फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कह दिया है कि उनका देश फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने जा रहा है. उनकी इस घोषणा से जी7 का फ्रांस का सहयोगी अमेरिका बेहद नाराज हुआ है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी फ्रांस के फैसले पर आपत्ति जताई है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश फिलिस्तीन के एक देश के रूप में मान्यता देने जा रहा है. उन्होंने कहा है कि इसी साल सितंबर के महीने में फ्रांस आधिकारिक रूप से फिलिस्तीन को मान्यता देगा.
फ्रांस जी7 समूह का पहला देश होगा जो फिलिस्तीन को मान्यता देगा. फ्रांस के इस फैसले का जहां सऊदी अरब स्वागत कर रहा है वहीं, फ्रांस का सहयोगी अमेरिका इससे बेहद नाराज है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी फ्रांस के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है. Advertisementफ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक घोषणा में कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.मैक्रों ने लिखा, 'मध्य पूर्व में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रति अपनी ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के तहत मैंने फैसला लिया है कि फ्रांस फिलिस्तीन राष्ट्र को मान्यता देगा. हमें हमास के विसैन्यीकरण की भी गारंटी देनी होगी और गाजा को सुरक्षित करना होगा, उसे फिर से बनाना होगा. अंततः, हमें फिलिस्तीन राष्ट्र का निर्माण करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि इसके विसैन्यीकरण को स्वीकार करके और इजरायल को पूर्ण मान्यता देकर, यह मध्य पूर्व में सभी की सुरक्षा में योगदान दे. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.'Consistent with its historic commitment to a just and lasting peace in the Middle East, I have decided that France will recognize the State of Palestine.I will make this solemn announcement before the United Nations General Assembly this coming September.… pic.twitter.com/VTSVGVH41I— Emmanuel Macron July 24, 2025फिलिस्तीन को मान्यता देने के मैक्रों की घोषणा का फिलिस्तीनी अधिकारियों ने स्वागत किया है. फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के डिप्टी हुसैल अल-शेख ने कहा, 'यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति फ्रांस की प्रतिबद्धता, फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार और फिलिस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के लिए उसके समर्थन को दिखाती है.' Advertisement मैक्रों से नाराज अमेरिका, भड़के नेतन्याहूराष्ट्रपति मैक्रों की घोषणा पर अमेरिका ने नाराजगी जताई है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में इमैनुएल मैक्रों के फैसले पर नारागजगी जताते हुए लिखा है, 'अमेरिका इमैनुएल मैक्रों के उस फैसले को मजबूती से खारिज करता है जिसमें वो यूएन महासभा में फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की योजना बना रहे हैं. यह लापरवाही भरा फैसला हमास के प्रोपेगैंडा को बढ़ाएगा और शांति को नुकसान पहुंचाएगा. यह 7 अक्टूबर के पीड़ितों के मुंह पर एक तमाचा है.'The United States strongly rejects @EmmanuelMacron’s plan to recognize a Palestinian state at the @UN general assembly.This reckless decision only serves Hamas propaganda and sets back peace. It is a slap in the face to the victims of October 7th.— Secretary Marco Rubio July 25, 20257 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था जिसमें 1,200 से अधिक लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग बंधक बना लिए गए थे. इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा में सैन्य हमले शुरू किए जिससे गाजा तहस-नहस हो गया है और वहां के लाखों लोग विस्थापित हुए हैं, हजारों की जान गई है.इजरायल फिलिस्तीन मुद्दे को सुलझाने के लिए टू स्टेट सॉल्यूशन यानी फिलिस्तीनियों के लिए एक अलग देश का हमेशा से विरोध करता आया है और अब जब फ्रांस फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने जा रहा है तो इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू इस पर भड़क गए हैं. Advertisement नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा है, 'हम 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद तेल अवीव के पास एक फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने के राष्ट्रपति मैक्रों के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं. इस तरह के कदम से आतंक को बढ़ावा मिलता है और गाजा की तरह एक और ईरानी प्रॉक्सी स्टेट बनने का खतरा पैदा होता है. इन हालात में एक फिलिस्तीनी राष्ट्र, इजरायल के विनाश का एक लॉन्च पैड होगा, न कि उसके साथ शांति से रहने वाला कोई देश. मैं साफ कर दूं कि फिलिस्तीनी इजरायल के साथ एक देश नहीं चाहते बल्कि वे इजरायल को हटाकर एक देश चाहते हैं.'