फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची: सियाम

United States News News

फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची: सियाम
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 28%
  • Publisher: 51%

फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची: सियाम

नई दिल्ली, 13 मार्च । सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने इस वर्ष फरवरी में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री की है, जिसमें कार और एसयूवी शामिल हैं। साथ ही तिपहिया वाहन सेगमेंट में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।हालांकि, फरवरी के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट आई। दोपहिया वाहनों में मोटरसाइकिल सेगमेंट में गिरावट हुई है, जबकि स्कूटर सेगमेंट की बिक्री सपाट रही है।इस साल फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री 3,77,689 इकाई रही, जो फरवरी 2024 में 3,70,786 इकाइयों की तुलना में 1.

9 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। यह फरवरी महीने के लिए दर्ज किया गया अब तक का सबसे बड़ा बिक्री का आंकड़ा है।सियाम ने कहा कि इस आंकड़े में बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो ऑटो जैसी लक्जरी कार निर्माताओं के बिक्री आंकड़े शामिल नहीं हैं।सियाम के महानिदेशक, राजेश मेनन ने कहा, यात्री वाहन सेगमेंट सबसे मजबूत रहा है और फरवरी 2025 में इस सेगमेंट में अब तक की सबसे अधिक 3.78 लाख इकाई की बिक्री हुई है।चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में यात्री वाहनों की बिक्री 6,92,311 इकाइयों की रही है, जो 2023-24 की इसी अवधि के 6,09,505 के आंकड़े से 13.6 प्रतिशत अधिक है।फरवरी के दौरान तिपहिया वाहन सेगमेंट में सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 57,788 इकाई हो गई। पिछले साल समान अवधि में तिपहिया वाहन सेगमेंट में 55,175 इकाइयों की बिक्री हुई थी।दोपहिया वाहन सेगमेंट की बिक्री सालाना आधार पर 9 प्रतिशत गिरकर 13,84,605 इकाई रह गई है। मोटरसाइकिल की बिक्री में 13.1 प्रतिशत, स्कूटर की बिक्री में 0.5 प्रतिशत, मोपेड की बिक्री में 18.2 प्रतिशत की गिरावट हुई है।--आईएएनएसएबीएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

संभल शाही जामा मस्जिद की होगी रंगाई-पुताई? हाई कोर्ट के आदेश पर ASI की टीम ने किया सर्वेसंभल शाही जामा मस्जिद की होगी रंगाई-पुताई? हाई कोर्ट के आदेश पर ASI की टीम ने किया सर्वेजामा मस्जिद की रंगाई पुताई को लेकर मस्जिद कमेटी कोर्ट पहुंची थी। इस मामले में पर 27 फरवरी का सुनवाई होनी थी, लेकिन अब कल, 28 फरवरी को हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा।
Read more »

भारत में यात्री वाहनों की बिक्री 2025-26 में तेजी से बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्टभारत में यात्री वाहनों की बिक्री 2025-26 में तेजी से बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्टभारत में यात्री वाहनों की बिक्री 2025-26 में तेजी से बढ़ने की उम्मीद: रिपोर्ट
Read more »

महिंद्रा की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत बढ़ी, ट्रैक्टर सेल्स में आया उछालमहिंद्रा की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत बढ़ी, ट्रैक्टर सेल्स में आया उछालमहिंद्रा की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत बढ़ी, ट्रैक्टर सेल्स में आया उछाल
Read more »

फरवरी 2025 में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट, डीलर्स इस वजह से हो रहे परेशानफरवरी 2025 में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट, डीलर्स इस वजह से हो रहे परेशानFADA Vehicle Sales Report February 2025: बीते महीने, यानी फरवरी 2025 में वाहनों की खुदरा बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस गिरावट में यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मांग में कमी का योगदान है। फाडा की रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने के 28 दिनों में वाहनों की कुल बिक्री 18,99,196 यूनिट रही, जो पिछले साल फरवरी में बिकी 20,46,328 यूनिट के...
Read more »

भारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी तेजी : रिपोर्टभारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी तेजी : रिपोर्टभारत में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025-26 में आएगी तेजी : रिपोर्ट
Read more »

Auto Sales: फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में हल्की बढ़त, लेकिन दोपहिया वाहनों में गिरावट, आंकड़े जारीAuto Sales: फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री में हल्की बढ़त, लेकिन दोपहिया वाहनों में गिरावट, आंकड़े जारीफरवरी 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की फैक्ट्री से डीलरों तक डिलीवरी में 1.9 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान कुल 3,77,689 यात्री वाहन डीलरों तक भेजे गए, जो फरवरी 2024
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:51