फ़ोनीः ओडीशा के पुरी तट से महज़ 60 किलोमीटर दूर है तूफ़ान

United States News News

फ़ोनीः ओडीशा के पुरी तट से महज़ 60 किलोमीटर दूर है तूफ़ान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

मौसम विभाग के मुताबिक़ शुक्रवार सुबह तट से टकरा सकता है चक्रवाती तूफ़ान. सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लाखों लोग. उड़ानें और ट्रेन रद्द

मौसम विभाग के अनुसार तूफ़ान के तट से टकराने की प्रक्रिया सुबह शुरू होगी और दोपहर के 12 बजे तक चल सकती है. तूफ़ान के तट से टकराने के समय हवा की गति 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है और समुद्र में क़रीब डेढ़ मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं.

पुरी के क़रीब तट से टकराने के बाद ये तूफ़ान तटीय ओडिशा के खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाडा, जाजपुर, भद्रक और बालेश्वर ज़िलों के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा और फिर बांग्लादेश का रुख़ करेगा. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज़मीन के संपर्क में आने के बाद तूफ़ान की तीव्रता कम होगी .मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफ़ान फोनी के असर से रायगड़ा, गंजाम, गजपति, कंधमाल, नयागढ़, में भी भारी बारिश हो सकती है . अधिकारियों का कहना है कि तूफ़ान के असर से पुरी सहित पूरे तटीय ओडिशा में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश होगी और तेज़ हवाएं चलेंगी. भुवनेश्वर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक एच. के. विश्वास ने बताया कि दक्षिणी तट पर गंजाम से लेकर उत्तरी तट में बालेश्वर तक विस्तृत इलाक़े में 200 से 250 मिलीमीटर तक बारिश होगी . कुछ स्थानों पर 300 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश हो सकती है . बारिश और तेज़ हवा के कारण पेड़ गिर सकते हैं जिससे सड़क और संचार माध्यम को नुक़सान हो सकता है. तटीय ओडिशा के अधिकांश इलाक़ों में गुरुवार दोपहर से ही बारिश हो रही है.ओडिशा सरकार ने 'जीरो केजुएलटी' यानी जनहानि को पूरी तरह रोकने के लक्ष्य के साथ राज्य के 480 किलोमीटर लंबे तट के किनारे कच्चे मकान में रहनेवाले 11 लाख से भी अधिक लोगों को गुरुवार शाम तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी. लेकिन कई स्थान पर लोग अपने मकान छोड़कर जाने के लिए तैयार नहीं हुए और देर रात तक उन्हें मनाने की कोशिशें जारी रहीं. रात दो बजे तक क़रीब दस लाख से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जा चुका है. विशेष राहत आयुक्त विष्णुपद सेठी ने गुरुवार शाम को बताया कि स्थानांतरित लोगों को तट पर बने क़रीब 900 'साइक्लोन शेल्टर' और अन्य पक्के मकानों में ठहराया गया है . सेठी ने कहा,"हर शेल्टर में खाद्य सामग्री, पीने का पानी और अन्य ज़रुरी सामान रखे गए हैं और 50 स्वयंसेवी तैनात किए गए हैं ."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?वाराणसी से प्रियंका गांधी को न उताकर क्या कांग्रेस ने बीजेपी का नुकसान कर दिया है?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के न लड़ने के पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं. खबरों के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को संयुक्त उम्मीदवार मानने इनकार कर दिया. लेकिन इन खबरों के बीच सीटों के अंकगणित पर ध्यान दें तो मामला कुछ और ही नजर आता है. उत्तर प्रदेश की जमीनी रिपोर्ट के मुताबिक सपा और बसपा के गठबंधन ने बीजेपी के लिए अच्छी खासी चुनौती खड़ी कर दी है. कई सीटें ऐसी हैं जहां पर दोनों पार्टियों का वोट बैंक बीजेपी से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कोशिश है कि दोनों पार्टियों के इस जातिगत गठजोड़ को काटने के लिए पूरे चुनाव को मोदी बनाम अन्य बना दिया जाए. इसलिए हर रैली में बीजेपी के नेता यही बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हर सीट पर पीएम मोदी ही चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन प्रियंका के आने और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस थोड़ा मजबूत होने से उत्तर प्रदेश की जंग त्रिकोणीय होती दिखाई दे रही है. इसका फायदा बीजेपी उठा सकती है.
Read more »

