कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 साल बाद टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ऑफ एयर हो रहा हैं। दैनिक भास्कर ने इस खबर की पुष्टि के लिए शो से जुडे एक्टर्स से बातचीत की। बता दे, इसमें कोई सच्चाई नहीं। हाल ही
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' Will Not Go Off Air After 15 Years, The Show's Actors Called It A Rumour15 साल बाद ऑफ एयर नहीं होगा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', शो के एक्टर्स ने बताया इसे अफवाहकुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 15 साल बाद ऑफ एयर हो रहा है। दैनिक भास्कर ने इस खबर की पुष्टि के लिए शो से जुड़े एक्टर्स से बातचीत की। बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं। हाल ही में शो को जॉइन करने वाली एक्ट्रेस गर्विता साधवानी कहती हैं, 'हमारा शो टीआरपी के मामले में काफी अच्छा कर रहा है। शो को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में भला ये ऑफ एयर कैसे हो सकता है? वैसे, हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। मुझे पूरा यकीन है इसमें कोई सच्चाई नहीं।' वहीं लीड एक्टर रोहित पुरोहित ने भी इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा, 'हम सभी इस शो को खूब एंजॉय कर रहे हैं। ऑफ एयर जाने की बात पूरी तरह से अफवाह है।'प्रोडक्शन हाउस के करीबी की मानें तो ये न्यूज पूरी तरह से फेक है। पिछले कई हफ्तों से यह शो टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शामिल है। ऐसे में चैनल किसी शो को अचानक से बंद करने का फैसला क्यों लेगा? अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार शो के ऑफ एयर होने की खबर आई कहां से ? दरअसल, शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस शो ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। शो की टीआरपी भी गिरी। प्रोग्रामिंग टीम की तरफ से शो को बंद करने का नोटिस भी दिया गया। जब उन्हें शो ऑफ एयर करने का नोटिस मिला तब शो की टीआरपी अचानक बढ़ गई। बता दें, रंजन ने अपने इंटरव्यू में प्रोग्रामिंग टीम से मिले जिस नोटिस की बात कही थी वो तकरीबन 4 साल पुरानी है। जी हां, 4 साल पहले टीम ने प्रोड्यूसर को नोटिस भेजा था। जिसका जिक्र उन्होंने अपने इस हालिया इंटरव्यू में किया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का पहला एपिसोड 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ था। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है।.
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' Will Not Go Off Air After 15 Years, The Show's Actors Called It A Rumour15 साल बाद ऑफ एयर नहीं होगा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', शो के एक्टर्स ने बताया इसे अफवाहकुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 15 साल बाद ऑफ एयर हो रहा है। दैनिक भास्कर ने इस खबर की पुष्टि के लिए शो से जुड़े एक्टर्स से बातचीत की। बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं। हाल ही में शो को जॉइन करने वाली एक्ट्रेस गर्विता साधवानी कहती हैं, 'हमारा शो टीआरपी के मामले में काफी अच्छा कर रहा है। शो को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में भला ये ऑफ एयर कैसे हो सकता है? वैसे, हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। मुझे पूरा यकीन है इसमें कोई सच्चाई नहीं।' वहीं लीड एक्टर रोहित पुरोहित ने भी इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा, 'हम सभी इस शो को खूब एंजॉय कर रहे हैं। ऑफ एयर जाने की बात पूरी तरह से अफवाह है।'प्रोडक्शन हाउस के करीबी की मानें तो ये न्यूज पूरी तरह से फेक है। पिछले कई हफ्तों से यह शो टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शामिल है। ऐसे में चैनल किसी शो को अचानक से बंद करने का फैसला क्यों लेगा? अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार शो के ऑफ एयर होने की खबर आई कहां से ? दरअसल, शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस शो ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। शो की टीआरपी भी गिरी। प्रोग्रामिंग टीम की तरफ से शो को बंद करने का नोटिस भी दिया गया। जब उन्हें शो ऑफ एयर करने का नोटिस मिला तब शो की टीआरपी अचानक बढ़ गई। बता दें, रंजन ने अपने इंटरव्यू में प्रोग्रामिंग टीम से मिले जिस नोटिस की बात कही थी वो तकरीबन 4 साल पुरानी है। जी हां, 4 साल पहले टीम ने प्रोड्यूसर को नोटिस भेजा था। जिसका जिक्र उन्होंने अपने इस हालिया इंटरव्यू में किया। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का पहला एपिसोड 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ था। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है।
Yrkkh Off Air Tv Show Off Air Longest Running Tv Shows Yrkkh Off Air News Rajan Shahi News Directors Cut Production
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
15 साल बाद ऑफ एयर होने जा रहा है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'! प्रोड्यूसर ने कहा- हमें नोटिस मिला...पिछले कुछ दिनों से स्टार प्लस के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता के ऑफ एयर होने की खबर चल रही है. शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही ने इस बारे में बात की. प्रोड्यूसर ने बताया कि उन्हें शो बंद करने के लिये नोटिस दिया गया है.
Read more »
भारत ने बांग्लादेश को सौंपी 56 एकड़ जमीन: बदले में मिली 14 एकड़; 50 साल बाद हुई जमीन की अदला-बदलीBorder Security Force Bangladesh Flag Meeting Update भारत और बांग्लादेश के बीच 50 साल बाद जमीन की अदला-बदली हुई है। बांग्लादेश के लोगों ने इसे ईद का तोहफा बताया है।
Read more »
YRKKH: अभीरा और अरमान का रोमांस देख रुही को होगी जलन, उठाएगी ऐसा कदम कि फैंस ने कर दी बॉयकॉट करने की डिमांडये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो देख फैंस ने की बॉयकॉट की डिमांड
Read more »
दिल्ली शराब घोटाला: CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाईदिल्ली उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद आप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.
Read more »
