पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे फरीदाबाद आना है और वह रास्ता नहीं जानता, इसलिए उसे सही स्थान पर पहुंचने के लिए तुरंत पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की जरूरत है.
हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को भारतीय पुलिस सेवा का अधिकारी बन पुलिस विभाग से एस्कॉर्ट वाहन की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि उसे शहर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.इसने बताया कि बुधवार रात को पुलिस उपायुक्त ने पल्ला थाने के एसएचओ को सूचना दी कि उनके पास एक कॉल आई है, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को दक्षिण दिल्ली का डीसीपी सुरेंद्र चौधरी बताया है.पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसे फरीदाबाद आना है और वह रास्ता नहीं जानता, इसलिए उसे सही स्थान पर पहुंचने के लिए तुरंत पुलिस एस्कॉर्ट वाहन की जरूरत है.इसने बताया कि इसके बाद एसएचओ ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और दिल्ली सीमा पर पहुंचे, जहां कुछ देर इंतजार करने के बाद उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जिसने खुद को दक्षिण दिल्ली का डीसीपी बताया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पुलिस ने बताया कि उसे कार में बैठाकर फरीदाबाद की ओर ले जाया गया. जब दक्षिण दिल्ली के कथित डीसीपी से उसके गंतव्य के बारे में पूछा गया तो उसने एसएचओ से कहा कि उसे वापस नोएडा छोड़ दिया जाए.पुलिस के अनुसार इसके बाद पता चला कि व्यक्ति फर्जी आईपीएस अधिकारी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई है जो दिल्ली के महरौली में रहता है और नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता है.एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने इंटरनेट के जरिए डीसीपी दक्षिण दिल्ली और डीसीपी मध्य फरीदाबाद के फोन नंबर हासिल किए थे.''
Escort Vehicle Noida Police Haryana Police Palla Police Station फर्जी आईपीएस &Nbsp एस्कॉर्ट वाहन नोएडा पुलिस हरियाणा पुलिस &Nbsp पल्ला थाना
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शाहरुख खान के बंगले में चोरी की कोशिश करने वाला व्यक्ति भरूच में गिरफ्ताररामस्वरूप कुशवाहा को भरूच सेना के रिटायर जवान के घर से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुशवाहा ने पहले मुंबई में शाहरुख खान के बंगले में भी चोरी की कोशिश की थी।
Read more »
राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शन, जानिए इसकी पूरी कुंडलीAyodhya Terror Attack News: राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाला Abdul Rehman गिरफ्तार
Read more »
5 साल से पीछे पड़ी थी मुंगेर पुलिस, ललन सिंह के नाम पर फ्रॉड करने वाला अरेस्ट5 साल से पीछा कर रही थी मुंगेर पुलिस, ट्रेस मिला तो अचानक घर को घेर लिया, ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Read more »
Gorakhpur News: एसबीआई जंगल कौड़िया शाखा में 71.20 लाख का घोटाला, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासाएसबीआई की जंगल कौड़िया शाखा में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच अधिकारी ने पुलिस को सौंपी 78 पन्नों की रिपोर्ट में 71.
Read more »
बिहार पुलिस भर रही परिवहन विभाग का खजाना, यहां 16 दिन में वसूले 1439000 रुपये जुर्मानाSitamarhi Police News: सीतामढ़ी जिला पुलिस 16 दिनों की वाहन जांच में 14.
Read more »
तेलंगाना के निजामाबाद में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिवार का यातना का आरोपतेलंगाना के निजामाबाद में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिवार का यातना का आरोप
Read more »
