By 2050, nearly half of the world may need glasses. बच्चों में मायोपिया क्यों बढ़ रहा है?
लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, 2050 तक दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी को चश्मा लगना पड़ सकता है। भारत में भी स्थिति चिंताजनक है। पिछले चार दशकों में 5 से 15 साल के बच्चों में मायोपिया के मामले 7.
5% तक बढ़ गए हैं। गांवों में भी पिछले एक दशक में ये 4.6% से 6.8% हो गया है। एक साल में ही 5-15 साल के स्कूली बच्चों में 49% मायोपिया केस बढ़ गए। पूरी दुनिया में साल 2023 में 35.8% बच्चों और किशोरों को मायोपिया था, ये मामले बढ़कर 2050 तक 39% से ज्यादा हो सकते हैं। बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम इसका बड़ा कारण है। अगर अभी ध्यान न दिया गया तो ये आंकड़े अनुमान से ज्यादा हो सकते हैं, क्योंकि स्क्रीन के साइड इफेक्ट्स अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं।मायोपिया आंखों की ऐसी समस्या है, जिसमें दूर की चीजें धुंधली दिखने लगती हैं। हालांकि, पास की चीजें साफ नजर आती हैं। इसे शॉर्ट-साइटेडनेस या निकट दृष्टि दोष कहते हैं। ऐसा आंख की संरचना में बदलाव से होता है। बच्चों में ये आमतौर पर 6-14 साल की उम्र में शुरू होता है और 20 साल तक बढ़ सकता है। पहले ये समस्या टीनएज में ज्यादा होती थी, लेकिन अब 5-10 साल के छोटे बच्चों में भी केस बढ़ रहे हैं। अगर इसे शुरुआत में ही कंट्रोल न किया जाए तो ये हाई मायोपिया बन सकता है, जो आंखों के लिए खतरनाक है।बच्चों में क्यों बढ़ रहा है मायोपिया? आजकल बच्चे स्क्रीन से चिपके रहते हैं। स्कूल में स्मार्ट बोर्ड, घर में मोबाइल-टीवी और होमवर्क के लिए लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं। हफ्ते में 7 घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम वाले दिल्ली के स्कूली बच्चों में मायोपिया का खतरा तीन गुना ज्यादा है। कंप्यूटर और वीडियो गेम इस्तेमाल करने वाले बच्चों में मायोपिया की दर 28.8% है। शहरों में बच्चे घर में ज्यादा समय बिताते हैं। उनका बाहर खेलना कम हो गया है, जिससे धूप और प्राकृतिक रोशनी कम मिलती है। बाहर समय बिताने से रेटिना में डोपामिन रिलीज होता है, जो आंखों की ग्रोथ को कंट्रोल करता है। लेकिन स्क्रीन टाइम बढ़ने से ये बैलेंस बिगड़ जाता है। भारत में शहरीकरण इसका बड़ा कारण है- शहरों में बच्चों में मायोपिया के केस ज्यादा है।जेनेटिक्स भी रोल प्ले करता है। अगर माता-पिता में से किसी को मायोपिया है, तो बच्चे का रिस्क बढ़ जाता है। लेकिन पर्यावरणीय फैक्टर ज्यादा प्रभावी हैं। हमारे पूर्वजों की जीवनशैली यानी बाहर घूमना- फिरना, आंखों को स्वस्थ रखती थी। लेकिन आज की जेनरेशन स्क्रीन पर निर्भर है, जो अगली पीढ़ी को और प्रभावित करेगी।मायोपिया किसी को भी हो सकता है, लेकिन बच्चों और किशोरों को ज्यादा खतरा है। 6-20 साल की उम्र में आंखें डेवलप हो रही होती हैं। इसलिए इस उम्र में प्रभाव भी ज्यादा पड़ता है। कम उम्र में शुरू होने वाला मायोपिया तेजी से बढ़ता है। अगर किसी बच्चे को 10 साल से पहले मायोपिया हो जाए तो हाई मायोपिया का रिस्क ज्यादा होता है। डायबिटिक बच्चों में भी ये बढ़ सकता है। ज्यादा विजुअल स्ट्रेस, जैसे कंप्यूटर पर लगातार काम, टेम्परेरी मायोपिया पैदा कर सकता है, जो स्थायी बन जाता है। घर से बाहर कम निकलना एक बड़ा फैक्टर है। जो बच्चे बाहर कम खेलते हैं, उन्हें रिस्क ज्यादा होता है।