिली, जब दर्द से छटपटाती एक गर्भवती महिला को स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण उसके पति ने उसे गोद में उठाकर एंंबुलेंस तक पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर कर्मचारी स्ट्रेचर पर कुर्सी ढोने में व्यस्त रहे। महिला के पति ने बताया कि डॉक्टरों ने पत्नी को रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन देर तक इंतजार के बाद भी जब कोई ट्रॉलीमैन नहीं आया तो खुद ही पत्नी को गोद में उठाकर एंबुलेंस में पहुंचाया। वहीं, सदर अस्पताल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ.
सव्यसाची मंडल कहते हैं कि हमारे यहां कर्मचारियों की कमी नहीं है।रांची में राजभवन की शोभा बढ़ाने के लिए स्टेनलेस स्टील का चार सौ किलो वजन का चरखा तैयार किया है। टूल रूम के प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह का भव्य चरखा दिल्ली के कनाॅट प्लेस के बाद झारखंड के राजभवन में स्थापित किया गया है। लागत करीब 15 लाख रुपए है।फोटो दुर्ग के शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट की है। बारिश की वजह से एनीकट का जलस्तर बढ़ गया है। इसकी वजह से तीन से चार गेट खोलने भी पड़े। यहां 4 साल में डूबने की वजह से 25 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। ऐसे स्पॉट पर सुरक्षा के उपाय नहीं हैं। बच्चे अब भी मस्ती के साथ डुबकी लगा रहे हैं। यहां पुलिस भी मौजूद नहीं है।पिछले दिनाें केरल में विस्फाेटक खिलाकर हथिनी के साथ की गई क्रूरता जैसा मामला शनिवार को राजस्थान के चूरू के साजनसर गांव में सामने आया। यहां एक खेत में एक चार साल की ऊंटनी के घुसने पर तीन लाेगाें ने बर्बरतापूर्वक कुल्हाड़ी से वार कर उसके आगे के पैर काट दिए। ऊंटनी पर इतनी निर्दयता से वार किए गए कि उसका आगे का एक पैर ताे बिल्कुल ही अलग हाे गया और दूसरे पैर में भी गंभीर चाेट आई हैं।जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक के बाद एक जानवरों की मौत की खबर आ रही थी, अब यहां से अरसे बाद ‘गुड-न्यूज’ मिली है। पिछले साल अगस्त में लाए गए दुर्लभतम हिप्पो के जोड़े से एक शावक जन्मा है। प्रदेश में पहली बार ही पिछले साल अगस्त में डीएफओ सुदर्शन शर्मा के प्रयास से हिप्पो लाने में सफलता मिली थी।राजस्थान के बाड़मेर जिले में टिड्डी हमले से किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। पिछले साल से लगातार हो रहे टिड्डी हमले ने फसलों को तबाह कर दिया। रबी की फसलों को चट करने के बाद अब खरीफ की फसल खराब होने की आशंका बढ़ रही है। पाकिस्तान की तरफ से आ रहे टिडि्डयों के दल बाड़मेर सहित देश के कई राज्यों में पहुंच चुके हैं। प्रशासनिक स्तर पर टिड्डी नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद उनके हमले लगातार जारी हैं।फाेटो मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की है। जून में लगातार बारिश हो रही थी जिससे बारिश का आंकड़ा बढ़ गया था, लेकिन जुलाई माह में बारिश का दौर थमा हुआ है। कभी-कभार ही बारिश हो रही है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से निजात नहीं मिल पा रही है। पिछले साल 18 जुलाई तक 330.9 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल जुलाई माह में अब तक 385.5 मिमी बारिश हो चुकी है।फोटो मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की है। पिछले दिनों शहर और जंगली क्षेत्रों में हुई बारिश से शहर के आसपास की नदियां लबालब हैं। शहर की पुलिस लाइन के पीछे से गुजर रही अमराल नदी में भी इन दिनों भरी है। अमराल नदी के पिकनिक स्पॉट हाथी टीला के पास जगह-जगह बह रहे ये दूधिया झरने लोगों को लुभा रहे हैं। यहां पिकनिक मनाने के लिए कई लोग पहुंच रहे हैं।मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी के सतपुड़ा डैम के पास शनिवार शाम इंद्रधनुष का मनमाेहक नजारा बना। इस तस्वीर को वन्य जीवों संरक्षण के लिए काम करने वाले आदिल खान ने छठ घाट से कैमरे में कैद किया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आइसोलेशन वार्ड में अमिताभ: फैन्स का आभार व्यक्त कर लिखा- 'अस्पताल में पाबंदियां, ज्यादा कुछ नहीं कह सकता', साढ़े सात घंटे में दो बार शेयर की भगवान विट्ठल की फोटोAmitabh Bachchan thanks to fans for their prayers and love, says- he cannot say more because hospital protocol is restrictive; पिछले 6 दिन से नानावटी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अमिताभ बच्चन ने उनके लिए दुआ मांग रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Read more »
फोटो स्टोरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया, राइफल से फायर किया और सैन्य उपकरण भी देखेफोटो स्टोरी :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया, राइफल से फायर किया और सैन्य उपकरण भी देखे rajnathsingh DefenceMinIndia Ladakh adgpi NorthernComd_IA
Read more »
कोविड-19 : दुनिया में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 100 घंटे में 10 लाख मामले दर्जदुनिया में पिछले 100 घंटे के दौरान कोरोना के 10 लाख से ज्यादा मामले दर्ज होने का रिकॉर्ड सामने आया है। WHO POTUS realDonaldTrump WhiteHouse COVID19updates CoronaVirusUpdates
Read more »
पति के शव को ठेले में लादकर श्मशान पहुंची महिला, किसी ने नहीं की मददकर्नाटक के बेलगाम निवासी 55 वर्षीय सदाशिव हिरत्ती की घर पर मौत हो गई थी. इस दौरान उसकी पत्नी, बेटा और बेटी घर पर नहीं थे. जब मृतक की पत्नी बेटे और बेटी घर लौटे, तो दरवाजा खटखटाया. हालांकि सदाशिव ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद परिजन दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए. परिजनों को सदाशिव एक कुर्सी पर मृत मिले.
Read more »
