फैनी तूफान में घर उजड़ने के बाद शौचालय में रह रहा मजदूर परिवार, सरकार लगाएगी 1.30 करोड़ पौधे

United States News News

फैनी तूफान में घर उजड़ने के बाद शौचालय में रह रहा मजदूर परिवार, सरकार लगाएगी 1.30 करोड़ पौधे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 24%
  • Publisher: 51%

ओडिशा /फैनी तूफान में घर उजड़ने के बाद शौचालय में रह रहा मजदूर परिवार, सरकार लगाएगी 1.30 करोड़ पौधे Odisha odishafightsbackfani fanicyclone

मजदूर खिरोद जेना पत्नी और दो बेटियों के साथ 7x6 फीट के शौचालय में रहने को मजबूरओडिशा में आए फैनी तूफान ने सैकड़ों परिवारों को बेघर कर दिया है। इसी तूफान में केंद्रपारा जिले के एक मजदूर परिवार ने भी अपना घर गंवा दिया। मजदूर खिरोद जेना पत्नी और दो बेटियों के साथ 7x6 फीट के शौचालय में रहने को मजबूर है। तूफान में करीब 20 लाख से ज्यादा पेड़ भी गिर गए। अब राज्य सरकार ने तूफान प्रभावित क्षेत्रों में 1.

30 करोड़ पौधे लगाने और समुद्र किनारों पर ग्रीन बैरिकेड्स बनाने का लक्ष्य रखा है।खिरोद जेना केंद्रपारा जिले के रघुदैपुर गांव में मजदूरी करके जीवन-यापन कर रहे हैं। जेना के परिवार में पत्नी और दो बेटियों समेत चार लोग हैं। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर पर शौचालय बनाया गया था। फैनी तूफान में घर उजड़ गया, लेकिन 7x6 फीट के शौचालय को कुछ नहीं हुआ। इसी में पूरा परिवार रह रहा है।फैनी तूफान में लगभग 20 लाख पेड़ों गिरे हैं। ओडिशा सरकार ने अगले पांच साल के कार्यकाल में तूफान प्रभावित पुरी, भुवनेश्वर और कटक में समुद्र किनारे ग्रीन बैरिकेड्स बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें इस लक्ष्य के लिए 188 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव भी पास कर दिया।लक्ष्य के मुताबिक, 2019-20 में 130.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 80.5 लाख पौधे वन विभाग के द्वारा लगाए जाएंगे, जबकि 50 लाख पौधे शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग और अन्य विभाग मिलकर लगाएंगे। चीफ सेक्रेटरी ने बैठक में कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों, ग्रामीणों और पंचायत प्रमुखों की भागीदारी प्रमुख है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भ्रष्टाचार के आरोप में लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेशभ्रष्टाचार के आरोप में लेफ्टिनेंट जनरल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेशसीनियर लेफ्टिनेंट जनरल पर आरोप है कि अधिकारी ने सरकारी फंड का इस्तेमाल अपने निजी इंस्टीट्यूट के लिए एयर कंडीशनर, फर्नीचर और अन्य सामान खरीदने के लिए किया था.
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

खुदरा के झटके के बाद थोक महंगाई में थोड़ी राहत, अप्रैल में गिरावटखुदरा के झटके के बाद थोक महंगाई में थोड़ी राहत, अप्रैल में गिरावटचुनावी सीजन में खुदरा महंगाई दर में बढ़ोतरी के बाद अब थोक महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली है.
Read more »

एक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्‍थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाएक डंडा पटका, फिर चलने लगे पत्‍थर; देखें शाह के रोडशो में कैसे भड़की हिंसाLoksabha Elections 2019: हिंसा से जुड़े पहले वीडियो के मुताबिक, रोडशो के दौरान भगवा और 'नमो अगेन' वाले कपड़ों में बीजेपी समर्थक सड़क के पास जमा थे। अचानक वहां कुछ लोग आए और डंडे पटकने लगे, जिसके बाद बीजेपी समर्थक एक पल के लिए तो हैरान रह गए।
Read more »

अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंअमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »

NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMNEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »

केदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ में पीएम मोदी, 5 साल में चौथीं बार बाबा के दरबार मेंकेदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। वह 5 साल में चौथीं बार बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:26:26