बचपन में मायोपिया ज्यादा प्रभाव नहीं दिखाता, लेकिन उम्र बढ़ने पर गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हाई मायोपिया से रेटिनल डिटैचमेंट, ग्लूकोमा, कैटरेक्ट और मायोपिक मैकुलोपैथी हो सकती है, जो अंधेपन का कारण बन सकती है। विकासशील देशों में मायोपिया प्रिवेंटिव ब्लाइंडनेस का बड़ा कारण है। हर 1 डायोप्टर बढ़ने से मायोपिक मैकुलोपैथी का रिस्क 67% बढ़ता है। ये बच्चों की क्वालिटी लाइफ प्रभावित करता है। पढ़ाई में दिक्कत, खेलकूद में असुविधा, आत्मविश्वास कम होता है। चश्मे, लेंस, ट्रीटमेंट का आर्थिक बोझ भी पड़ता है। वैश्विक स्तर पर मायोपिया से प्रोडक्टिविटी लॉस 244 बिलियन डॉलर है। अगर इसे समय पर कंट्रोल किया जाए तो 40% रिस्क कम हो सकता है।ज्यादातर बच्चों में लक्षण साइलेंट होते हैं। इसलिए रेगुलर आई चेकअप जरूरी होता है। 9-11 साल में पहला टेस्ट कराएं। अगर फैमिली हिस्ट्री हो तो 2 साल से शुरू।विजुअल एक्यूटी, रिफ्रैक्शन, प्यूपिल एग्जाम, आई मूवमेंट, आई प्रेशर। डॉक्टर चश्मा या लेंस सजेस्ट करते हैं।घबराएं नहीं, मायोपिया कंट्रोल हो सकता है। मायोपिया कंट्रोल के लिए स्पेशल स्पैक्टेकल लेंस, सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस, ऑर्थो-के लेंस, एट्रोपाइन आई ड्रॉप्स ले सकते हैं। ये प्रोग्रेशन को स्लो करते हैं। छोटे बच्चों में ये बेहद जरूरी है। लाइफस्टाइल बदलाव: स्क्रीन टाइम कम करें। 20-20-20 रूल फॉलो- हर 20 मिनट में 20 सेकंड ब्रेक, 20 फीट दूर देखें। रोज 90 मिनट बाहर खेलें। विटामिन A और C रिच फूड- फल, सब्जियां, ओमेगा-3। धूम्रपान से दूर रहें।ज्यादा स्क्रीन टाइम, कम आउटडोर एक्टिविटी और शहरीकरण से मायोपिया बढ़ रहा है। हर साल लगभग 49% बच्चों में मायोपिया के केस सामने आ रहे हैं।ये खबर भी पढ़िए फिजिकल हेल्थ- प्रेमानंद महाराज 19 साल से डायलिसिस पर:जानें क्या है ये मेडिकल प्रोसेस, कैसे काम करती है, हर जरूरी सवाल का जवाब प्रेमानंद महाराज को 2006 से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज है। इसके कारण उन्हें लगभग 19 साल से डायलिसिस की जरूरत पड़ रही है।मीठे के साथ खाएं फाइबर-प्रोटीन, इन 14 सावधानियों से नहीं होगा शुगर स्पाइकजानें क्या है ये मेडिकल प्रोसेस, कैसे काम करती है, हर जरूरी सवाल का जवाबदुनिया के 23% लोगों को बूनियन डिजीज, पुरुषों से ज्यादा रिस्क महिलाओं कोबच्चों की फूड हैबिट पर ध्यान दें, पिज्जा, बर्गर, नूडल्स, चिप्स, चॉकलेट न खिलाएंनर्मदापुरम में रात में गुलाबी ठंड का अहसासजैसलमेर में दिन में गर्मी, रात में हल्की सर्दीदिवाली पर NCR में जहरीली हवा से धुएं जैसा मौसमठंड से मौतों में अमृतसर देश में पहले स्थान परपंजाब में बाढ़ से मिट्टी का स्वरूप बदला
Myopia Causes Myopia Prevention 2050 Glasses Trend Eye Health Kids Vision Problems
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2050 में कैसा होगा मंगल ग्रह? इंसानों का रहन-सहन देख आंखों पर नहीं होगा भरोसा, AI ने बनाई तस्वीरेंदुनिया में तकनीक तेजी के साथ विकसित हो रही है. हर दिन वैज्ञानिक नई-नई खोजों में लगे हुए हैं. 2050 तक दुनिया में कई तरह के बदलाव आ सकते हैं.
