क्लिक करें और पढ़ें इस फीचर के बारे में, हुआ है बदलाव..
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एक नया फीचर आ रहा है जो फेक न्यूज और इन्फॉर्मेशन शेयर होने पर कुछ हद तक लगाम लगा सकता है. WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप लेबल फीचर को और बेहतर कर रही है. आपको बता दें कि फेक न्यूज से बचने के लिए वॉट्सऐप ने फॉर्वर्ड किए गए लिंक्स पर लेबल फीचर दिया था, यानी किसी फॉरवर्ड किए गए कॉन्टेंट पर लिखा होगा कि वो फॉरवर्ड किया गया है.
अब कंपनी फॉरवर्ड किए गए मैसेज के लेबल को इंप्रूव करेगी. इसके तहत जो मैसेज ज्यादा मात्रा और तेजी से फॉरवर्ड हो रहे होंगे वहां Frequently Forwarded का लेबल देगी. ताकि जिन्हें वो मैसेज मिले वो ये समझ सकें कि ये फॉरवर्ड किया गया हुआ मैसेज है और इस पर भरोसा करने से पहले इसकी प्रमाणिकता की जांच कर लें. WhatsApp का ये फॉर्वर्डिंग फीचर यूजर्स को बताएगा कि कितनी बार वो मैसेज फॉरवर्ड हुआ है. यह जानकारी इंडिविजुअल चैट के मैसेज इनफो में होगा और ये सिर्फ सेंट मैसेज में होगा. अगर यूजर्स को ये जानना है कि उनके द्वारा कितनी बार कोई मैसेज फॉरवर्ड किए गए हैं, उसे एक बार और फॉरवर्ड करना होगा और यहां से चेक कर सकेंगे. फ्रिक्वेंटली फॉर्वर्डेड फीचर की बात करें तो अगर यूजर्स को चार बार से ज्यादा फॉरवर्ड किया हुआ मैसेज मिलता है तो ये यूजर्स को स्पेशल मैसेज दिखेगा. इसके लिए वॉट्सऐप Forwarded Tag टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिखेगा. जाहिर है कंपनी का मकसद लोगों को ये बताना है कि ये मैसेज ज्यादा फॉर्वर्ड किया जा रहा है. ताकि फेक कॉन्टेंट को यूजर्स चेक कर सकें. भारत में फेक न्यूज, गलत इनफॉर्मेशन और चाइल्ड पॉर्न को वॉट्सऐप पर शेयर करने से रोकने के लिए WhatsApp आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टेक का यूज कर रही है जो इस तरह के कॉन्टेंट वाले प्रोफाइल को डिटेक्ट करता है और उसे डिलीट करता है. चूंकि वॉट्सऐप एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए मुमकिन नहीं है कि कोई ऑरिजिन का पता लगा सके कि फेक मैसेज कहां से सर्कुलेट किए जा रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »
मिशन यूपी: 'वोट' के लिए 'बोट के जरिए' मां गंगा के सहारे प्रियंका गांधी– News18 हिंदीकांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी अपने चुनाव अभियान की शुरुआत प्रयागराज से करेंगे. वह रविवार शाम प्रयागराज पहुंची. इससे पहले उन्होंने यूपी के लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखकर प्रदेश की राजनीति को बदलने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा,
Read more »
मोदी के 'मन की बात' के बाद 'सांची बात प्रियंका के साथ'पीएम मोदी के 'मन की बात' के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी जनता के साथ 'सांची बात'। इसके साथ ही प्रियंका प्रयागराज से नौका के जरिए 'गंगा-जमुना तहजीब यात्रा' की शुरुआत करेंगी।
Read more »
क्या है WhatsApp इन ऐप ब्राउजर? क्या हैं इसके फायदेWhatsApp in App browser: एक नया फीचर है जो टेस्टिंग में है और कुछ लोग इसे यूज कर रहे हैं. जानिए क्या है इसका फायदा.
Read more »
ट्रम्प ने कहा- न्यूजीलैंड हमले के लिए मुझे कसूरवार ठहरा रहा फेक मीडियाNew Zealand Mosques Attack: US President Donald Trump Complained He is Blamed by Journalists for Massacre of 50 People | अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा- आरोप साबित करने के लिए पत्रकारों को कड़ी मेहनत करनी होगी शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था- हिंसक श्वेत राष्ट्रवादियों की संख्या कम, ये लोग बड़ी समस्या नहीं हैं
Read more »
क्या है WhatsApp का रिवर्स इमेज सर्च, यहां जानेंWhatsApp image search गूगल के रिवर्स इमेज सर्च जैसा ही है और इससे फेक तस्वीरों को वेरिफाई किया जा सकता है. यह फीचर WhatsApp beta में आ चुका है और स्टेबल बिल्ड में भी आने की उम्मीद है.
Read more »
WhatsApp का ये खास फीचर FB मैसेंजर में भी मिलेगाWhatsApp में कोटेड रिप्लाई का फीचर है जो फेसबुक मैसेंजर से भी जुड़ रहा है. एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे ये फीचर काम करता है.
Read more »
WhatsApp की तरह Facebook Messenger में आया यह फीचर, चैटिंग होगी मजेदार– News18 हिंदीफेसबुक मैसेंजर चैटिंग एक्सपीरिएंस को मजेदार बनाने के लिए आए दिन कोई न कोई फीचर पेश कर रहा है, ऐसे में एक बार फिर मैसेंजर ने वॉट्सऐप की तरह मार्क करके रिप्लाइ करने वाले फीचर को रोलआउट कर दिया है. सीधे शब्दों में कहें तो अब मैसेंजर का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स किसी का भी रिप्लाई मार्क कर के दे सकते हैं. फिलहाल आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह फीचर.
Read more »
