फतेहपुर में आंधी-बारिश का कहर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

United States News News

फतेहपुर में आंधी-बारिश का कहर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

फतेहपुर में आंधी-बारिश का कहर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

फतेहपुर, 22 मई । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। पहली घटना बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव की है। 16 वर्षीय अंशिका शुक्ला घर के बाहर सूख रहे कपड़े उठाने गई थी, तभी पास के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पेड़ टूटकर अंशिका के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।दूसरी घटना बकेवर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर आलमपुर गांव में हुई, जहां 57 वर्षीय राम बाबू अपने मकान की दूसरी मंजिल पर लेटे थे। तेज बारिश और तूफान के कारण मकान की ऊपरी मंजिल अचानक ढह गई। मलबे में दबकर राम बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।तीसरी घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के पाइने गांव से सामने आई है। 85 वर्षीय मौजी लाल अपने नाती के घर आए हुए थे और नीम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। अचानक बिजली गिरने से पेड़ चपेट में आ गया और मौजी लाल की भी मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, इस हादसे में मौके पर मौजूद मैकू और राजेश गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रशासन ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।बता दें कि तेज आंधी और बारिश की वजह से कई अन्य जिलों में भी काफी नुकसान पहुंचा है और कई लोगों की मौत भी हुई है। इसे लेकर प्रशासन ने उचित कदम उठाया है।--आईएएनएसडीएससी/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की मौतकर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की मौतकर्नाटक: बेंगलुरु में भारी बारिश का कहर, ऑटो-रिक्शा पर पेड़ गिरने से चालक की मौत
Read more »

एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींदएक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींदयूपी के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।
Read more »

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 15 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीरपंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 15 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीरपंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Read more »

Punjab : अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत और कई गंभीरPunjab : अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत और कई गंभीरPumjab: 12 people died and many are in critical condition after consuming poisonous liquor in Amritsar, अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 12 लोगों की मौत और कई गंभीर
Read more »

अमृतसर में जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर गिरफ्तारअमृतसर में जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर गिरफ्तारपंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां में जहरीली शराब ने तांडव मचा दिया। जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ।
Read more »

अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत; 6 की हालत गंभीरअमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत; 6 की हालत गंभीरपंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा इलाके में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की दुखद मौत हो गई है जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर साक्षी सोनी ने प्रभावित गांवों का दौरा किया है। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:14