फतेहपुर में दलित युवक को दी तालिबानी सजा, प्लास से खींचा नाखून और जिंदा दफनाने का प्रयास

दलित युवक पर हमला News

फतेहपुर में दलित युवक को दी तालिबानी सजा, प्लास से खींचा नाखून और जिंदा दफनाने का प्रयास
​फतेहपुर क्राइम न्यूजFatehpur Crime News​फतेहपुर पुलिस न्यूज
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर जिले में टेंट में काम करने वाले दलित मजदूर को दबंगो ने तालिबानी सजा दी। इतना ही नहीं क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए प्लास से युवक के नाखून को खींचकर मरणासन्न कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने 4 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस में तहरीर दी...

इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां टेंट हाउस में काम करने वाले दलित मजदूर को दबंगों ने तालिबानी सजा दी। युवक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के पंचमपुर मजरे जगदीशपुर गांव निवासी संतोष कुमार कोरी की बेटी पूजा कोरी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई शिवम कोरी गत 30 जून की रात रमेश टेंट हाउस में लाइट लगाने के लिए गया था। इस दौरान आनंद तिवारी व लोधे तिवारी निवासीगण बकेवर के साथ दो अन्य अज्ञात समेत 4 लोगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिवम से गाली गलौज करने लगे। शिवम ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त दबंगों ने लोहे की रॉड से युवक पर जानलेवा हमला किया। यहीं नहीं रुके दबंगों ने इस दौरान क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए प्लास से शिवम के पैरों के नाखूनों को खींच लहूलुहान कर मरणासन्न कर दिया। इस घटना में पीड़ित का बाया पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिंदा दफन करने ले जा रहे थे दबंगइतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने जबरन शिवम को बाइक में बैठा कर जिंदा दफन करने के लिए ले जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी बेहोशी की हालत में शिवम को छोड़कर मौके से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन युवक को नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले में एसओ बकेवर और डीएसपी बिंदकी से संपर्क करना चाहा तो सीयूजी नंबर ऑफ बताता रहा। उधर, इस मामले में एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र का कहना है कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है।.

इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां टेंट हाउस में काम करने वाले दलित मजदूर को दबंगों ने तालिबानी सजा दी। युवक को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना क्षेत्र के पंचमपुर मजरे जगदीशपुर गांव निवासी संतोष कुमार कोरी की बेटी पूजा कोरी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका भाई शिवम कोरी गत 30 जून की रात रमेश टेंट हाउस में लाइट लगाने के लिए गया था। इस दौरान आनंद तिवारी व लोधे तिवारी निवासीगण बकेवर के साथ दो अन्य अज्ञात समेत 4 लोगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिवम से गाली गलौज करने लगे। शिवम ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त दबंगों ने लोहे की रॉड से युवक पर जानलेवा हमला किया। यहीं नहीं रुके दबंगों ने इस दौरान क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए प्लास से शिवम के पैरों के नाखूनों को खींच लहूलुहान कर मरणासन्न कर दिया। इस घटना में पीड़ित का बाया पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिंदा दफन करने ले जा रहे थे दबंगइतना ही नहीं परिजनों का आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने जबरन शिवम को बाइक में बैठा कर जिंदा दफन करने के लिए ले जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी बेहोशी की हालत में शिवम को छोड़कर मौके से भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन युवक को नाज़ुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मामले में एसओ बकेवर और डीएसपी बिंदकी से संपर्क करना चाहा तो सीयूजी नंबर ऑफ बताता रहा। उधर, इस मामले में एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र का कहना है कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

​फतेहपुर क्राइम न्यूज Fatehpur Crime News ​फतेहपुर पुलिस न्यूज Fatehpur उत्तर प्रदेश फतेहपुर Uttar Pradesh Fatehpur Dalit Youth Attacked क्राइम स्टोरी यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Cyber Trap : पाकिस्तान से ऑनलाइन चैट पर मिला सुसाइड करने का टास्क, फरीदाबाद में युवक ने कर ली आत्महत्याCyber Trap : पाकिस्तान से ऑनलाइन चैट पर मिला सुसाइड करने का टास्क, फरीदाबाद में युवक ने कर ली आत्महत्यापाकिस्तान से ऑनलाइन चैट पर मिले टॉस्क को पूरा करते हुए फरीदाबाद के एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
Read more »

UP: दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, तालिबानी सजा का वीडियो वायरलUP: दो युवकों को रस्सी से बांधकर पीटा, तालिबानी सजा का वीडियो वायरलमुजफ्फरनगर जनपद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां दो युवकों को रस्सी से बांधकर उन्हें तालिबानी सजा दी जा रही है. पीड़ित कृष्णपाल और सन्नी ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, रुपयों के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ.
Read more »

VIDEO: हाथ में बोतल और नशे में युवतियां, होटल में हंगामाVIDEO: हाथ में बोतल और नशे में युवतियां, होटल में हंगामाबिलासपुर में नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. युवक हाथ में शराब की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पेरिस में लोगों ने देखा 'स्पाइडर मैन' का Live करतब, राष्ट्रपति ने खुद दिया बड़ा 'इनाम', देखें VIDEOपेरिस में लोगों ने देखा 'स्पाइडर मैन' का Live करतब, राष्ट्रपति ने खुद दिया बड़ा 'इनाम', देखें VIDEOपेरिस में एक युवक ने चौथी मंजिल की बालकनी पर लटकते हुए बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और बच्चे को बचा लिया.
Read more »

जब मेलोनी ने रुंधे गले से ल‍िया सतनाम सिंह का नाम, संसद में खड़े होकर सभी सांसद बजाने लगे ताली, दुनिया के ल...जब मेलोनी ने रुंधे गले से ल‍िया सतनाम सिंह का नाम, संसद में खड़े होकर सभी सांसद बजाने लगे ताली, दुनिया के ल...इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमानवीय वजहों से मौत का शिकार हुए सतनाम सिंह को इटली की संसद में श्रद्धांजलि दी और दोषियों को सख्त सजा देने का भरोसा दिया है.
Read more »

बलात्कारी और हत्यारा अगर पांच वक्त का नमाजी हो तो सजा कम हो जाएगी? हाई कोर्ट ने फांसी को उम्रकैद में बदलाबलात्कारी और हत्यारा अगर पांच वक्त का नमाजी हो तो सजा कम हो जाएगी? हाई कोर्ट ने फांसी को उम्रकैद में बदलाOrissa HC Judgement: ओडिशा हाई कोर्ट ने हालिया फैसले में छह साल की बच्ची से बलात्कार और फिर उसकी हत्या के दोषी को मिली फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:49:59