Read more »
एनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग पॉलिसी मंजूर, 2050 तक 50 हजार करोड़ निवेश और 2 लाख रोजगार का लक्ष्यएनीमेशन, विज़ुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी (AVGC-XR) नीति-2025 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। सरकार का मानना है कि अगले 20 साल में इस नीति के चलते राज्य में करीब 50,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और करीब 2 लाख नए रोजगार पैदा...
Read more »
दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर, चीन-भारत की दो-दो सिटी, पहला नाम चौंका देगासंयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार फिलहाल वैश्विक जनसंख्या 8.2 अरब है, जो 2050 तक बढ़कर 9.
Read more »
ಚಿನ್ನ ಖರೀದಿಸಿ ಕೂಡಿಡುವ ಮುನ್ನ ಲಾಭ-ನಷ್ಟದ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿದುಕೊಳ್ಳಿ..! ಇಂದಿನ 1 ಕೆಜಿ ಚಿನ್ನದ ದರ 2050 ಕ್ಕೆ ಎಷ್ಟಿರುತ್ತೆ ಗೊತ್ತಾ..? ಹೂಡಿಕೆಗೂ ಮುನ್ನ ಎಚ್ಚರ!Gold Price 2050: ಚಿನ್ನ ಹೂಡಿಕೆ ಎಂದರೆ ಭದ್ರತೆ ಮತ್ತು ಲಾಭದ ನಿರೀಕ್ಷೆ. ಆದರೆ, 1 ಕೆಜಿ ಚಿನ್ನವನ್ನು ಇಂದು ಖರೀದಿಸಿದರೆ 2050 ರ ವೇಳೆಗೆ ಅದರ ಮೌಲ್ಯ ಎಷ್ಟು ಆಗಬಹುದು ಎಂದು ತಿಳಿಯುವುದು ಹೂಡಿಕೆದಾರರಿಗಾಗಿ ಕುತೂಹಲದ ವಿಷಯ.
Read more »
2050 Gold Rate: ఈరోజు బంగారం కొంటే 2050 నాటికి గోల్డ్ రేటు ఎంత ఉంటుందో తెలుసా?Gold Rate 2050 In India: పెట్టుబడిదారులకు బంగారం ఎల్లప్పుడూ నమ్మదగిన ఎంపిక. ఆర్థిక అనిశ్చితి కాలంలో, బంగారం సురక్షితమైన పెట్టుబడిగా పరిగణిస్తారు. అందువల్ల మీరు ఈ రోజు బంగారం కొనుగోలు చేస్తే, 2050 నాటికి దాని విలువ ఎంత ఉంటుంది?
Read more »
'2050 तक सबसे आगे निकल जाएगा भारत', तेल खपत पर ब्रिटिश पेट्रोलियम का बड़ा दावा; यहां चीन से भी तेज है रफ्तारBritish Petroleum की नई रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत की तेल खपत सभी देशों से आगे निकल जाएगी और यह अकेले वैश्विक ऊर्जा उपयोग का 12 हिस्सा बन जाएगा। बीपी के चीफ इकोनॉमिस्ट स्पेंसर डेल के मुताबिक बिजली की हिस्सेदारी भी 2023 के 20 से बढ़कर 2050 में 30-50 के बीच रहने की उम्मीद है। भारत की ऊर्जा खपत की रफ्तार चीन से भी तेज मानी जा रही...
Read more »
