Pakistan Balochistan News: मीर यार बलूच ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वे फिलिस्तीन पर चिंता जताते हैं, लेकिन बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन को छुपाते हैं.
क्वेटा. बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे फिलिस्तीनी जनता की दुर्दशा पर तो दुनिया के सामने चिंता जताते हैं, लेकिन अपने ही देश में बलूचिस्तान के लोगों के खिलाफ जारी “क्रूर आतंकवाद” और दशकों से चल रहे युद्ध को छुपाते हैं.
मीर यार बलूच ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान न्याय, मानवाधिकार और फिलिस्तीनियों के मुद्दे पर दुनिया को भाषण देता है, लेकिन बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है. उनकी यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब प्रधानमंत्री शरीफ ने सोशल मीडिया पर इजरायली कैबिनेट द्वारा गाजा सिटी पर कब्जे की योजना को अवैध और गैरकानूनी करार देते हुए निंदा की. मीर ने एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान की कपटपूर्ण नीति साफ है. यह फिलिस्तीनियों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाता है, जबकि बलूच जनता की स्वतंत्रता की लड़ाई को बर्बरता और आतंकवाद के जरिए कुचल रहा है. अगर इस्लामाबाद को सच में स्वतंत्रता, न्याय और मानवाधिकारों पर विश्वास है, तो उसे पहले बलूचिस्तान पर अपना अवैध कब्जा खत्म करना चाहिए और बलूच जनता को शांति से अपना भविष्य तय करने देना चाहिए.” मानवाधिकार कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की “कब्जे वाली सेनाएं” वही अपराध कर रही हैं, जिनका वह इजरायल पर आरोप लगाता है, जैसे पूरे गांवों का जबरन विस्थापन, सुनियोजित दमन, फर्जी मुठभेड़ों में हत्याएं, नागरिक इलाकों पर हवाई बमबारी, बड़े पैमाने पर जबरन गुमशुदगी, सांस्कृतिक पहचान का मिटाना और रोज़गार के साधनों का नष्ट करना. उन्होंने कहा, “जिस तरह पाकिस्तान गाजा में ‘अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप’ की मांग करता है, उसी तरह उसने बलूचिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठनों, पत्रकारों और मानवाधिकार पर्यवेक्षकों से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया है. यहां न विदेशी सहायता की अनुमति है, न संयुक्त राष्ट्र की जांच टीमों को आने दिया जाता है और न ही कोई स्वतंत्र मानवीय मदद पीड़ितों तक पहुंच पाती है.” मीर ने दावा किया कि बलूचिस्तान के लाखों लोगों को इंटरनेट सेवा से वंचित कर दिया गया है और पाकिस्तान की सेना ने इस पर अवैध आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि दुनिया को पाकिस्तान के फिलिस्तीन मुद्दे पर नैतिक रुख को एक छलावे के रूप में पहचानना चाहिए, जो बलूचिस्तान में उसके अपने ‘युद्ध अपराधों’ से ध्यान भटकाने का प्रयास है. जैसे वह गाजा के निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा की बात करता है, वैसे ही बलूचिस्तान के लोगों के लिए भी यह आवाज उठनी चाहिए, जो सात दशक से अधिक समय से सैन्य दमन झेल रहे हैं.
Balochistan News Pakistan Crocodile Tears Palestine Baloch Activist Mir Yar Baloch Shehbaz Sharif Pakistan PM Shehbaz Sharif Pakistan Army News Balochistan Latest News पाकिस्तान न्यूज बलूचिस्तान न्यूज पाकिस्तान मगरमच्छ के आंसू पाकिस्तान फिलिस्तीन बलूच कार्यकर्ता मीर यार बलूच शहबाज शरीफ पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ पाकिस्तान सेना न्यूज बलूचिस्तान लेटेस्ट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आक्रमण के लिए नहीं आत्मरक्षा के लिए हैं परमाणु कार्यक्रम..., न्यूक्लियर पावर की धमकी देने वाला PAK अब क्यों बिलबिलाया?Shehbaz Sharif On Pakistan Nuclear Programme: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर एक बयान दिया है.
Read more »
बलूचिस्तान कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं होगा... असीम मुनीर की फौज को कौन दे रहा मुंह पर चुनौती?Pakistan Balochistan Conflict: बलूच नेशनल मूवमेंट ने 'ऑपरेशन बाम' शुरू किया है, जिसके तहत बलूचिस्तान को पाकिस्तान से मुक्त कराने के लिए पाकिस्तानी सेना पर हमले किए जा रहे हैं।
Read more »
पी एम मोदी के आगे शहबाज ने फिर मांगी भीखपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक बार फिर कहा कि उनका देश भारत के साथ सभी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA: दहशतगर्द मसूद अजहर साहब रो रहे थे... संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर ये क्या बोल गए ललन सिंहDNA Analysis: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Read more »
पाकिस्तान ने इसराइली मंत्री के अल-अक्सा मस्जिद जाने पर निंदा कीपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इसराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतेमार बेन-ग्वेर की यरूशलम में मौजूद अल-अक्सा मस्जिद की यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है.
Read more »
भाई कहती थी... पाकिस्तानी क्रिकेटर की 10 साल छोटी बेगम हैं सगी मौसी की बेटीतमन्ना भाटिया के इंटरव्यू में नाम आने के बाद अब्दुल रज्जाक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनसे शादी की अफवाहों पर भारतीय एक्ट्रेस ने बड़ा बयान दिया था।
Read more »
