फैटी लिवर तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है. इसकी सबसे बड़ी वजह है खराब डाइट और लाइफस्टाइल. अच्छी बात यह है कि डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
फैटी लिवर आजकल दुनिया में तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है. इसकी सबसे बड़ी वजह है खराब डाइट, मोटापा और अनहेल्दी लाइफस्टाइल.शुरुआत में फैटी लिवर के लक्षण ज्यादा दिखते नहीं लेकिन धीरे-धीरे यह सिरोसिस और लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में बदल सकता है.
Photo: AI generated AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनिंग ले चुके गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी का कहना है कि बस तीन चीजें आपकी लिवर हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं.तो आइए जानते हैं कि वे कौन-सी तीन चीजें हैं जो लिवर को हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकती हैं.ब्रोकली में सल्फोराफेन नाम का खास कंपाउंड होता है जो लिवर की फैट को कम करने और सूजन घटाने में मदद करता है. यह आपके लिवर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स करता है.बेरीज में एंथोसायनिन्स भरपूर होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं और लिवर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं.चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसमें मौजूद बीटेन लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और फैटी लिवर को कंट्रोल करता है.हालांकि ये फूड्स लिवर हेल्थ को सपोर्ट करते हैं लेकिन डॉ. सेठी का कहना है कि सिर्फ डाइट ही काफी नहीं है.'हेल्दी लाइफस्टाइल, रेगुलर एक्सरसाइज और अल्कोहल व प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी फैटी लिवर को बढ़ने से रोक सकता है.'कोलेस्ट्रॉल-BP कंट्रोल करने का देसी नुस्खा! सद्गुरु के बताए 5 फूड्स... हार्ट को रखेगा हेल्दीये 3 फूड्स आपके लिवर को सड़ाकर कर सकते हैं फेल! AIIMS डॉक्टर ने दी चेतावनी
Fatty Liver Foods Healthy Liver Diet Broccoli For Liver Harvard Gastroenterologist Beetroot For Liver Berries For Liver Best Foods For Fatty Liver Fatty Liver Treatment Diet Liver Cancer Prevention
