फतेहपुर में बुजुर्ग की बेरहमी से पीटकर हत्या, CCTV न हटाने पर पड़ोसी ने वारदात अंजाम दी

Old Man Murder In Fatehpur News

फतेहपुर में बुजुर्ग की बेरहमी से पीटकर हत्या, CCTV न हटाने पर पड़ोसी ने वारदात अंजाम दी
​फतेहपुर बुजुर्ग की हत्याFatehpurफतेहपुर उत्तर प्रदेश
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

फतेहपुर जिले में सीसीटीवी कैमरे को हटाने को लेकर हुए विवाद में एक पड़ोसी ने बुधवार देर रात लाठी-डंडों से पीट-पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव की है, जहां आरोपी अंशु अवस्थी ने कालीशंकर नामक व्यक्ति पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी...

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सीसीटीवी कैमरे को हटाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार की देर रात पड़ोसी ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव निवासी कालीशंकर मौजूदा समय में थाना क्षेत्र के अमौली रोड स्थित बिरनई गांव में दो मंजिला मकान बनाकर परिवार सहित ऊपर रहते थे। वहीं कालीशंकर ग्राउंड फ्लोर में आटा चक्की कारखाने का संचालन करते थे। बताया जा रहा है कि मृतक ने चक्की के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। जिसका आरोपी अंशु अवस्थी विरोध करता था। जिसके चलते बीती रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोस का ही रहने वाला अंशु अवस्थी घर के बाहर चारपाई पर बैठे बुजुर्ग कालीशंकर से गाली-गलौज करने लगा। शोर शराबा सुनकर परिजनों के साथ आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और समझा बूझाकर वापस लौटा दिया। आरोप है कि इसके बाद देर रात करीब साढ़े 12 बजे अंशु अवस्थी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचा और घर के सामने चारपाई पर बैठे बुजुर्ग के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिला अस्पताल में हुई मौतचीख-पुकार सुनकर जब तक मौके पर परिजन पहुंचते इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से लहूलुहान बुजुर्ग को परिजन लेकर सीएचसी अमौली पहुंचे, जहां से नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे शिवशंकर की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सीसीटीवी कैमरे को हटाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार की देर रात पड़ोसी ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव निवासी कालीशंकर मौजूदा समय में थाना क्षेत्र के अमौली रोड स्थित बिरनई गांव में दो मंजिला मकान बनाकर परिवार सहित ऊपर रहते थे। वहीं कालीशंकर ग्राउंड फ्लोर में आटा चक्की कारखाने का संचालन करते थे। बताया जा रहा है कि मृतक ने चक्की के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया था। जिसका आरोपी अंशु अवस्थी विरोध करता था। जिसके चलते बीती रात करीब साढ़े 10 बजे पड़ोस का ही रहने वाला अंशु अवस्थी घर के बाहर चारपाई पर बैठे बुजुर्ग कालीशंकर से गाली-गलौज करने लगा। शोर शराबा सुनकर परिजनों के साथ आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और समझा बूझाकर वापस लौटा दिया। आरोप है कि इसके बाद देर रात करीब साढ़े 12 बजे अंशु अवस्थी लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचा और घर के सामने चारपाई पर बैठे बुजुर्ग के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिला अस्पताल में हुई मौतचीख-पुकार सुनकर जब तक मौके पर परिजन पहुंचते इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना में गंभीर रूप से लहूलुहान बुजुर्ग को परिजन लेकर सीएचसी अमौली पहुंचे, जहां से नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। एडिशनल एसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे शिवशंकर की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

​फतेहपुर बुजुर्ग की हत्या Fatehpur फतेहपुर उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश बुजर्ग हत्याकांड फतेहपुर पुलिस फतेहपुर पुलिस क्राइम न्यूज Fatehpur Police Crime News आज की ताजा खबरें यूपी न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: हथौड़े से मारकर हत्या, बोरे में भरकर शव नहर में फेंका, पूर्व प्रेमिका ने पति और भतीजे के साथ मिलकर किया मर्डरUP: हथौड़े से मारकर हत्या, बोरे में भरकर शव नहर में फेंका, पूर्व प्रेमिका ने पति और भतीजे के साथ मिलकर किया मर्डरमुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला ने अपने पति और भतीजे के साथ मिलकर प्रेमी को घर बुलाया, हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की और शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और मोटरसाइकिल बरामद की है.
Read more »

बरेली में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या: पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने घर से बाहर बुलाया, ताबड़तोड़ वार ...बरेली में दिनदहाड़े युवक की चाकू से गोदकर हत्या: पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने घर से बाहर बुलाया, ताबड़तोड़ वार ...बरेली में युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या पुरानी रंजिश की वजह से पड़ोसी ने दी हत्या की वारदात को अंजाम, पुलिस मौके पर यूपी के बरेली में एक युवक की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई हत्या के
Read more »

राजा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार ही दिलाएगा सोनम रघुवंशी को मौत की सजा! क्या यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर केसराजा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार ही दिलाएगा सोनम रघुवंशी को मौत की सजा! क्या यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर केसsonam raghuwanshi news: सोनम रघुवंशी ने जिस बेरहमी के साथ अपने पति की हत्या हनीमून मनाने के दौरान कर दी। उससे समाज में कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
Read more »

UP: चलती ट्रेन में युवक की हत्या, सीट के विवाद में पीट-पीटकर बेरहमी से कत्लUP: चलती ट्रेन में युवक की हत्या, सीट के विवाद में पीट-पीटकर बेरहमी से कत्लउत्तर प्रदेश के बागपत में ट्रेन के डिब्बे में सीट को लेकर शुरू हुई कहासुनी खून-खराबे में बदल गई और दिल्ली से नौकरी करके लौट रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
Read more »

महिला के मानसिक बीमार का उठाया फायदामहिला के मानसिक बीमार का उठाया फायदाRajasthan Crime: बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ में मानसिक विमंदित बुजुर्ग महिला के साथ हुई रेप की वारदात में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »

सतना में जमीन को लेकर 3 सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, 2 ने मिलकर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, इलाके में फैली सनसनीसतना में जमीन को लेकर 3 सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, 2 ने मिलकर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, इलाके में फैली सनसनीSatna News: सतना जिले के चोरवरी गांव में रिश्तों के कत्ल की दुखद वारदात हुई। जमीन के एक टुकड़े के लिए दो भाइयों ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी। बचाने आए बेटे और बहू पर भी हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:28:04