फैनी तूफान पुरी तट से टकराया; निचली बस्तियाें में पानी भरा, 11 बजे तक रहेगा असर, 175 किमी हवा की रफ्तार

United States News News

फैनी तूफान पुरी तट से टकराया; निचली बस्तियाें में पानी भरा, 11 बजे तक रहेगा असर, 175 किमी हवा की रफ्तार
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

LIVE / फैनी तूफान पुरी तट से टकराया, निचली बस्तियों में पानी भरा, 11 बजे तक रहेगा असर, 175 किमी हवा की रफ्तार

अनुमान- करीब 10 हजार गांव और 52 शहर इस भयानक तूफान के रास्ते में आएंगे20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान चक्रवाती तूफान फैनी ओडिशा में पुरी के तट से टकरा गया है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। यहां 175 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसका असर सुबह 11 बजे तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बंगाल से होता हुआ बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा ऐसे में पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। ओडिशा में एहतियात के तौर पर 15 जिलों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। यह 20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान है।भुवनेश्वर, बेरहामपुर, बालूगांव में फैनी का जबर्दस्त असर, कई पेड़ गिरे।फैनी के असर से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में तेज हवाओं के साथ बारिश।तटरक्षक बल ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फोनी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री और चिकित्सा दलों के साथ तैनात किया गया है। ये चक्रवात के तटीय इलाके से गुजरने के फौरन बाद राहत कार्य शुरू कर देंगे।एनडीआरएफ की 28, ओडिशा डिजास्टर मैनेजमेंट रैपिड ऐक्शन फोर्स की 20 यूनिट और फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के 525 लोग रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 302 रैपिड रेस्पॉन्स फोर्स टीम तैनात की गई हैं। राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था करने के लिए 5000 किचन बनाए गए हैं। तटीय जिलों में रेल, सड़क और हवाई यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गुरुवार मध्यरात्रि से बीजू पटनायक इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें 24 घंटे के लिए रोक दी गई हैं। कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार रात से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। चक्रवात दोपहर के आसपास पुरी पहुंचेगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल का रुख करेगा। इसका असर आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के उत्तर-पूर्व इलाकों में भी दिखेगा। चक्रवात से ओडिशा के 14 जिले प्रभावित होंगे। इसमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी, मयूरभंज, ढेंकानाल और कियोंझार शामिल हैं। इन जिलों के करीब 10 हजार गांव चक्रवात से प्रभावित होंगे।यह तूफान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, ऐसे में यहां दिघा, मदारमणि, शंकरपुर, ताजपुर और अन्य पर्यटन स्थलों से सैलानियों को बाहर निकाला जा रहा है।ज्वाइंट टाईफून वॉर्निंग सेंटर के मुताबिक फैनी तूफान बीते 20 सालों में अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है। ओडिशा में 1999 में आए सुपर साइक्लोन से करीब 10 हजार लोग मारे गए थे। भारतीय मौसम विभाग सूत्रों के मुताबिक पिछले 43 सालों में यह पहली बार है जब अप्रैल में भारत के आसपास मौजूद समुद्री क्षेत्र में ऐसा कोई चक्रवाती तूफान उठा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्व निदेशक शरत साहू के मुताबिक- ओडिशा में 1893, 1914, 1917, 1982 और 1989 की गर्मियों में भी तूफान आए थे। लेकिन इस बार का चक्रवात बंगाल की खाड़ी के गर्म होने से बना है। लिहाजा यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।.

अनुमान- करीब 10 हजार गांव और 52 शहर इस भयानक तूफान के रास्ते में आएंगे20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान चक्रवाती तूफान फैनी ओडिशा में पुरी के तट से टकरा गया है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। यहां 175 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसका असर सुबह 11 बजे तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बंगाल से होता हुआ बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा ऐसे में पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। ओडिशा में एहतियात के तौर पर 15 जिलों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। यह 20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान है।भुवनेश्वर, बेरहामपुर, बालूगांव में फैनी का जबर्दस्त असर, कई पेड़ गिरे।फैनी के असर से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में तेज हवाओं के साथ बारिश।तटरक्षक बल ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फोनी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री और चिकित्सा दलों के साथ तैनात किया गया है। ये चक्रवात के तटीय इलाके से गुजरने के फौरन बाद राहत कार्य शुरू कर देंगे।एनडीआरएफ की 28, ओडिशा डिजास्टर मैनेजमेंट रैपिड ऐक्शन फोर्स की 20 यूनिट और फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के 525 लोग रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैयार हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 302 रैपिड रेस्पॉन्स फोर्स टीम तैनात की गई हैं। राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था करने के लिए 5000 किचन बनाए गए हैं। तटीय जिलों में रेल, सड़क और हवाई यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गुरुवार मध्यरात्रि से बीजू पटनायक इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें 24 घंटे के लिए रोक दी गई हैं। कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार रात से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। चक्रवात दोपहर के आसपास पुरी पहुंचेगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल का रुख करेगा। इसका असर आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के उत्तर-पूर्व इलाकों में भी दिखेगा। चक्रवात से ओडिशा के 14 जिले प्रभावित होंगे। इसमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी, मयूरभंज, ढेंकानाल और कियोंझार शामिल हैं। इन जिलों के करीब 10 हजार गांव चक्रवात से प्रभावित होंगे।यह तूफान पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा, ऐसे में यहां दिघा, मदारमणि, शंकरपुर, ताजपुर और अन्य पर्यटन स्थलों से सैलानियों को बाहर निकाला जा रहा है।ज्वाइंट टाईफून वॉर्निंग सेंटर के मुताबिक फैनी तूफान बीते 20 सालों में अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है। ओडिशा में 1999 में आए सुपर साइक्लोन से करीब 10 हजार लोग मारे गए थे। भारतीय मौसम विभाग सूत्रों के मुताबिक पिछले 43 सालों में यह पहली बार है जब अप्रैल में भारत के आसपास मौजूद समुद्री क्षेत्र में ऐसा कोई चक्रवाती तूफान उठा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्व निदेशक शरत साहू के मुताबिक- ओडिशा में 1893, 1914, 1917, 1982 और 1989 की गर्मियों में भी तूफान आए थे। लेकिन इस बार का चक्रवात बंगाल की खाड़ी के गर्म होने से बना है। लिहाजा यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

