फडणवीस-शिंदे ने फ‍िर गाड़ा झंडा, महायुत‍ि ने जीत ली 731 में से 552 सीटें, पीएम मोदी गदगद

Mahayuti Alliance News

फडणवीस-शिंदे ने फ‍िर गाड़ा झंडा, महायुत‍ि ने जीत ली 731 में से 552 सीटें, पीएम मोदी गदगद
Zilla Parishad Elections ResultPanchayat Samiti Election ResultZilla Parishad Elections Result 2026
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 119 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

ज़िला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव में महायुति ने जीत हासिल की है. (फाइल फोटो)

मुंबई. महाराष्ट्र में 12 ज़िला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है. सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने 12 जिला परिषदों में 731 में से 552 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग सोमवार को यह जानकारी दी.

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसके बाद शिवसेना शिंदे ग्रुप दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. बीजेपी सिंधुदुर्ग, सतारा, सोलापुर में अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही है. वहीं, लातूर-परभणी में शिवसेना के शिलादारों ने धमाकेदार वापसी की है, जिसमें राज ठाकरे की मनसे ने भी तीन जीत हासिल कर अपना खाता खोला है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज महाराष्ट्र में जिला पंचायत के चुनाव हुए. 12 जिला पंचायतों के चुनावों में 12 जगह महायुति को सत्ता मिली और फिर एक बार भाजपा ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी. सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को मिली हैं. पंचायत समिति में भी भाजपा वापस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है. 2017 में जहां हमें 284 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार 410 सीटें मिली हैं और कुल तहसील पंचायत समिति में 125 में से तकरीबन 105 जगह पर महायुति के सभापित बनेंगे. हमें पूर्ण बहुमत मिला है. इस प्रकार महाराष्ट्र के ग्रामीण हिस्सों में लोगों ने महायुति पर पूर्ण विश्वास जताया है. मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं. ‘जनता ने हमारे काम पर मजबूत भरोसा विश्वास जताया’ देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, “महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की है. ग्रामीण महाराष्ट्र ने भाजपा और महायुति पर विश्वास दर्शाया है. इस जीत के लिए जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि नगरपालिका, महानगरपालिका और जिला परिषद चुनावों में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने हमारे काम पर दृढ़ विश्वास जताया है. विपक्ष में लड़ने की इच्छाशक्ति ही नहीं बची है. विपक्ष केवल मीडिया में दिखाई देता है, जनता के बीच नहीं.” महाराष्ट्र ने एक बार फिर भाजपा और महायुति को आशीर्वाद दिया: PM मोदी महाराष्ट्र के जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों में भाजपा और महायुति ने बड़ी जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा और महायुति की इस सफलता पर कहा कि एक बार फिर महाराष्ट्र ने महायुति को आशीर्वाद दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “नगर निगम और नगर परिषद चुनावों में भाजपा और महायुति की शानदार सफलता के बाद महाराष्ट्र की जनता ने जिला परिषद चुनावों में हमें जबरदस्त जनादेश दिया है.” पीएम मोदी ने आगे कहा, “यह साफ है कि पूरे ग्रामीण और शहरी महाराष्ट्र में राज्य के लोग सुशासन और ऐसे गठबंधन को चाहते हैं जो राज्य की गौरवशाली संस्कृति की भावना से काम करे. मैं महाराष्ट्र के अपने भाइयों और बहनों का आभार व्यक्त करता हूं. महायुति के हर कार्यकर्ता को जमीन पर अथक परिश्रम करने और महाराष्ट्र सरकार के ठोस ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एनडीए के सुशासन के विजन को विस्तार से बताने के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Zilla Parishad Elections Result Panchayat Samiti Election Result Zilla Parishad Elections Result 2026 PM Modi Happy PM Modi Zilla Parishad Elections Mahayuti Win Zilla Parishad Elections महायुति गठबंधन जिला परिषद चुनाव रिजल्ट पंचायत समिति चुनाव रिजल्ट जिला परिषद चुनाव रिजल्ट 2026 पीएम मोदी खुश पीएम मोदी जिला परिषद चुनाव महायुति ने जिला परिषद चुनाव जीते

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चीनी फिल्म '731' ने जघन्य ऐतिहासिक सच्चाई दिखाईचीनी फिल्म '731' ने जघन्य ऐतिहासिक सच्चाई दिखाईचीनी फिल्म '731' ने जघन्य ऐतिहासिक सच्चाई दिखाई
Read more »

फिल्म '731' ने चीनी फिल्म के इतिहास में एक दिन में दो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएफिल्म '731' ने चीनी फिल्म के इतिहास में एक दिन में दो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएफिल्म '731' ने चीनी फिल्म के इतिहास में एक दिन में दो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाए
Read more »

“731” से संबंधित ऐतिहासिक डेटा के विश्व रजिस्टर की स्मृति में शामिल कराने का आवेदन विफल होने का रहस्य“731” से संबंधित ऐतिहासिक डेटा के विश्व रजिस्टर की स्मृति में शामिल कराने का आवेदन विफल होने का रहस्य“731” से संबंधित ऐतिहासिक डेटा के विश्व रजिस्टर की स्मृति में शामिल कराने का आवेदन विफल होने का रहस्य
Read more »

यूनिट 731 के पूर्व सदस्यों ने जैविक हथियारों के उत्पादन के बारे में जानकारी का खुलासा कियायूनिट 731 के पूर्व सदस्यों ने जैविक हथियारों के उत्पादन के बारे में जानकारी का खुलासा कियायूनिट 731 के पूर्व सदस्यों ने जैविक हथियारों के उत्पादन के बारे में जानकारी का खुलासा किया
Read more »

महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में महायुति का दबदबा... 731 में से 552 सीटों पर किया कब्जामहाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में महायुति का दबदबा... 731 में से 552 सीटों पर किया कब्जा7 फरवरी को हुए 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनावों की मतगणना सोमवार को की गई. खास बात यह भी रही कि कोंकण क्षेत्र, जिसे ठाकरे परिवार का पारंपरिक गढ़ माना जाता रहा है, वहां भी महायुति को समर्थन मिला. इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:07