फिलिस्तीन को फिलहाल संयुक्त राष्ट्र के 193 देशों में से 140 देशों ने मान्यता दे दी है. इन देशों में स्पेन, आयरलैंड जैसे कुछ यूरोपीय देश भी शामिल हैं. लेकिन इजरायल के मुख्य सहयोगी अमेरिका और उसके सहयोगियों जैसे ब्रिटेन आदि ने अभी तक फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता नहीं दी है.लेकिन फ्रांस की घोषणा के साथ ही ब्रिटेन पर भी फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने का दबाव बढ़ रहा है. शुक्रवार को ब्रिटेन की विदेश नीति पर नजर रखने वाली समिति फॉरेन अफेयर्स कमिटी के सांसदों ने मांग की कि फिलिस्तीनी राष्ट्र को तुरंत मान्यता दी जानी चाहिए. Advertisement सऊदी अरब ने की सराहनाफिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने के फ्रांस के फैसले का इस्लामिक देश सऊदी अरब ने स्वागत किया है. सऊदी विदेश मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, 'सऊदी अरब इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना करता है.यह फैसला फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार और 1967 की सीमाओं पर पूर्वी येरुशलम को अपनी राजधानी बनाकर फिलिस्तीनी राष्ट्र स्थापित करने के अधिकार पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम सहमति की पुष्टि करता है.'बयान में कहा गया कि सऊदी अरब उन देशों से भी आह्वान करता है, जिन्होंने अभी तक फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता नहीं दी है कि वे भी ऐसा ही कदम उठाएं. सऊदी अरब ने बार-बार फिलिस्तीनियों के लिए एक स्वतंत्र राष्ट्र के निर्माण का आह्वान किया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Israel Palestine Israel Saudi Arabia Saudi Arabia On France Recognising Palestine France On Palestine State Israel Palestine Controversy Emmanuel Macron Macron On Palestine State G7 Marco Rubio America On Palestine State Britain Britain On Palestine State
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel-Hamas War: फलस्तीनियों की मौत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बेंजामिन नेतन्याहू को फिर से सुनाई खरी-खोटीAsaduddin Owaisi Criticizes Benjamin Netanyahu on Israel-Hamas War देश Israel-Hamas War: फलस्तीनियों की मौत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बेंजामिन नेतन्याहू को फिर से सुनाई खरी-खोटी
Read more »
विदेश मंत्री जयशंकर का US दौरा: समकक्ष रुबियो और रक्षा मंत्री हेगसेथ से की मुलाकात; द्विपक्षीय मुद्दों पर बातअमेरिका दौरे पर गए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात की। दोनों के बीच अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से बातें हुईं। WATCH | Washington, DC | US
Read more »
मुस्लिम दुनिया के सिर पर हजारों बेगुनाहों के खून का बोझ... इस्लामिक देशों पर भड़का हमास, इजरायल पर लगाया बड़ा आरोपहमास ने इजरायल पर युद्धविराम को विफल करने का आरोप लगाया है। साथ ही अरब और इस्लामिक दुनिया पर भी फिलिस्तीन का साथ ना देने के लिए अपना गुस्सा निकाला है।
Read more »
क्या सऊदी अरब पर चलेगा चीन का राज? अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन, जानें भारत-पाकिस्तान संघर्ष से क्या कनेक्शनचीन ने अमेरिका के करीबी दोस्त सऊदी अरब पर डोरे डालने शुरू कर दिया है। उसने सऊदी अरब को कई हथियारों का ऑफर दिया है, जो अमेरिका की तुलना में सस्ते और बिना किसी शर्त के साथ मिलेंगे। सऊदी अरब भी अमेरिका से अपनी निर्भरता कम करने पर काम कर रहा है।
Read more »
फ़लस्तीन को राष्ट्र का दर्जा देने के फ़्रांस के फ़ैसले पर अमेरिका की तीखी प्रतिक्रियाअमेरिका ने फ़लस्तीन को लेकर फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के फ़ैसले को 'सख़्ती से ख़ारिज' कर दिया है.
Read more »
फ्रांस के एक ऐलान पर भड़का अमेरिका, फिलिस्तीन को मान्यता..7 अक्टूबर के पीड़ितों पर तमाचा!Palestine News: फ्रांस की इस पहल से यूरोप के अन्य देश भी इसी राह पर चल सकते हैं. जिससे इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और बढ़ेगा. उधर इस फैसले से इजरायल और अमेरिका दोनों नाराज हो गए हैं.
Read more »
