क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेकअप पर हर महीने 80 लाख रूपए खर्च किये जाते हैं? जानिए सच्चाई हमारी FactCheck स्टोरी में | arjundeodia
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेकअप पर हर महीने 80 लाख रुपए खर्च होते हैं. वीडियो में मोदी एक सोफे पर बैठे हुए हैं और कुछ लोग उनके चेहरे का अलग अलग एंगल से नाप ले रहे हैं और तस्वीरें खींच रहे हैं.
यह दावा एक आरटीआई के हवाले से किया जा रहा है. इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम ने पाया कि ये वीडियो मार्च 2016 का है. उस समय मैडम तुसाद म्यूजियम के कुछ आर्टिस्ट मोदी का वैक्स स्टेच्यू बनाने के लिए उनका शारीरिक नाप लेने उनके घर आए थे. हमें ऐसी कोई आरटीआई भी नहीं मिली जिसमें मोदी के मेकअप पर हुए खर्चे का जिक्र हो. इस पोस्ट को गुरुग्राम कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से भी शेयर किया गया है. एक अन्य फेसबुक अकाउंट से इस पोस्ट को 15000 से भी ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है-"ये है गरीब का बेटा, मेकअप करा रहा है आरटीआई के जरिए खुलासा हुआ है कि इसके शृंगार के लिए ब्यूटीशियन को 80 लाख रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाता है." पड़ताल में पता चला कि मैडम तुसाद म्यूजियम के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया गया था. मीडिया द्वारा इस पर खबर भी की गई थी.ये फर्जी पोस्ट पिछले साल अक्टूबर में भी वायरल हुई थी. उस समय दावा किया गया था कि मोदी 15 लाख रुपए महीने की पगार पर रखे गए एक मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करवाते हैं. बूमलाइव सहित कई फैक्ट चेकर्स ने इस दावे को ख़ारिज किया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी-अखिलेश के दोहरे चक्रव्यूह में फंसे राजा भैया के दो सिपहसालारबाहुबली और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया खुद लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि अपने दो सिपहसालार को अपनी जनसत्ता पार्टी से मैदान में उतारा है. प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह हैं और कौशांबी से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार मैदान में हैं. इन दोनों नेताओं को जिताने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है.
Read more »
मोदी के खिलाफ 'नारेबाजी' के वीडियो पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग का प्रियंका को नोटिसकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस थमाया है। प्रियंका गांधी को उस वीडियो
Read more »
पीएम मोदी के खिलाफ तेलंगाना के 24 किसानों का पर्चा खारिजमोदी के खिलाफ 119 किसानों ने पर्चा दाखिल किया था जिसमें से 89 किसानों के पर्चे पहले ही रद्द कर दिए गए थे। बाकी बचे 25 उम्मीदवारों में से 24 उम्मीदवारों के पर्चे भी रद्द कर दिए गए।
Read more »
PM मोदी के खिलाफ नामांकन करने वाले तेज बहादुर के खिलाफ दर्ज हुआ केस– News18 हिंदीवाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने के बाद शुक्रवार को उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामले कैंट थाने में दर्ज किया गया हैं.
Read more »
PM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीराजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे. आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है. ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेला दिखाकर वोट मांग रही है.
Read more »
29 साल बाद कश्मीर लौटे पंडित रोशनलाल, शिवसेना ने बांधे PM मोदी के तारीफों के पुलरोशनलाल के पदचिह्नों पर चलकर हजारों कश्मीरी पंडित घर वापसी करेंगे ऐसी उम्मीद जतायी है. प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि मोदी के कारण कश्मीर में विकास भी हो रहा है.
Read more »
मोदी के खिलाफ मुखर रहे यशवंत सिन्हा ने डाला बेटे के संसदीय क्षेत्र में वोटयशवंत सिन्हा ने झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया. यशवंत सिन्हा के साथ उनकी पत्नी निलिमा सिन्हा भी थीं. दोनों ने सवेरे ही ही मतदान किया. दिलचस्प बात ये है कि हजारीबाग सीट से बीजेपी के प्रत्याशी जयंत सिन्हा हैं. जयंत यशवंत सिन्हा के बेटे हैं और मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था. लेकिन फिलहाल, हालात जुदा हैं.
Read more »
दिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआरदिग्विजय सिंह के रोड शो में 'मोदी-मोदी' नारे लगाने वालों पर दर्ज हुई एफआईआर BJP4India digvijaya_28 LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »
राजद ने ली चुटकी- अब भक्तों के बच्चे कहेंगे, 'मोदी-मोदी, यस पापा'– News18 हिंदीराजद ने ट्वीटर पर नर्सरी रायम को बदल कर किया पोस्ट, यहां पढ़ें... BJP4India RJDforIndia
Read more »