‘फैनी’ तूफान से दक्षिण भारत में अलर्ट, अगले 24 घंटे खतरनाक‘फैनी’ तूफान से दक्षिण भारत में अलर्ट, अगले 24 घंटे खतरनाकबंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ से खतरे के मद्देनजर मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अलर्ट जारी किया है। strom fannystrom weather WeatherForecast WeatherAware WeatherUpdate southindia
Read more »

अगले 24 घंटे में और खतरनाक हो सकता है तूफान ‘फैनी’, अलर्ट जारीअगले 24 घंटे में और खतरनाक हो सकता है तूफान ‘फैनी’, अलर्ट जारीबंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ अगले 12 घंटों में खतरनाक तूफान में तब्दील हो सकता है। fannystrom strom hurricane
Read more »

चक्रवाती तूफान फैनी का सामना करने को तैयार ओडिशा, एनडीआरएफ-तटरक्षक हाई अलर्टचक्रवाती तूफान फैनी का सामना करने को तैयार ओडिशा, एनडीआरएफ-तटरक्षक हाई अलर्टओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ के संभावित खतरे के मद्देनजर अपने दक्षिणी और तटीय जिलों को सतर्क कर दिया है... Odisha CycloneFani Cyclone
Read more »

ओडिशा समेत इन राज्यों में बढ़ा 'फैनी' का खतरा, खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवातओडिशा समेत इन राज्यों में बढ़ा 'फैनी' का खतरा, खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवातकेंद्र सरकार ने चक्रवात 'फैनी' से भयंकर तूफान आने की आशंका के मद्देनजर एनडीआरएफ और भारतीय तटरक्षक बलों को हाई अलर्ट
Read more »

‘फैनी’ का खतरा: केंद्र ने चार प्रदेशों के लिए जारी किया एडवांस फंड‘फैनी’ का खतरा: केंद्र ने चार प्रदेशों के लिए जारी किया एडवांस फंडमौसम विभाग ने कहा- गहरे समुद्र में न जाएं मछुआरे अधिकारियों को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश | Centre releases advance SDRF funds to 4 states for Cyclone Fani
Read more »

ओडिशा के तट से टकराएगा ‘फैनी’तूफान, 200 किलो/घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा– News18 हिंदीओडिशा के तट से टकराएगा ‘फैनी’तूफान, 200 किलो/घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा– News18 हिंदीखतरनाक 'चक्रवात' का रूप ले लिया है तूफान फैनी ने, ये शहर रहेंगे प्रभावित
Read more »

ओडिशा से 205 किमी/घंटा की रफ्तार से टकराएगा फैनी तूफान, नेवी-एनडीआरएफ अलर्टओडिशा से 205 किमी/घंटा की रफ्तार से टकराएगा फैनी तूफान, नेवी-एनडीआरएफ अलर्टपुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज, गजपति, गंजम, खोरधा, कटक और जाजपुर जिलाें से आचार संहिता हटाई गई ओडिशा के लिए यलो वॉर्निंग जारी, यहां स्कूल-कॉलेजों की 2 मई तक छुट्टी की गई फैनी शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट से टकरा सकता है, रफ्तार 205 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है 25 अतिसंवेदनशील स्थानों के लिए 47 टीम तैनात- एनडीआरएफ | Cyclone Fani Extremely Severe Storm Yellow alert for Odisha news and updates
Read more »

आंध्रप्रदेश में तेज बारिश, ओडिशा में 8 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएआंध्रप्रदेश में तेज बारिश, ओडिशा में 8 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएओडिशा के तट से कल टकरा सकता है फैनी; नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल हाईअलर्ट पर ओडिशा में 880 राहत शिविर बनाए गए, अनहोनी से बचने के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद | Fani Cyclonic Storm Armed Forces Alert Odisha news and updates
Read more »

20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान होगा फैनी, 24 घंटे तक सभी उड़ानें रद्द20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान होगा फैनी, 24 घंटे तक सभी उड़ानें रद्दओडिशा के तट से कल टकरा सकता है फैनी; नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल हाईअलर्ट पर ओडिशा में 880 राहत शिविर बनाए गए, अनहोनी से बचने के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से साढ़े तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया | Fani Cyclonic Storm Armed Forces Alert Odisha news and updates
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:52