ट्रंप सरकार ने व्हाइट हाउस के बगल में क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा स्थापित की है, जो 2020 में प्रदर्शनकारियों ने गिरा दी थी. अमेरिकी समाज इस मुद्दे पर विभाजित है, जहां कुछ कोलंबस को गौरव मानते हैं और कुछ उनके विरासत का विरोध करते हैं.
मिडिल-ईस्ट में जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक और विवादित कदम उठाया है. ट्रंप सरकार ने व्हाइट हाउस के बगल में स्थित 'आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्डिंग' के परिसर में क्रिस्टोफर कोलंबस का स्टैचू लगाया है.
और पढ़ेंये प्रतिमा उस मूल मूर्ति की रेप्लिका है, जिसे 2020 में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाल्टीमोर के बंदरगाह में फेंक दिया था. अब क्रिस्टोफर कोलंबस को सम्मान देने के लिए ट्रंप सरकार ने इसे फिर से लगाया है.राष्ट्रपति ट्रंप कोलंबस को 1492 के उस मिशन के नेता के रूप में देखते हैं, जिसे अमेरिका में यूरोपीय उपनिवेशवाद और आधुनिक आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था की अनौपचारिक शुरुआत माना जाता है. व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'इस व्हाइट हाउस में, क्रिस्टोफर कोलंबस एक हीरो हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ये कोशिश करेंगे कि आने वाली पीढ़ियों तक उनका इसी तरह सम्मान किया जाए.'संगमरमर से बनी इस नई मूर्ति को मैरीलैंड के मूर्तिकार विल हेम्सली ने तैयार किया है. 'इटालियन अमेरिकन ऑर्गेनाइजेशन यूनाइटेड' के अध्यक्ष जॉन पिका ने कहा, 'हम खुश हैं कि प्रतिमा को एक ऐसी जगह मिल गई है जहां वो शांति से चमक सकेगी और सुरक्षित रहेगी.' इस संगठन ने प्रतिमा को व्हाइट हाउस के पास लगाने के लिए संघीय सरकार को कर्ज पर दिया है. Advertisement 6 साल पहले मचा था बवाल4 जुलाई 2020 को जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भड़के गुस्से के दौरान मूल प्रतिमा को प्रदर्शनकारियों ने बाल्टीमोर के इनर हार्बर में फेंक दिया था. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इतालवी खोजकर्ता अमेरिका के मूल निवासियों के नरसंहार और शोषण के लिए जिम्मेदार था. यह भी पढ़ें: 'बाइज्जत बरी' हुए क्रिस्टोफर कोलंबस, नहीं लाए थे अमेरिका में AIDS जैसी ये बीमारी! अमेरिका में प्रतिमाओं और इतिहास को लेकर समाज बंटा हुआ है. आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका की लगभग 18% आबादी लातिनी या हिस्पैनिक है और करीब 1.1% लोग अमेरिकी भारतीय हैं, जो अक्सर कोलंबस की विरासत का विरोध करते हैं. वहीं, करीब 1.6 करोड़ इतालवी-अमेरिकी कोलंबस को अपने गौरव के रूप में देखते हैं. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Christopher Columbus Statue White House Middle East Conflict American History Social Controversy Italian American Organization Baltimore Protests Statue Restoration US Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘ईरान-अजरबैजान बॉर्डर पर फंसे, धमाकों में रात काटनी मुश्किल‘: इंडियन स्टूडेंट्स बोले- 1.5 लाख का टिकिट बेका...US-Israel war on Iran; Indian Student Evacuation Plan Update| Middle East War
Read more »
US-Israel-Iran War News Live Updates: 'कलंक की तरह...', मिडिल ईस्ट जंग पर बोले पोप लियोUS-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के तीन हफ्ते पूरे हो गए हैं. 28 फरवरी को शुरू हुए इस भीषण संघर्ष ने अब तक भारी तबाही मचाई है, जिसमें ईरान में हजारों और अमेरिका-इजरायल पक्ष के सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. इस युद्ध के कारण दुनिया भर में गैस और तेल की आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह बाधित हुई है.
Read more »
युद्ध के बीच ट्रंप-नेतन्याहू से बोले पहलवी: ईरान इस्लामी गणराज्य नहीं, मौजूदा शासन को उखाड़ फेंके इस्राइल-USईरान के निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ईरान इस्लामिक गणराज्य नहीं हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान में मौजूदा शासन को
Read more »
US-ईरान युद्ध: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगाया 20 मिलियन डॉलर का टोलअमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 20 मिलियन डॉलर का टोल लगाने का एलान किया है। ईरान का कहना है कि यह उसका अधिकार है, और इस कदम से वैश्विक शिपिंग मार्ग पर नियंत्रण दिखाया जाएगा। ईरान ने पहले भी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी थी।
Read more »
The Bonus Market Update: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1556 अंक गिरा, US डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93.80 के पारभारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,555.62 अंक गिरकर 72,977.34 पर आ गया; निफ्टी 479.95 अंक गिरकर 22,634.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर विमान और ट्रक की टक्कर, कई लोग घायलDainik Bhaskar Breaking News and Top Stories. Follow US China Pakistan Russia Ukraine Sri Lanka Australia, International Latest News, Photos, Videos and Updates
Read more »