Realme के एक नए फोन के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से है लैसRealme के एक नए फोन के बारे में मिली जानकारी, दो रियर कैमरे से है लैसRealme RMX1901 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना (TENAA) पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि जल्द रियलमी (Realme) का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।
Read more »

हल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakहल्ला बोल: 'विकास' सिर्फ बहाना है, वोट जाति से पाना है! Is caste politics, going to impact results of LS election? - Halla Bol AajTakचुनाव भी गजब चीज है, सालों साल से हर साल हो रहे हैं, हर बार शुरुआत विकास और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों से होती है, लेकिन खत्म होते ये मुद्दे जाने कहां दफ्न हो जाते हैं, और नेताओँ की जुबान जाति और धर्म की उसी रटी रटाई जुमलेबाजियों पर उतारू हो जाती है, जिसे असल वोट मंत्र माना जाता है. इस बार भी वही हो रहा है. दहकते और भड़कते राष्ट्रवाद के साथ शुरु हुए लोकसभा चुनाव जाति के महापड़ाव पर आ पहुंचे हैं.  विकास और फिर राष्ट्रवाद के नाम पर शुरू हुई चुनावी जंग, चौथे चरण के चुनाव के ठीक पहले जात-पात की गलियों में घुस चुकी है. हिंदुस्तान के संविधान में जाति और धर्म के नाम वोट मांगने की इजाजत तो नहीं है, लेकिन समझदार को इशारा काफी होता है, इसी तर्ज पर विपक्षी पार्टियां पीएम के उस बयान पर आगबबूला हैं, जिसमें उन्होंने खुद को अतिपिछड़ा बताया था. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »

ओडिशा तट से शुक्रवार को टकराएगा 'फानी', 205 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, Cyclone Fani may cross Odisha on Friday odisha, andhra pradesh and west bengal put on alert– News18 Hindiओडिशा तट से शुक्रवार को टकराएगा 'फानी', 205 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, Cyclone Fani may cross Odisha on Friday odisha, andhra pradesh and west bengal put on alert– News18 Hindiइस दौरान करीब 175-185 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.
Read more »

Cyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परCyclone Fani: 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद हो सकता है सबसे खतरनाक, हवा की रफ्तार हो सकती है 175 kmph, सेना अलर्ट परभीषण चक्रवाती तूफान फोनी (Cyclone Fani) के शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे हजारों लोगों को सुरक्षित इलाके में पहुंचाया गया है. संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेडब्ल्यूटीसी) की तरफ से जारी नवीनतम पूर्वानुमान के मुताबिक 1999 के सुपर साइक्लोन के बाद फोनी सबसे खतरनाक चक्रवात माना जा रहा है, जिसके तीन मई को दोपहर बाद जगन्नाथ पुरी से गुजरने की आशंका है और इस दौरान हवा की रफ्तार 175 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रहने की उम्मीद है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर पुरी से करीब 660 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित तूफान ओडिशा तट की तरफ अभी 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है.
Read more »

ओडिशा : तेज़ी से तट की तरफ बढ़ रहा है तूफ़ान फोनीओडिशा : तेज़ी से तट की तरफ बढ़ रहा है तूफ़ान फोनीमौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8 बजे तट से टकरा सकता है चक्रवाती तूफ़ान. सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए लाखों लोग. उड़ानें और ट्रेन रद्द
Read more »

ओडिशा के तट से 80 km दूर ‘फानी’, चपेट में 10 हजार गांव, भुवनेश्वर-कोलकता एयरपोर्ट बंद– News18 हिंदीओडिशा के तट से 80 km दूर ‘फानी’, चपेट में 10 हजार गांव, भुवनेश्वर-कोलकता एयरपोर्ट बंद– News18 हिंदीचक्रवाती तूफान फानी ओडिशा की तट की तरफ बढ़ रहा है. फिलहाल खबर है कि फानी ने रफ्तार पकड़ ली है और इसकी रफ्तार बढ़कर 16 किलोमीटर प्रति घंटा हो चली है. फानी के शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट से टकराने की संभावना थी, लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सुबह 8-10 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर पहुंच सकता है. चक्रवात से ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के भी प्रभावित होने की संभावना है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:28:52